Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home3/newsnt8j/public_html/wp-content/plugins/otpless/includes/class-login.php on line 44

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home3/newsnt8j/public_html/wp-content/plugins/otpless/includes/class-login.php on line 45

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home3/newsnt8j/public_html/wp-content/plugins/otpless/includes/class-login.php:44) in /home3/newsnt8j/public_html/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
pmmodi – News n Feeds https://newsnfeeds.com Latest ,Bollywood,Sports,World,Fashion, Gujarati News Fri, 23 Oct 2020 07:40:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.5 184021953 चुनावी रैली में मोदी बोले- विपक्ष कश्मीर में फिर 370 लाना चाहता है, यह बिहार का अपमान होगा https://newsnfeeds.com/modi-said-in-election-rally-opposition-again-in-kashmir/ Fri, 23 Oct 2020 07:38:17 +0000 https://newsnfeeds.com/?p=157317 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सासाराम में बिहार चुनाव की अपनी पहली जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘ये लोग कह रहे हैं कि सत्ता में आए तो आर्टिकल 370 फिर लागू कर देंगे। इतना सब कहकर ये बिहार के लोगों से वोट मांगने की हिम्मत कर रहे हैं। क्या के बिहार के लोगों का अपमान […]

The post चुनावी रैली में मोदी बोले- विपक्ष कश्मीर में फिर 370 लाना चाहता है, यह बिहार का अपमान होगा appeared first on News n Feeds.

]]>

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सासाराम में बिहार चुनाव की अपनी पहली जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘ये लोग कह रहे हैं कि सत्ता में आए तो आर्टिकल 370 फिर लागू कर देंगे। इतना सब कहकर ये बिहार के लोगों से वोट मांगने की हिम्मत कर रहे हैं। क्या के बिहार के लोगों का अपमान नहीं है। ये लोग जिसकी चाहे मदद ले लें, देश अपने फैसलों से पीछे नहीं हटेगा।’

मोदी बोले, ‘आपने इन्हें भरोसे के साथ सत्ता सौंपी थी, लेकिन उन्होंने इसे कमाई का जरिया बना लिया। जब सत्ता से बेदखल किया, तो उनके अंदर जहर भर गया। 10 साल तक यूपीए की सरकार में रहते हुए बिहार पर गुस्सा निकाला। ये लोग बिहार की हर योजना को लटकाने और भटकाने वाले हैं। 15 साल तक अपने शासन के दौरान इन्होंने बिहार को लूटा-खसोटा है।’

मोदी के भाषण की प्रमुख बातें:

  • ‘साथियों, बिहार के लोग कभी कन्फ्यूजन में नहीं होते। चुनाव के इतने दिन पहले ही अपना स्पष्ट संदेश दे रहे हैं। जितनी रिपोर्ट आ रही हैं, सब में यही आ रहा है कि बिहार में फिर एक बार एनडीए सरकार बनने जा रही है।’
  • ‘कोरोना से बचने के लिए जिस तरह यहां सरकार ने काम किया, उसके नतीजे आज दिख रहे हैं। दुनिया के अमीर देशों की हालत किसी से छिपी नहीं है। अगर बिहार में तेजी से काम नहीं हुआ होता तो महामारी हमारे कितने लोगों की जान ले लेती। कितना हाहाकार मचता, इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। लेकिन, बिहार सारी सावधानियों का पालन करते हुए लोकतंत्र का पर्व मना रहा है।’
  • ‘चुनाव में कुछ लोग भ्रम फैलाने के लिए एक-दो चेहरों को बड़ा दिखाने लग जाते हैं। कुछ लोगों के उभरने की बातें फैलाई जाती हैं, लेकिन इससे वोटिंग पर फर्क नहीं पड़ता। बिहार के लोगों ने मन बना लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भी फटकने नहीं देंगे।’
  • ‘वो दिन घर की बिटिया घर से निकलती थी, वो जब तक लौटकर न आए, माता-पिता की सांस अटकी रहती थी। वो लोग जिन्होंने एक-एक नौकरी को लाखों-करोड़ों कमाने का जरिया माना, वे फिर ललचाई नजरों से देख रहे हैं। हमें याद रखना है कि बिहार को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे। 2014 में केंद्र में सरकार बनने के बाद बिहार को डबल इंजन की ताकत मिली, राज्य में ज्यादा तेजी से काम हुआ है।’
  • ‘कोरोना के दौरान करोड़ों गरीब बहनों के खाते में करोड़ों की मदद भेजी, कई गैस कनेक्शन दिए गए। देश जहां संकट का समाधान करते हुए आगे बढ़ रहा है, ये लोग हर संकल्प के सामने रोड़ा बनकर खड़े हैं। देश को बिचौलियों-दलालों से मुक्त कराने का फैसला लिया, ये लोग उन्हीं के पक्ष में खड़े हैं। किसान तो बहाना है, उनके लिए तो बिचौलियों-दलालों को बचाना है।’
  • ‘राफेल के लिए भी ये लोग बिचौलिए-दलाल की भाषा बोल रहे थे। इनके लिए देशहित नहीं, दलालों का हित ज्यादा महत्वपूर्ण है। जब बिचौलियों-दलालों पर चोट होती है, तब-तब ये लोग बौखला जाते हैं। ये लोग देश को कमजोर कर रहे लोगों का साथ देने से भी चूकते।’
  • ‘तब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री हुआ करता था। नीतीश कहते थे कि दिल्ली को बिहार का अखाड़ा मत बनाइए। उनके साथ मिलकर नीतीशजी ने सरकार बनाई। सब जानते हैं कि उन 18 महीनों में क्या हुआ? नीतीश इस खेल को भांप गए कि बिहार 15 साल पीछे चला जाएगा। बिहार के विकास के लिए हम फिर नीतीशजी के साथ आए। मुझे अभी नीतीशजी के साथ काम करते हुए 4-5 साल ही हुआ है।’
  • ‘आज बिहार के हर गांव तक सड़क पहुंच रही है। बिहार की नदियों पर आधुनिक पुल बन रहे हैं। सोन नदी पर कितने पुल कागजों पर बन रहे थे। अब यहां फोरलेन पुल बनाया जा रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों-पुलों पर काम चल रहे हैं। रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण जारी है। कनेक्टिविटी सुधारने के लाभ यहां के लोगों को मिलेगा।’
  • ‘आत्मनिर्भरता के संकल्प को मजबूत करने के लिए नीतीशजी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार जरूरी है। मुझे खुशी है कि बूथ लेवल पर सभी कार्यकर्ता मजबूती से जुटे हुए हैं। आप सभी समय निकालकर हमें आशीर्वाद देने आए, इसका धन्यवाद।’

गया में 12:20 बजे उनकी सभा होगी

इसके बाद प्रधानमंत्री गया जाएंगे। वहां 12:20 बजे उनकी सभा होगी। उसके बाद फिर भागलपुर में 2:40 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी की सभी सभाओं में उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे। खास बात ये है कि कोरोना ने इस बार कई नेताओं को प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने से रोक दिया है। हर आदमी को थर्मल स्क्रीनिंग करके ही अंदर आने की इजाजत दी गई। सबको मास्क पहनना अनिवार्य रखा गया।

मोदी 12 दिनों में 12 रैलियां करेंगे

पहले फेज के आखिरी दौर में प्रधानमंत्री के प्रचार से NDA को काफी उम्मीद है। मोदी 12 दिनों में 12 रैलियां करेंगे। 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैली करेंगे। प्रधानमंत्री का तीसरा दौरा एक नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में होगा तो चौथा और अंतिम दौरा तीन नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया के फारबिसगंज में होगा।

 

The post चुनावी रैली में मोदी बोले- विपक्ष कश्मीर में फिर 370 लाना चाहता है, यह बिहार का अपमान होगा appeared first on News n Feeds.

]]>
157317
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली में उनके सरकारी घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी https://newsnfeeds.com/union-minister-ram-vilas/ Fri, 09 Oct 2020 07:08:51 +0000 https://newsnfeeds.com/?p=156952 पासवान का 74 साल की उम्र में गुरुवार शाम दिल्ली में निधन हो गया था पार्थिव शरीर आज पटना ले जाया जाएगा, शनिवार को अंतिम संस्कार होगा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर आज सुबह करीब 9.30 बजे एम्स से उनके 12 जनपथ स्थित सरकारी घर पर लाया गया। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]

The post केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली में उनके सरकारी घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी appeared first on News n Feeds.

]]>

  • पासवान का 74 साल की उम्र में गुरुवार शाम दिल्ली में निधन हो गया था
  • पार्थिव शरीर आज पटना ले जाया जाएगा, शनिवार को अंतिम संस्कार होगा

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर आज सुबह करीब 9.30 बजे एम्स से उनके 12 जनपथ स्थित सरकारी घर पर लाया गया। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पासवान को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी थे। पासवान का पार्थिव शरीर शाम 3 बजे प्लेन से पटना ले जाया जाएगा। वहां लोजपा ऑफिस में भी अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। शनिवार को पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

The post केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली में उनके सरकारी घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी appeared first on News n Feeds.

]]>
156952
रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी अटल टनल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानें इस सुरंग की खासियत https://newsnfeeds.com/rohtang-in-the-world-of-all/ Sat, 03 Oct 2020 08:36:28 +0000 https://newsnfeeds.com/?p=156796 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोहतांग में अटल टनल का उद्घाटन किया। करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी यह दुनिया की सबसे लंबी टनल है। इसकी लंबाई 9.2 किमी है। इसे बनाने में 10 साल का वक्त लगा। हिमालय की पीर पंजाल पर्वत रेंज में रोहतांग पास के नीचे लेह-मनाली हाईवे पर […]

The post रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी अटल टनल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानें इस सुरंग की खासियत appeared first on News n Feeds.

]]>

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोहतांग में अटल टनल का उद्घाटन किया। करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी यह दुनिया की सबसे लंबी टनल है। इसकी लंबाई 9.2 किमी है। इसे बनाने में 10 साल का वक्त लगा।

हिमालय की पीर पंजाल पर्वत रेंज में रोहतांग पास के नीचे लेह-मनाली हाईवे पर इस बनाया गया है। इससे मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और चार घंटे की बचत होगी। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।

 

मोदी के भाषण की अहम बातें

  • आज सिर्फ अटल जी का ही सपना पूरा नहीं हुआ है। आज हिमाचल प्रदेश के करोड़ों लोगों का भी दशकों पुराना इंतजार खत्म हुआ है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज अटल टनल के लोकार्पण का अवसर मिला। राजनाथ जी ने बताया कि मैं यहां संगठन का काम देखता था। पहाड़ों-वादियों में बहुत उत्तम समय बिताता था। जब अटल जी मनाली में आकर रहते थे, तो उनके साथ गप्पें लड़ाता था। मैं और धूमल जी जिसे लेकर अटल जी से जो बात करते रहते थे, वो आज सिद्धी बन गया है।
  • लोकार्पण की चकाचौंध में वे लोग पीछे रह जाते हैं जिनकी मेहनत से ये पूरा होता है। उनकी मेहनत से इस संकल्प को आज पूरा किया गया है। इस महायज्ञ में पसीना बहाने वाले, जान जोखिम में डालने वाले मेहनतकश जवानों, मजदूर भाई-बहनों और इंजीनियरों को मैं प्रणाम करता हूं।
  • ये टनल भारत के बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी नई ताकत देने वाली है। हिमालय का ये हिस्सा हो, पश्चिम भारत में रेगिस्तान का विस्तार हो या फिर दक्षिण और पूर्वी भारत का तटीय इलाका। हमेशा से यहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की मांग उठती रही है। लेकिन लंबे समय से बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट या तो प्लानिंग के लेवल से ही नहीं निकल पाए या फिर अटक गए, लटक गए या भटक गए।
  • एक्सपर्ट बताते हैं कि जिस रफ्तार से 2014 में अटल टनल का काम हो रहा था, अगर उसी रफ्तार से काम चला होता तो ये सुरंग साल 2040 में जाकर पूरा हो पाती। आपकी आज जो उम्र है, उसमें 20 वर्ष और जोड़ लीजिए, तब जाकर लोगों के जीवन में ये दिन आता।

इससे क्या फायदा होगा?

  • टनल से मनाली और लाहौल-स्पीति घाटी 12 महीने जुड़े रहेंगे। भारी बर्फबारी की वजह से इस घाटी का छह महीने तक संपर्क टूट जाता है।
  • टनल का साउथ पोर्टल मनाली से 25 किमी है। वहीं, नॉर्थ पोर्टल लाहौल घाटी में सिसु के तेलिंग गांव के नजदीक है।
  • टनल से गुजरते वक्त ऐसा लगेगा कि सीधी-सपाट सड़क पर चले जा रहे हैं, लेकिन टनल के एक हिस्से और दूसरे में 60 मीटर ऊंचाई का फर्क है। साउथ पोर्टल समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जबकि नॉर्थ पोर्टल 3060 मीटर ऊंचा है।

टनल की खासियत 
– 46 किलोमीटर कम हो जाएगी मनाली और लेह के बीच दूरी
– लाहौल स्पीति और लेह-लद्दाख के बीच हर मौसम में आवागमन सुचारू होगा
– हर 60 मीटर पर एक अग्नि शामक
– हर 150 मीटर पर टेलीफोन उपलब्ध होगा
– हर 250 मीटर पर सीसीटीवी कैमरे, प्रसारण प्रणाली, हादसों का स्वत: पता लगाने की प्रणाली
– हर 500 मीटर पर आपातकालीन निकास सुविधा
– हर एक किलोमीटर में हवा की गुणवत्ता निगरानी
– हर 2.2 किलोमीटर की दूरी पर मोड़
– यह 10.5-मीटर चौड़ी सिंगल ट्यूब बाय-लेन टनल है

पहले यह रिकॉर्ड चीन के नाम था
अटल टनल से पहले यह रिकॉर्ड चीन के तिब्बत में बनी सुरंग के नाम था। यह ल्हासा और न्यिंग्ची के बीच 400 किमी लंबे हाईवे पर बनी है। इसकी लंबाई 5.7 किमी है। इसे मिला माउंटेन पर बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 4750 मीटर यानी 15583 फीट है। इसे बनाने में 38500 करोड़ रुपए खर्च हुए। यह 2019 में शुरू हुई।

हॉस्पिटल में अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

The post रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी अटल टनल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानें इस सुरंग की खासियत appeared first on News n Feeds.

]]>
156796
अमेरिका की टाइम मैगजीन की लिस्ट: मोदी और आयुष्मान खुराना दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल, लेकिन टाइम ने लिखा- भाजपा ने मुसलमानों को टार्गेट किया https://newsnfeeds.com/time-magazine-list-of-america/ Wed, 23 Sep 2020 08:32:42 +0000 https://newsnfeeds.com/?p=156721 डोनाल्ड ट्रम्प और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी टाइम की लिस्ट में शामिल शाहीन बाग के धरने में शामिल हुईं 82 साल की बिल्किस बानो का भी नाम अमेरिका की टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया है। लेकिन, कई तीखे कमेंट भी […]

The post अमेरिका की टाइम मैगजीन की लिस्ट: मोदी और आयुष्मान खुराना दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल, लेकिन टाइम ने लिखा- भाजपा ने मुसलमानों को टार्गेट किया appeared first on News n Feeds.

]]>

  • डोनाल्ड ट्रम्प और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी टाइम की लिस्ट में शामिल
  • शाहीन बाग के धरने में शामिल हुईं 82 साल की बिल्किस बानो का भी नाम

अमेरिका की टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया है। लेकिन, कई तीखे कमेंट भी किए हैं। टाइम के एडिटर कार्ल विक ने लिखा है कि भारत की 1.3 अरब की आबादी में ईसाई, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, जैन और दूसरे धर्मों के लोग शामिल हैं। नरेंद्र मोदी ने इन्हें संशय में डाल दिया है।

‘विरोध को दबाने के लिए भाजपा को महामारी का बहाना मिल गया’
विक लिखते हैं, “भारत के ज्यादातर प्रधानमंत्री हिंदू समुदाय (देश की 80% आबादी) से रहे हैं, लेकिन सिर्फ मोदी इस तरह कामकाज कर रहे हैं जैसे उनके लिए कोई और मायने ही नहीं रखता। मोदी एम्पावरमेंट के वादे के साथ सत्ता में आए। उनकी हिंदू राष्ट्रवादी भाजपा ने न सिर्फ एलीटिज्म, बल्कि प्लूरलिज्म को भी खारिज कर दिया। इसमें खासतौर से मुसलमानों को टार्गेट किया गया। विरोध को दबाने के लिए महामारी का बहाना मिल गया और इस तरह दुनिया का सबसे वाइब्रेंट लोकतंत्र अंधेरे में चला गया।”

आयुष्मान खुराना भी लिस्ट में शामिल
आयुष्मान खुराना अकेले भारतीय एक्टर हैं, जिन्हें इस साल टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में जगह मिली है। उनके लिए दीपिका पादुकोण ने लिखा है कि आयुष्मान उन कैरेक्टर्स में भी बहुत अच्छी तरह ढल गए जो बहुत स्टीरियोटाइप समझे जाते हैं। उन्होंने कई यादगार फिल्में दी हैं।

शाहीन बाग की दादी को भी जगह
नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में हुए प्रदर्शन में शामिल रहीं 82 साल की बिल्किस बानो को भी टाइम की लिस्ट में जगह दी गई है। पत्रकार राणा अय्यूब ने उनके बारे में लिखा है कि बिल्किस एक हाथ में तिरंगा थामे और दूसरे हाथ से माला जपती हुई सुबह 8 बजे से लेकर रात 12 बजे तक धरने पर बैठी रही थीं।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का भी नाम
भारतीय मूल के पिचाई भी टाइम की लिस्ट में शामिल किए गए हैं। उनके बारे में कहा गया है कि भारत से आकर अमेरिका में काम करने और 1 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी का सीईओ बनने तक की उनकी कहानी खास है। यह दिखाती है कि हम अपनी सोसाइटी के लिए क्या इच्छा रखते हैं। उन्होंने अपनी कुदरती खूबियों का बखूबी इस्तेमाल किया।

टाइम की लिस्ट में शामिल 10 बड़ी हस्तियां

  • नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
  • डोनाल्ड ट्रम्प, अमेरिका के राष्ट्रपति
  • जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार
  • कमला हैरिस, अमेरिका की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
  • नैन्सी पेलोसी, अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर
  • एंजेला मर्केल, जर्मनी की चांसलर
  • शी-जिनपिंग, चीन के राष्ट्रपति
  • नाओमी ओसाका, जापान की टेनिस खिलाड़ी
  • सुंदर पिचाई, गूगल के सीईओ
  • आयुष्मान खुराना, एक्टर
  • रविंद्र गुप्ता, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में क्लीनिकल माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर
ड्रग्स केस में नया खुलासा:

The post अमेरिका की टाइम मैगजीन की लिस्ट: मोदी और आयुष्मान खुराना दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल, लेकिन टाइम ने लिखा- भाजपा ने मुसलमानों को टार्गेट किया appeared first on News n Feeds.

]]>
156721
संसद में पहली बार सांसदों द्वारा ऐसा प्रदर्शन: 8 निलंबित सांसद पूरी रात धरने पर रहे; सुबह उपसभापति चाय लेकर पहुंचे तो सांसदों ने मना कर दिया; 2 बार बिहार का जिक्र कर मोदी बोले- हरिवंश जी बड़े दिल वाले हैं https://newsnfeeds.com/such-a-demonstration-by-mps-for-the-first-time-in-parliament/ Tue, 22 Sep 2020 07:12:21 +0000 https://newsnfeeds.com/?p=156696 कृषि बिलों के विरोध में राज्यसभा में हंगामा करने की वजह से 8 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित किए गए हैं इनमें कांग्रेस के 3, तृणमूल और सीपीआई के 2-2 और आप का एक सांसद शामिल कृषि बिलों के विरोध में हंगामा करने पर राज्यसभा से निलंबित 8 विपक्षी सांसद रातभर धरने पर बैठे […]

The post संसद में पहली बार सांसदों द्वारा ऐसा प्रदर्शन: 8 निलंबित सांसद पूरी रात धरने पर रहे; सुबह उपसभापति चाय लेकर पहुंचे तो सांसदों ने मना कर दिया; 2 बार बिहार का जिक्र कर मोदी बोले- हरिवंश जी बड़े दिल वाले हैं appeared first on News n Feeds.

]]>

  • कृषि बिलों के विरोध में राज्यसभा में हंगामा करने की वजह से 8 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित किए गए हैं
  • इनमें कांग्रेस के 3, तृणमूल और सीपीआई के 2-2 और आप का एक सांसद शामिल

कृषि बिलों के विरोध में हंगामा करने पर राज्यसभा से निलंबित 8 विपक्षी सांसद रातभर धरने पर बैठे रहे। आज सुबह करीब 11 बजे उन्होंने धरना खत्म कर दिया। कई नेताओं ने बताया कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब संसद परिसर में रातभर प्रदर्शन चला हो। हालांकि, विधानसभाओं में ऐसा होता रहा है। धरना दे रहे सांसदों के लिए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश आज सुबह की चाय लेकर पहुंचे, लेकिन सांसदों ने उनकी चाय पीने से मना कर दिया।

दिलचस्प बात ये भी है कि उपसभापति से असंसदीय व्यवहार करने की वजह से ही सांसदों को निलंबित किया गया है। इन सांसदों ने रविवार को कृषि बिलों के विरोध में राज्यसभा में हंगामा किया था। सदन की रूलबुक फाड़ दी और माइक तोड़ने की कोशिश भी की थी।

मोदी ने 2 बार बिहार का जिक्र कर कहा- हरिवंश जी से प्रेरणा मिलती है
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “हरिवंश जी उन लोगों के लिए चाय लेकर पहुंचे, जिन्होंने कुछ दिन पहले उन पर हमला किया, उन्हें बेइज्जत किया। इससे पता चलता है कि हरिवंश जी कितने विनम्र और बड़े दिल वाले हैं। मैं देश की जनता के साथ उन्हें बधाई देता हूं।”

मोदी ने दूसरे ट्वीट में कहा “बिहार की महान धरती सदियों से हमें लोकतंत्र के मूल्यों की सीख दे रही है। इस खूबसूरत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिहार के सांसदों और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी हमें प्रेरणा दे रहे हैं। आज सुबह उन्होंने जो किया, उससे लोकतंत्र से प्यार करने वाले हर आदमी को गर्व होगा।”

हंगामे, धरने के जवाब में हरिवंश 24 घंटे का उपवास रखेंगे
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सभापति वेंकैया नायडू और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने सदन में विपक्ष के रवैए से हुए अपमान पर दुख जताया है। इसके विरोध में उन्होंने 24 घंटे का उपवास रखने का ऐलान किया है। हरिवशं की चिट्ठी पर मोदी ने कहा है कि इसमें सच्चाई भी है और संवेदनाएं भी। सभी देशवासी इसे जरूर पढ़ें।

आप के सांसद ने कहा- किसान विरोधी कानून बिना वोटिंग पास हुआ
आप के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कह, “यह व्यक्तिगत रिश्ते निभाने का वक्त नहीं है। हम किसानों के लिए धरने पर बैठे हैं। उपसभापति जी मिलने आए, हमने उनसे भी कहा कि संविधान को ताक पर रखकर किसान विरोधी काला कानून बिना वोटिंग के पास किया गया, जबकि भाजपा अल्पमत में थी और आप भी इसके लिये जिम्मेदार हैं।”

2 सांसदों की उम्र 65 से ज्यादा, डायबिटिक भी हैं
धरने पर बैठे सांसदों ने अपने-अपने घरों से तकिया और कंबल ही नहीं, बल्कि मच्छर भगाने की दवा भी मंगवा ली। इमरजेंसी के लिए मौके पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। उनकी बड़ी चिंता अपने दो साथियों- कांग्रेस के रिपुन बोरा और सीपीआई के ई करीम को लेकर है, क्योंकि दोनों की उम्र 65 साल से ज्यादा है और दोनों ही डायबिटीज के पेशेंट हैं।

इन 8 सांसदों का निलंबन हुआ है

  • डेरेक ओ’ब्रायन- तृणमूल
  • डोला सेन- तृणमूल
  • रिपुन बोरा- कांग्रेस
  • राजीव सातव- कांग्रेस
  • सैयद नजीर- कांग्रेस
  • संजय सिंह- आप
  • ई करीम- सीपीआई
  • केके रागेश- सीपीआई

दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं के घर से खाना आया
सस्पेंड हुए सांसदों को सपोर्ट करने के लिए सोमवार रात दूसरे विपक्षी दलों के सांसद भी पहुंचे। एक सांसद ने बताया कि विपक्ष के नेताओं के घरों से बारी-बारी से खाने-पीने की चीजें आ रही हैं, ताकि धरने पर बैठे लोगों का शुगर लेवल कम नहीं हो। शिवसेना के संजय राउत, एनसीपी की सुप्रिया सुले, डीएमके की कनिमोझी और तिरुचि सिवा धरना दे रहे सांसदों के लिए इडली लेकर पहुंचे।

 

The post संसद में पहली बार सांसदों द्वारा ऐसा प्रदर्शन: 8 निलंबित सांसद पूरी रात धरने पर रहे; सुबह उपसभापति चाय लेकर पहुंचे तो सांसदों ने मना कर दिया; 2 बार बिहार का जिक्र कर मोदी बोले- हरिवंश जी बड़े दिल वाले हैं appeared first on News n Feeds.

]]>
156696
महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से हादसा: 10 की मौत, एक बच्चे को बचाया गया; 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका https://newsnfeeds.com/three-storey-building-collapsed-in-bhiwandi-thane-maharashtra/ Mon, 21 Sep 2020 07:24:32 +0000 https://newsnfeeds.com/?p=156630 जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार तड़के 3.40 बजे हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल्डिंग में करीब 21 परिवार रहते थे महाराष्ट्र में ठाणे स्थित भिवंडी में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। अभी भी मलबे में 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने […]

The post महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से हादसा: 10 की मौत, एक बच्चे को बचाया गया; 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका appeared first on News n Feeds.

]]>
  • जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार तड़के 3.40 बजे हुई
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल्डिंग में करीब 21 परिवार रहते थे
  • महाराष्ट्र में ठाणे स्थित भिवंडी में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। अभी भी मलबे में 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने 20 लोगों को बाहर निकाला। एनडीआरएफ की टीम राहत और बचावकार्य में जुटी है। मलबे से एक बच्चे को निकाला गया।

    हादसा रविवार रात 3.40 बजे हुआ। इस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। बताया जाता है कि मुंबई में पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से बिल्डिंग कमजोर हो चुकी थी। इसमें 21 परिवार रहते थे। एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह मलबे से एक बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग 1984 में बनी थी।

    राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक जताया
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- ‘‘मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने की कोशिशें की जा रही हैं।’’

    ड्रग्स मामले में सारा अली खान, रकुलप्रीत कौर, श्रद्धा कपूर और सिमोन को इसी हफ्ते नोटिस भेजे सकती है

     

    The post महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से हादसा: 10 की मौत, एक बच्चे को बचाया गया; 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका appeared first on News n Feeds.

    ]]>
    156630
    मोदी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए जवाब दिया- विराट-अनुष्का, प्रधानमंत्री ने कहा, आप एक अच्छे माता-पिता होंगे, और मंत्री पद छोड़ने वाले हरसिमरत और कंगना-करण जौहर का शुक्रिया अदा किया । https://newsnfeeds.com/modi-responded-by-congratulating-birthday-virat-anusha-the-prime-minister-said-you-will-be-a-good-parent-and-thank-harsimrat-and-kangana-karan-johar-who-quit-as-ministers/ Fri, 18 Sep 2020 09:06:12 +0000 https://newsnfeeds.com/?p=156494 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से कहा, ‘ वे एक अच्छे माता-पिता होंगे । उन्होंने कंगना रनौत और करण जौहर का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने माधुरी दीक्षित और उनके परिवार को किचन गार्डन के लिए बधाई दी […]

    The post मोदी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए जवाब दिया- विराट-अनुष्का, प्रधानमंत्री ने कहा, आप एक अच्छे माता-पिता होंगे, और मंत्री पद छोड़ने वाले हरसिमरत और कंगना-करण जौहर का शुक्रिया अदा किया । appeared first on News n Feeds.

    ]]>

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से कहा, ‘ वे एक अच्छे माता-पिता होंगे । उन्होंने कंगना रनौत और करण जौहर का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने माधुरी दीक्षित और उनके परिवार को किचन गार्डन के लिए बधाई दी है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने किसान विधेयक के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाली अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर को भी बधाई दी है। मोदी गुरुवार को ७० हो जाते हैं ।

    विराट ने ट्वीट किया, देश के सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

    https://newsnfeeds.com/the-england-star-bowler-transitioned-from-corona-out-of-the-t20-tournament/

    The post मोदी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए जवाब दिया- विराट-अनुष्का, प्रधानमंत्री ने कहा, आप एक अच्छे माता-पिता होंगे, और मंत्री पद छोड़ने वाले हरसिमरत और कंगना-करण जौहर का शुक्रिया अदा किया । appeared first on News n Feeds.

    ]]>
    156494
    एक्सक्लूसिव इंटरव्यू:भूकंप आया तब नरेंद्र मोदी ने परिवार से पहले वडनगर के ‘तोरण’ के बारे में पूछा; बड़े भाई ने बताया, ऐसा है मोदी का वतन-प्रेम https://newsnfeeds.com/exclusive-interview/ Thu, 17 Sep 2020 08:53:24 +0000 https://newsnfeeds.com/?p=156438 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा परिवार से पहले वतन को महत्व दिया है। यह कहना है उनके बड़े भाई सोमाभाई का, जो गुजरात के बडनगर में वृद्धाश्रम चलाते हैं। दैनिक भास्कर की टीम उनसे बातचीत करने पहुंची। प्रधानमंत्री के भाई होने के बावजूद वे बेहद सादगी से रहते हैं। वे वहां एक छोटे से कमरे […]

    The post एक्सक्लूसिव इंटरव्यू:भूकंप आया तब नरेंद्र मोदी ने परिवार से पहले वडनगर के ‘तोरण’ के बारे में पूछा; बड़े भाई ने बताया, ऐसा है मोदी का वतन-प्रेम appeared first on News n Feeds.

    ]]>

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा परिवार से पहले वतन को महत्व दिया है। यह कहना है उनके बड़े भाई सोमाभाई का, जो गुजरात के बडनगर में वृद्धाश्रम चलाते हैं। दैनिक भास्कर की टीम उनसे बातचीत करने पहुंची। प्रधानमंत्री के भाई होने के बावजूद वे बेहद सादगी से रहते हैं। वे वहां एक छोटे से कमरे में साधारण सी पलंग पर बैठे थे। बगल में चार कुर्सियां रखी थीं। हमने उन्हें अपना परिचय दिया तो प्रेमपूर्वक उन्होंने हमारा सत्कार किया। मोदी के जन्मदिन पर हम उनके भाई से हुई खास बातचीत यहां पेश कर रहे हैं…

    गुजरात में 26 जनवरी 2001 को भयानक भूकंप आया था। यहां गांव के गांव खत्म हो गए थे। उस समय हमारा परिवार गुजरात में अलग-अलग जगहों पर था। मैं वडनगर में ही रहता था और इसलिए परिवार को मेरी चिंता हो रही थी। मैंने बेटे और बहू से बात करने की खूब कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। आखिरकार मैंने नरेंद्र को फोन किया।

    मैंने उनसे कहा कि गुजरात में भयानक भूकंप आया है और परिवार में किसी से संपर्क नहीं हो सका। मेरा इतना बोलते ही नरेंद्र मोदी ने कहा कि वडनगर में ‘तोरण’ तो सुरक्षित है कि नहीं? दरअसल वडनगर की मुख्य पहचान ही यहां का प्राचीन ‘तोरण’ है। तो अब आप ही अंदाजा लगा सकते हैं कि मोदी का अपने वतन से प्रेम कैसा होगा। जिसे अपने परिवार से ज्यादा अपनी जन्मस्थल की धरोहर की चिंता हो।

    वडनगर से मोदी के प्रेम की बात करते हुए रो पड़े सोमाभाई
    वडनगर को लेकर नरेंद्र मोदी का प्रेम आज भी उतना अटूट है, जितना बचपन में हुआ करता था। इसी के चलते आज वडनगर कुछ अलग ही है। पुराने वडनगर की बातें करते हुए सोमाभाई की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि आज वडनगर को देख लीजिए, यहां की सड़कें देख लीजिए। नरेंद्र मोदी ने वडनगर के विकास के संकल्प को साकार कर दिया है। शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी आज वडनगर की बात होने लगी है। यहां की गली-गली की सड़कें पक्की हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, यहां होने वाले कई वार्षिक महोत्सव रोजगार के बड़े स्रोत बन चुके हैं।

    वडनगर के विकास से लोग समृद्ध हुए
    आमतौर पर नरेंद्र मोदी का परिवार मीडिया से दूर ही रहता है और बड़े भाई सोमाभाई भी इससे अछूते नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने हमसे खुलकर कई रोचक बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि वडनगर आज जो भी है, मोदी की वजह से ही है। वडनगर के लगातार विकास के चलते यहां के लोग अब समृद्ध हो गए हैं।

    ફિલ્મ જોવા કેવી રીતે જવું?

    The post एक्सक्लूसिव इंटरव्यू:भूकंप आया तब नरेंद्र मोदी ने परिवार से पहले वडनगर के ‘तोरण’ के बारे में पूछा; बड़े भाई ने बताया, ऐसा है मोदी का वतन-प्रेम appeared first on News n Feeds.

    ]]>
    156438
    कोरोना के दौर में संसद का पहला सत्र शुरू : https://newsnfeeds.com/first-session-of-parliament-begins-in-the-corona-era/ Mon, 14 Sep 2020 07:02:33 +0000 https://newsnfeeds.com/?p=156283 सदन में प्रश्नकाल नहीं होने पर विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस ने कहा- आप लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- सदन में जितनी गहरी चर्चा होती है, उससे देश को, संसद को फायदा होता है, हम सब इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे राज्यसभा-लोकसभा 2 शिफ्ट में चलेंगी, पहली बार […]

    The post कोरोना के दौर में संसद का पहला सत्र शुरू : appeared first on News n Feeds.

    ]]>
    सदन में प्रश्नकाल नहीं होने पर विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस ने कहा- आप लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश कर रहे हैं

    • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- सदन में जितनी गहरी चर्चा होती है, उससे देश को, संसद को फायदा होता है, हम सब इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे
    • राज्यसभा-लोकसभा 2 शिफ्ट में चलेंगी, पहली बार एक सदन की बैठक में दोनों सदनों के चैम्बर और गैलरी का इस्तेमाल होगा; सभी के लिए मास्क जरूरी

    कोरोना महामारी के बीच 17वीं लोकसभा का चौथा सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। लोकसभा में प्रश्नकाल नहीं होने पर विपक्ष ने सवाल उठाए। कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि प्रश्नकाल सदन की कार्यवाही का अहम हिस्सा है। यह गोल्डन आवर्स है, लेकिन आप कह रहे हैं कि विशेष परिस्थितियों की वजह से इसे नहीं करा सकते हैं। दरअसल, आप लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश कर रहे हैं।

    उधर, एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सरकार ने हमारे सवाल पूछने का अधिकार छीन लिया है। विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी कहा कि प्रश्नकाल होना जरूरी है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि प्रश्नकाल संसदीय प्रणाली के मूलभूत ढांचे से जुड़ा है। इसका प्रमुख अंग है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रश्नकाल के मुद्दे पर सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि असाधारण परिस्थितियों में संसद की कार्यवाही हमको करनी पड़ रही है। चार घंटे के लिए सदन चलेगा। मैंने अपील की थी कि इसमें प्रश्नकाल न हो। आधे घंटे का एक जीरो आवर हो।

    इससे पहले, लोकसभा की कार्यवाही आज सुबह 9 बजे शुरू हुई और यह एक बजे तक चलेगी। उधर, राज्यसभा में कामकाज दोपहर तीन बजे शुरू होगा। पहले दिन राज्यसभा में उपसभापति पद का चुनाव होगा।

    मोदी बोले- सीमा पर जवान मुस्तैद, पूरी संसद और देश उनके साथ है
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज जब हमारी सेना के वीर जवान सीमा पर डटे हुए हैं। हिम्मत के साथ, जज्बे के साथ, बुलंद हौसलों के साथ, दुर्गम पहाड़ियों में डटे हुए हैं। कुछ समय के बाद बर्फबारी भी शुरू होगी। ऐसे वक्त में संसद से एक भाव, एक सुर से ये आवाज आनी चाहिए कि देश और पूरा सदन उनके साथ खड़ा है। कोरोना के दौर में जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए।’

    उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दुनिया के किसी कोने में वैक्सीन बने और हम सभी को मिले।’ उन्होंने कहा, ‘मुश्किल दौर में संसद का सत्र शुरू हो रहा है। एक तरफ कोरोना है और दूसरी तरफ कर्तव्य। सांसदों ने कर्तव्य का पथ चुना है। मैं उन्हें धन्यवाद और बधाई देता हूं।’

    अपडेट्स

    • लोकसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे शुरू हुई। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।
    • डीएमके और सीपीआई (एम) ने नीट एग्जाम की वजह से 12 छात्रों की आत्महत्या के मामले में लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया।
    • कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में चीन सीमा विवाद पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।
    • सीपीएम दिल्ली दंगों के मामले में पार्टी के नेता सीताराम येचुरी का नाम आने को मुद्दा बना रही है। सीपीएम सांसद एएम आरिफ ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
    • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से एक चिट्ठी और डीआरडीओ की किट सभी सांसदों को भेजी गई। इसमें मास्क, सैनिटाइजर और इम्युनिटी बढ़ाने वाली चाय और कोरोना से बचाव के मैनुअल हैं।
    • पहली बार एक सदन की बैठक में दोनों सदनों के चैम्बर और गैलरी का इस्तेमाल किया गया। यानी लोकसभा की कार्यवाही आज सुबह शुरू हुई तब कुछ सदस्य लोकसभा में तो कुछ राज्यसभा में बैठे।
    • सत्र के पहले दिन राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा। विपक्ष की ओर से राजद नेता मनोज झा और एनडीए से जदयू नेता हरिवंश के बीच कांटे की टक्कर है।

    मानसून सत्र की खास बातें
    1. इस बार सत्र के दौरान 18 दिन लगातार कार्यवाही चलेगी। कोई छुट्टी नहीं होगी। शनिवार और रविवार को भी काम होगा। आमतौर पर दोनों सदनों में एक साथ काम होता है, लेकिन इस बार दो शिफ्ट में होगा।
    2. लोकसभा आज सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे चलेगी। इसके बाद 15 सितंबर से एक अक्टूबर तक लोकसभा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। वहीं, राज्यसभा सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी।
    3. मानसून सत्र में 47 विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें 11 विधेयक ऐसे होंगे जो अध्यादेश की जगह लेंगे।
    4. दोनों सदनों में प्रश्नकाल नहीं होगा और शून्यकाल भी सीमित किया गया है। सत्र एक अक्टूबर तक चलेगा।

    सत्र से पहले 5 सांसदों को कोरोना, 9 दूसरे सांसद भी नहीं पहुंचे
    सत्र से पहले सभी सांसदों की कोरोना जांच की गई, जिनमें 5 सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तृणमूल कांग्रेस के 7 सांसद भी सत्र में हिस्सा नहीं ले रहे। इनमें राज्यसभा के मुख्य सचेतक सुखेंदु शेखर राय भी शामिल हैं। भाजपा के 2 सांसद भी नहीं आएंगे।

    सदन की कार्यवाही कैसे चलेगी?
    4 बड़े डिस्प्ले स्क्रीन सदन के चैम्बर में लगाए गए हैं। छह छोटी स्क्रीन 4 गैलरियों में लगाई गई हैं। ऑडियो कंसोल, अल्ट्रावायलेट जर्मीसिडल रेडिएशन, ऑडियो-वीडियो सिग्नल्स के लिए दोनों सदनों को जोड़ने वाले स्पेशल केबल्स, अधिकारियों की गैलरी को अलग करने के लिए पॉलीकार्बोनेट शीट का इस्तेमाल किया गया है।

    संक्रमण फैलने से रोकने के लिए क्या इंतजाम?
    संक्रमण फैलने से रोकने के लिए 6 बार रोज एसी बदले जाएंगे। सांसदों को कोरोना से बचाव के लिए डीआरडीओ की किट मिलेगी। हर किट में 40 डिस्पोजल मास्क, एन95 मास्क, सैनिटाइजर की 20 बोतलें, 40 ग्लब्ज और दरवाजा बंद करने के लिए टच फ्री हुक्स होंगे।

     

    अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का 35 साल की उम्र में निधन,

    The post कोरोना के दौर में संसद का पहला सत्र शुरू : appeared first on News n Feeds.

    ]]>
    156283
    Breaking News : ગુજરાતમાં પાન-ગુટકા પર પ્રતિબંધ વધારે 1 વર્ષ લંબાવાયો https://newsnfeeds.com/breaking-news-ban-on-pan-gutka-extended-in-gujarat-for-1-more-year/ Fri, 04 Sep 2020 11:10:30 +0000 https://newsnfeeds.com/?p=156161 નાગરિકોનું સ્વાસ્થ્ય વધુ સુદ્રઢ બને તે માટે વધુ એક વર્ષ સુધી લંબાવવાનો રાજ્ય સરકારે નિર્ણય કર્યો છે. ગુટખા ખાનારા લોકો માટે ગુજરાત સરકાર દ્વારા મોટી જાહેરાત કરવામા આવી છે. રાજ્યમાં પાન-મસાલા ગુટકા, તમાકુ પરનો પ્રતિબંધ વધુ એક વર્ષ માટે લંબાવવામાં આવ્યો છે. નાયબ મુખ્યમંત્રી નીતિન પટેલે આ વિશે જણાવ્યું કે, રાજ્યમાં ગુટકા તેમજ તમાકુ કે નિકોટીનયુક્ત પાન […]

    The post Breaking News : ગુજરાતમાં પાન-ગુટકા પર પ્રતિબંધ વધારે 1 વર્ષ લંબાવાયો appeared first on News n Feeds.

    ]]>
    નાગરિકોનું સ્વાસ્થ્ય વધુ સુદ્રઢ બને તે માટે વધુ એક વર્ષ સુધી લંબાવવાનો રાજ્ય સરકારે નિર્ણય કર્યો છે.

    ગુટખા ખાનારા લોકો માટે ગુજરાત સરકાર દ્વારા મોટી જાહેરાત કરવામા આવી છે. રાજ્યમાં પાન-મસાલા ગુટકા, તમાકુ પરનો પ્રતિબંધ વધુ એક વર્ષ માટે લંબાવવામાં આવ્યો છે. નાયબ મુખ્યમંત્રી નીતિન પટેલે આ વિશે જણાવ્યું કે, રાજ્યમાં ગુટકા તેમજ તમાકુ કે નિકોટીનયુક્ત પાન મસાલાના વેચાણ, સંગ્રહ અને વિતરણ પર હાલ પ્રતિબંધ છે. નાગરિકોનું સ્વાસ્થ્ય વધુ સુદ્રઢ બને તે માટે વધુ એક વર્ષ સુધી લંબાવવાનો રાજ્ય સરકારે નિર્ણય કર્યો છે.

    નાયબ મુખ્યમંત્રી વધુમાં કહ્યું કે, ફૂડ સેફટી સ્ટાન્ડર્ડ એકટ-૨૦૦૬ અન્વયેના નિયમો તથા રેગ્યુલેશન-૨૦૧૧ હેઠળ આ પ્રતિબંધ મૂકાયો છે. જે હેઠળ કોઇપણ ખાદ્યચીજમાં તમાકુ કે નિકોટીન ઉમેરવું એ પ્રતિબંધ છે. ગુટકામાં તમાકું કે નિકોટીનની હાજરી હોવાથી માનવ આરોગ્યને ખૂબ જ નુકશાન થતું હોય છે. જેથી નાગરિકો તથા ભાવિ પેઢીના સ્વાસ્થ્યને જાળવી રાખવા માટે ગુટકા પર પ્રતિબંધ મૂકવો જરૂરી હોઇ આ નિર્ણય કરાયો છે. ઉલ્લેખનીય છે કે, રાજ્યમાં ૧૦ હજાર જેટલી પેઢીઓની તપાસ કરીને અત્યાર સુધી રૂપિયા ૧૧ લાખનો દંડ વસૂલ કરવામાં આવ્યો છે.

    તેઓએ કહ્યું કે, રાજ્ય સરકાર દ્વારા ગુટકા કે પાન મસાલા કે જેમાં તમાકુ કે નિકોટીનની હાજરી હોય તેના વેચાણ, સંગ્રહ વિતરણ પર પ્રતિબંધ માટે નિર્ણય કરવામાં આવ્યો હતો. આ નિયમનો ભંગ કરનાર સામે કડક હાથે કાયદેસરની કાર્યવાહી કરવામાં આવે છે.

    શૈક્ષણિક સંસ્થાની 100 વારની ત્રિજ્યામાં સિગારેટ તથા તમાકુ કે નિકોટીનની હાજરી હોય તેવા પદાર્થોનું વેચાણ કરવા માટે પ્રતિબંધનો અમલ તંત્ર દ્વારા સખત રીતે કરાઇ રહી છે. આ બાબતે છેલ્લા ત્રણ વર્ષમાં આરોગ્ય વિભાગના ખોરાક અને ઔષધ નિયમન તંત્ર દ્વારા આશરે 10 હજાર પેઢીઓની તપાસ કરી આશરે રૂ. ૧૧ લાખ જેટલો દંડ વસૂલાત કરવામાં આવી છે.

    ट्रम्प का गैरकानूनी सुझाव:

    The post Breaking News : ગુજરાતમાં પાન-ગુટકા પર પ્રતિબંધ વધારે 1 વર્ષ લંબાવાયો appeared first on News n Feeds.

    ]]>
    156161