Home Hindi अब तक 8 हजार 712 केस: दिल्ली के हेल्थ बुलेटिन से मरकज का...

अब तक 8 हजार 712 केस: दिल्ली के हेल्थ बुलेटिन से मरकज का कॉलम हटा, अब अंडर स्पेशल ऑपरेशंस लिखा जा रहा

78
0

दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज में जुटी तब्लीगी जमात को देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की बड़ी वजह माना जा रहा है,लेकिन अब केजरीवाल सरकार ने अपने हेल्थ बुलेटिन से मरकज कैटेगरी हटा दी है। इसकी जगह अंडर स्पेशल ऑपरेशंस लिखा जा रहा है। इस पर पूछे गए सवाल पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह एक ही बात है। मरकज ऑपरेशन कोई एक नहीं था, इसके साथ कई अन्य भी थे। अब इन सबको मिला दिया गया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मरकज के लोगों के आंकड़े अलग लिखे जाने पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने आपत्ति जताई थी।

आयोग ने डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट का हवाला दिया था
अल्पसंख्यक आयोग का कहना था कि मरकज मामलों को अलग बताने से देशभर में मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। आयोग ने डब्ल्यूएचओ की उस रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि कोरोना संक्रमण को दुनियाभर में राजनीतिक एजेंडा न बनाया जाए।

आज 259 मामले सामने आए
देश में कोरोनासंक्रमितों की संख्या8हजार 712 हो गई। रविवार को259 मामले आए। इनमें से महाराष्ट्र में 134, राजस्थान में 51, मध्यप्रदेश में49 और गुजरात में 25 मरीज मिले। शनिवार को देश में 854 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। यह लगातार तीसरा दिन रहा जब संक्रमितों की संख्या 800 के पार गई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं।वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे तक देश में8 हजार 356 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 367 का इलाज चल रहा है। 715 ठीक हुए हैं और242 की मौत हो चुकी है।

पांच दिन जब संक्रमण केसबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
10 अप्रैल 871
11 अप्रैल 854
9 अप्रैल 813
5 अप्रैल 605
4 अप्रैल 579

25 राज्योंऔर 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस अब तक देश के 25 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं,देश के सात केंद्र शासित प्रदेश(यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमेंदिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली,जम्मू-कश्मीर, लद्दाख औरपुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य/यूटी कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 1895 111 208
तमिलनाडु 969 10 44
दिल्ली 1069 14 27
तेलंगाना 503 12 96
राजस्थान 751 8 116
मध्यप्रदेश 578 41 39
उत्तरप्रदेश 452 4 45
आंध्रप्रदेश 405 6 10
केरल 373 3 143
गुजरात 493 19 44
कर्नाटक 215 6 39
जम्मू-कश्मीर 224 4 6
हरियाणा 179 4 36
पंजाब 158 12 20
पश्चिम बंगाल 126 7 16
बिहार 64 1 18
ओडिशा 54 1 12
उत्तराखंड 35 0 5
असम 29 1 0
हिमाचल प्रदेश 32 2 8
चंडीगढ़ 19 2 7
छत्तीसगढ़ 25 0 10
लद्दाख 15 0 11
झारखंड 17 2 0
अंडमान-निकोबार 11 0 10
गोवा 7 0 5
पुडुचेरी 7 0 1
मणिपुर 2 0 1
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
त्रिपुरा 2 0 0

ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में8 हजार 356 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 367 का इलाज चल रहा है। 715 ठीक हुए हैं और242 की मौत हो चुकी है।

6 राज्यऔर 2केंद्र शासित प्रदेशोंकेहाल

  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 1895: यहां रविवार को 134 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें से मुंबई मंे 113, मीरा भयंदर में 7, पुणे में 4, नवीं मुंबई, ठाणे और वसई विरार में 2-2, जबकि रायगढ़, अमरावती, भिवंडी और पिंपरी-चिंचवड़ में 1-1 मरीज मिला।राज्य में शनिवार को 187मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।
मुंबई में यह आर्टिस्ट सड़क पर कोरोना वायरस की पेंटिंग बना रहा है, ताकि लोगों को इस घातक बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके।
  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 578: यहां रविवार को इंदौर में संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 298 हो गई है। राज्य मेंशनिवार को संक्रमण के 78 मामले आए थे। सबसे ज्यादा 46 मरीज इंदौर में मिले।भोपाल में 15 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। राजधानी मेंशनिवार को एक आईएएस अफसर और उनकाबेटासंक्रमित पाया गया।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 452:शनिवार को 19 नए केस सामने आए।आगरा में3 और संक्रमित मिले। इस बीच,इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने राज्य के 5 और मेडिकल कॉलेजों को कोरोनावायरस की जांच करने की अनुमतिदे दी है। अब राज्य में 14 सरकारी लैब में रोजाना2 हजार नमूनों की जांच की जा सकेगी। राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के23 मामले आए थे।
लखनऊ में जरूरतमंदों को मास्क बांटने के लिए बाइक पर जाते दो युवक। बाजार में मास्क की कमी है, ऐसे में कई सामाजिक संस्थाएं इन्हें बनाने में जुट गई हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित 751: यहां रविवार को 51 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से बांसवाड़ा और जयपुर में 15-15, बीकानेर, और जोधपुर में 8-8, हनुमानगढ़ में 2, जबकि चूरू, जैसलमेर और सीकर 1-1 मरीज मिला है। राज्य में शनिवार कोएक दिन में सबसे ज्यादा 139 नए लोग पॉजिटिव मिले थे।इनमें से जयपुर में80 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।
  • बिहार, संक्रमित- 64: पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सेकोरोना संक्रमण की संदिग्ध 72 साल की महिला फरारहो गई। उसका सैम्पल ले लिया गया था। जांच रिपोर्ट का इंतजार है।पीएमसीएच ने महिला के लापता होने की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। शनिवार को चारमरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला सीवान की रहने वाली थी।
पटना पुलिस मंडी और बाजारों में भले ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन नहीं करवा पा रही हो, लेकिन कोविड-19 कॉल सेंटर पर खुद इसका पालन कर रहे हैं।
  • दिल्ली,संक्रमित- 1069:कोरोना के शनिवार को 166 नए मामले मिले। उधर, शाम कोकश्मीरी गेट स्थित रैन बसेरा में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने इस पर काबू पा लिया।
दिल्ली में यह व्यक्ति कबूतरों को दाना चुगा रहा है। दरअसल, लॉकडाउन के कारण लोग घरों में हैं। ऐसे में पशु-पक्षियों को भी दाना-पानी मिलना मुश्किल हो गया है।
  • गुजरात, संक्रमित- 493:यहां रविवार को 25 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 23 मरीज अहमदाबाद में और 2 आणंद में मिले हैं। राज्य मेंशनिवार को 90 संक्रमित मिले थे। यहांसबसे ज्यादा 251 संक्रिमित अहमदाबाद में और इसके बाद 77 वडोदरा में हैं।
अहमदाबाद में सड़कों और कॉलोनियों को सैनिटाइज करने के लिए दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि ज्यादा हिस्से को कवर किया जा सके।
  • जम्मू-कश्मीर, कुल संक्रमित- 224:बड़गाम के शेखपोरा में शनिवार कोएक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने पहुंची मेडिकल टीम को घर में बंधक बना लिया गया।मौके पर पुलिस पहुंची तो उस पर पथराव कर दिया गया। इसमें 3 पुलिसकर्मीघायल हो गए। हालांकि, उन्होंनेस्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।शनिवार रात कुपवाड़ा में भी एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया। उस पर दिल्ली की मरकज में जाने की बात छिपाने का आरोप है। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को संक्रमण के17 मामले सामने आए।

महाराष्ट्र, बंगाल, तेलंगाना, पंजाब और ओडिशा में लॉकडाउन बढ़ा
इधर, देश में पांचराज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल और तेलंगाना सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की। वहीं, पंजाब और ओडिशा पहले ही यह फैसला ले चुके हैं। इधर, कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रसरकार देशभर में लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार कोमुख्यमंत्रियों के साथ करीब 4 घंटे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।बैठक के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया है।’’

सोमवार से केंद्रीय मंत्री और आला अफसर कामकाज शुरू कर सकते हैं
इस बीच, सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार ने सभी मंत्रियों से सोमवार से कामकाज संभालने और लॉकडाउन खत्म होने के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की योजना बनाने को कहा है।सरकार ने सभी मंत्रालयों ने अपने विभागों के संयुक्त सचिव और उससे वरिष्ठ पदों वाले अफसरों से भी कामकाज संभालने और विभाग में एक तिहाई जरूरी स्टाफ को बुलाने को कहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


मुंबई के धारावी में 43 संक्रमित मिल चुके हैं, ऐसे में यहां पुलिस लॉकडाउन का सख्ती से पालन करा रही है।


Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today