Home Hindi 24 घंटे में पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की 4 घटनाएं; कश्मीर...

24 घंटे में पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की 4 घटनाएं; कश्मीर में मेडिकल टीम को अगवा किया, यूपी में अधिकारियों पर पथराव

82
0

केंद्र ने राज्य सरकारों कोकोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद पुलिस, स्वास्थ्यकर्मियों समेत अन्य जरूरी सेवाओं में जुटे कर्मचारियों पर हमले की शर्मनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले 24 घंटे में 4 राज्यों में कोरोना वॉरियर्स पर हमले हुए। पंजाब में कर्फ्यू के दौरान निकलने का पास मांगने पर कुछ ‘निहंगी’ सिखों ने एक पुलिसकर्मी का हाथ काट दिया। वहीं, जम्मू-कश्मीर में मेडिकल टीम को अगवा कर लिया गया। इन्हें बाद में पुलिस टीम ने छुड़ाया। इसके अलावा कर्नाटक में आशा कर्मचारियों और उत्तरप्रदेश में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया। पहले भी मध्यप्रदेश के इंदौर और यूपी के कन्नौज समेत कई शहरों में कोरोना वॉरियर्स पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पंजाब: एक पुलिसकर्मी का हाथ काटा, 2 जख्मी
पटियाला जिले में रविवार को4 से 5 निहंगी सिखों ने कर्फ्यू पास मांगने पर पुलिस पर हमला बोल दिया। हमलावर एक गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने सुबह 6.15 बजे इन्हें एक सब्जी मंडी के पास जांच के लिए रोका था। हमले में एएसआई हरजीत सिंह की कलाई कटकर अलग हो गई। जबकि थाना सदर इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य पुलिसकर्मीघायल हो गया। घायलों को चंडीगढ़ के अस्पताल मेंभर्ती कराया गया है। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि 7 आरोपियों को एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जम्मू-कश्मीर: अगवा मेडिकल टीम को पुलिस ने छुड़ाया
पुलिस ने रविवार को बड़गाम में अगवा की गईमेडिकल टीम को छुड़ा लिया। चाडूरा जिला अस्पताल की टीम एक कोरोना संदिग्ध की जांच के लिए गांव पहुंची थी। इस व्यक्ति की शेखपुरा में स्क्रीनिंग की जानी थी, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने टीम को घर में बंधक बना लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने सभी लोगों छुड़ाया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश: पुलिस और अफसरों की टीम पर हमला
मेरठ में मस्जिद के इमाम समेत 4 लोगों ने अधिकारियों की टीम पर हमला कर दिया। यहां 24 फरवरी को महाराष्ट्र के मालेगांव से आए कुछ लोग स्थानीय जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वे दारीवाली मस्जिद में ठहरेथे। शुक्रवार को उनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार को अधिकारी पुलिस बल के साथ मस्जिद सील करने गए थे। तभी लोगों ने इसका विरोध किया और टीम पर पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिस अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट घायल हो गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरा इलाका सील कर दिया गया। आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई होगी।

कर्नाटक: आशा कार्यकर्ताको काम से रोका, 2 गिरफ्तार
मैंगलूर में 2 लोगों ने आशा कर्मचारी को स्वास्थ्य विभाग का काम करने से रोका। कर्नाटकमें आशा वर्करपर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बेंगलुरु में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। कोरोनावायरस से जुड़ी जानकारी जुटाने गईकृष्णावेनी पर कुछ लोगों ने हमला किया था। कृष्णावेनी ने आरोप लगाया था कि एक मस्जिद से लोगों को भड़काया गया और इसके बाद उन पर हमला किया गया। बाद में पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


देशभर में स्वास्थ्यकर्मी जांच और इलाज में जुटे हैं। पुलिस लॉकडाउन का पालन करा रही है। उन पर हमले हो रहे हैं।