Home Bollywood Hindi केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली में उनके सरकारी घर...

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली में उनके सरकारी घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी

233
0

  • पासवान का 74 साल की उम्र में गुरुवार शाम दिल्ली में निधन हो गया था
  • पार्थिव शरीर आज पटना ले जाया जाएगा, शनिवार को अंतिम संस्कार होगा

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर आज सुबह करीब 9.30 बजे एम्स से उनके 12 जनपथ स्थित सरकारी घर पर लाया गया। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पासवान को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी थे। पासवान का पार्थिव शरीर शाम 3 बजे प्लेन से पटना ले जाया जाएगा। वहां लोजपा ऑफिस में भी अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। शनिवार को पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।