Home Hindi शेयर बाजार में भारी बढ़त, ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 1500 अंक पार;...

शेयर बाजार में भारी बढ़त, ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 1500 अंक पार; इंडसइंड बैंक के शेयरों में 47.33% तक बढ़त

124
0

मुंबई. गुरुवार को भारतीय बाजार एक बार फिर बढ़त के साथ खुले। बुधवार की तुलना में सेंसेक्स 537 अंक और निफ्टी 133 पॉइंट ऊपर खुले। अभी सेंसेक्स 970.56 अंक ऊपर 29,506.34 पर और निफ्टी 268.75 पॉइंट ऊपर 8,586.60 पर कारोबार कर रहा है।इससे पहले बुधवार को बाजारों में भारी बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 1861.75 अंक या 6.98% की बढ़त के साथ 28,535.78 पर और निफ्टी ने 516.80 अंक या 6.62% की बढ़त के साथ 8,317.85 पर कारोबार खत्म किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के शेयरों की भारी खरीदारी से बाजार ऊपर उठने में कामयाब रहा था।

बुधवार को दुनियाभर के बाजार ऊपर चढ़े

बुधवार को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 2.39 फीसदी की बढ़त के साथ 495.64 अंक ऊपर 21,200.60 पर बंद हुआ। हालांकि, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.45 फीसदी गिरावट के साथ 33.56 अंक नीचे 7,384.30 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.15 फीसदी बढ़त के साथ 28.23 पॉइंट ऊपर चढ़कर 2,475.56 पर बंद हुए। फ्रांस के CAC 40 बढ़त के साथ 4,432.30 अंको पर बंद हुआ।

बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में 47.33% तक बढ़त

आज बैंकिंग सेक्टर में तेजी दिख रही है। बुधवार को बढ़त के साथ बंद होने वाले बैंकिंग सेक्टर में लगभग 50 प्रतिशततक बढ़त दिखी है। ट्रेडिंग के दौरानइंडसइंड बैंकके शेयरों में 47.33% तक उछाल आया।

बैंक बढ़त (%)
इंडसइंड बैंक 47.33%
एक्सिस बैंक 18.69%
सिटी यूनियन बैंक 5.24%
कोटक बैंक 6.50%
RBL बैंक 7.52%
HDFC बैंक 7.07%
ICICI बैंक 10.47%
फेडरल बैंक 14.99%
SBI बैंक 3.74%

ऑटो सेक्टर में 21.19% तक बढ़त

ऑटो सेक्टर बढ़त (%)
अशोक लेलैंड 21.19%
हीरो मोटोकॉर्प 8.29%
अमरा राजा बैटरी 8.06%
बजाज ऑटो 7.11%
बॉश लिमिटेड 6.32%
मदरसन सुमी सिस्टम 5.36%

80 करोड़ लोगों को 2 रुपए किलो की दर से मिलेगा आटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा योजना को मंजूरी दी है। इसका लाभ देश के 80 करोड़ लोगों को मिलेगा। योजना के तहत हर व्यक्ति को अगले तीन महीने तक हर महीने 7 किलो राशन मिलेगा। कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि योजना अवधि में 80 करोड़ भारतीयों में से हर एक को 27 रुपए की जगह 2 रुपए के भाव से आटा और 37 रुपए की जगह 3 रुपए के भाव से चावल मिलेगा। मोदी द्वारा मंगलवार को देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा किए जाने के बाद राशन सब्सिडी की इस योजना को मंजूरी दी गई है।

01:34 PM बीएसई सेंसेक्स के लगभग सभी सेक्टर में बढ़त है।

01:28 PMसेंसेक्स 970.56 अंक ऊपर 29,506.34 पर और निफ्टी 268.75 पॉइंट ऊपर 8,586.60 पर कारोबार कर रहा है।

01:18 PM31 मार्च से एसबीआई में लॉकर के लिए चुकाना होगा 33 फीसदी तक ज्यादा शुल्क

01:13 PMसेंसेक्स 1450.37 अंक ऊपर 29,986.15 पर और निफ्टी 389.25 पॉइंट ऊपर 8,707.10 पर कारोबार कर रहा है।

12:54 PMलॉकडाउन के बीच बिग बाजार ने शुरू की डोरस्टेप डिलीवरी, घर बैठे मंगवा सकेंगे जरूरी सामान

12:47 PMब्रेकिंग:सेंसेक्स 1500 पार…सेंसेक्स 1506.90 अंक ऊपर 30,042.68 पर और निफ्टी 397.20 पॉइंट ऊपर 8,715.05 पर कारोबार कर रहा है।

12:37 PM आज से नेशनल हाईवे पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, आपात सेवाओं में लगे वाहनों के लिए वसूली रोकी

12:37 PM सेंसेक्स 1421.26 अंक ऊपर 29,957.04 पर और निफ्टी 381.15 पॉइंट ऊपर 8,699.00 पर कारोबार कर रहा है।

12:18 PM इंडसइंड बैंक के शेयरों में 46.65% तक बढ़त आई।

12:05 PM सेंसेक्स 1374.81 अंक ऊपर 29,910.59 पर और निफ्टी 356.25 पॉइंट ऊपर 8,674.10 पर कारोबार कर रहा है।

11:27 AM सेंसेक्स 937.09 अंक ऊपर 29,472.87 पर और निफ्टी 250.65 पॉइंट ऊपर 8,568.50 पर कारोबार कर रहा है।

11:08 AM बीएसईसेंसेक्स 30 की 26 कंपनियों के शेयर में बढ़त, वहीं 4 कंपनियों के शेयर में गिरावट। इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 39.99% कीउछाल।

11:06 AM गोल्ड की कीमत में 1.18% की गिरावट है। अभी इसकी प्रति 10 ग्राम कीमत 41720.00 रुपए है।

10:51 AM बीएसई ऑटो सेक्टर की 13 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 3 में गिरावट; बजाज ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा 7.31% उछाल

10:51 AM सेंसेक्स 1228.53 अंक ऊपर 29,764.31 पर और निफ्टी 318.15 पॉइंट ऊपर 8,636.00 पर कारोबार कर रहा है।

10:35 AM सेंसेक्स 1362.42 अंक ऊपर 29,898.20 पर और निफ्टी 367.05 पॉइंट ऊपर 8,684.90 पर कारोबार कर रहा है।

10:14 AM निफ्टी 326.70 अंक ऊपर 8,644.55 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 3.93% की बढ़त है।

10:00 AM सेंसेक्स 1196.79 अंक ऊपर 29,732.57 पर और निफ्टी 210.55 पॉइंट ऊपर 8,528.40 पर कारोबार कर रहा है।

लॉक डाउन के झटके से निपटने के लिए एमएसएमई सेक्टर को सॉफ्ट लोन, कैश ट्रांसफर व लोन रिस्ट्रक्चरिंग की दरकार

09:52 AMसेंसेक्स 784.39 अंक ऊपर 29,320.17 पर और निफ्टी 210.55 पॉइंट ऊपर 8,528.40 पर कारोबार कर रहा है।

09:42 AM निफ्टी के टॉप-5 गेनर और लूजर

09:37 AM बीएसईसेंसेक्स 30 की 26 कंपनियों के शेयर में बढ़त, वहीं 4 कंपनियों के शेयर में गिरावट। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और इंफोसिस के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल।

बीएसईसेंसेक्स 30

09:30 AMसेंसेक्स 611.53 अंक ऊपर 29,147.31 पर और निफ्टी 175.85 पॉइंट ऊपर 8,493.70 पर कारोबार कर रहा है।

09:15 AMसेंसेक्स 310.09 अंक ऊपर 28,845.87 पर और निफ्टी 58.95 पॉइंट ऊपर 8,376.80 पर कारोबार कर रहा है।

09:13 AMबुधवार को दुनियाभर के बाजार ऊपर चढ़े

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: March 26 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates