Home Hindi कुल 658 मामले: झारखंड में पहली बार 3 संक्रमित मिले, कर्नाटक सरकार...

कुल 658 मामले: झारखंड में पहली बार 3 संक्रमित मिले, कर्नाटक सरकार का निर्देश- डॉक्टरों से बदसलूकी करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटे

102
0

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के अब तक 658 मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को झारखंड में 6, दिल्ली में 5, गुजरात में 3 और महाराष्ट्र में 2 पॉजिटिव मिले। झारखंड में पहली बार इस संक्रमण का मामला सामने आया है। देश में कोरोनावायरस से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को देश में 95 नए मामले सामने आए। संक्रमण 27 राज्यों तक पहुंच गया है।

दिल्ली में डॉक्टर के संपर्क में आए 800 लोग क्वारैंटाइन

दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक का एक डॉक्टर उसकी पत्नी, बेटी और दो अन्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लोग सऊदी अरब से आई एक महिला के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए। अब इन लोगों के संपर्क में आए 800 लोगों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है।

गोवा में पहली बार 3 नए पॉजिटिव

गोवा में बुधवार देर रात संक्रमण के तीन नए मामले मिले। इसमें से 25 साल का व्यक्ति स्पेन से जबकि 29 साल का शख्स ऑस्ट्रेलिया से और 55 साल का तीसरा संक्रमित अमेरिका की यात्रा सेआया था। उधर, अहमदाबाद में 85 साल की बुजुर्ग महिला ने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। महिला कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटी थी। तबीयत खराब होने पर 22 मार्च को उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आज 3 मौत हुईं

गुरुवार को श्रीनगर में 65 साल के बुजुर्ग की, मुंबई में 65 साल की महिला की और गुजरात के भावनगर में 70 साल की महिला की मौत हुई। बुधवार को भी तीन मौतें हुई थीं। सुबह तमिलनाडु के मदुरै में 54 साल के मरीज, शाम को उज्जैन में 65 साल की महिला की और देर रात अहमदाबाद में 85 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।

शिमला में लोगों को फासले पर रखने के लिए दुकानों के सामने गोले बनाए गए हैं।

राज्यों के हालात

हरियाणा: एम्स डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हरियाणा के स्वास्थ्य सचिव को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि 21 दिन का लॉकडाउन पीजीआईएमएस रोहतक पर लागू नहीं किया गया है। वे लॉकडाउन से पहले तक कक्षाओं में उपस्थित रहे थे, जिनमें 200 से ज्यादा छात्र थे। ऐसे में कोरोनावायरस के फैलाव की आशंका है। इसमें आगे कहा गया है कि प्रशासन के लापरवाही पूर्ण रवैए को देखते हुए इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत है। राज्य सरकार ने कोरोनावायरस के मरीजों के इलाज में उन मेडिकल, पैरामेडिकल स्टाफ और जरूरी सेवाओं में लगे लोगों को नौकरी में एक्सटेंशन दिया, जो इस महीने रिटायर हो रहे थे। सरकार ने कहा है कि कैदियों को पैरोल पर भेजने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा जो कैदी पहले से पैरोल पर हैं, उनके पैरोल की अवधि को 4 सप्ताह के लिए बढ़ाया जाएगा। साथ ही हरियाणा सरकार ने ये भी कहा है कि जो कैदी एक पैरोल के बाद शांति से जेल वापस आ गए, उन्हें 6 सप्ताह के लिए विशेष पैरोल दी जाएगी। उधर, गुड़गांव पुलिस के सभी अफसरों को निर्देश दिया गया है कि घरों में तकनीकी सेवा देने वालों और मेंटेनेंस के काम करने वालों को न रोकें।

गुजरात: तीन नए पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 6 हो गई है।
जम्मू-कश्मीर: राज्य में भवन निर्माण कार्य से जुड़े साढ़े तीनलाख मजदूरों के लिए सरकार ने 1-1 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की है। यह राशि बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड से जुड़े मजदूरों को दी जाएगी।
गोवा: तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 25 साल का एक युवक स्पेन से, 29 साल का युवक ऑस्ट्रेलिया से और 55 साल का व्यक्ति अमेरिका से। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक का कहना है कि इन सभी की हालत स्थिर है।

महाराष्ट्र: मुंबई और ठाणे में 2 और कोरोना पॉजिटिव मिले। महाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या 124 हुई। मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने लॉकडाउन के दौरान शहर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों को खाना और पानी की बोतलें बांटीं।

दिल्ली: यहां दिहाड़ी मजदूरी करने वाले उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लोग दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। इनमें से एक महिला ने कहा, ‘‘हमारे पास पैसा नहीं बचा, यहां कोई काम भी नहीं है। हम क्या खाएं? अगर हमें शहर नहीं छोड़ने दिया जाता तो हम भूखे मर जाएंगे।’’

प.बंगाल: प.बंगाल के नयाबाद में 66 साल का बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया। राज्य में संक्रमितों की संख्या 10 हुई।
पुडुचेरी: कांग्रेस विधायक जॉन कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वे कथित तौर पर लॉकडाउन के नियमों को उल्लंघन करके नेल्लीथोप में अपने घर के पास लोगों को थैलियाें में सब्जियां बांट रहे थे। इस दौरान वहां करीब 200 लोगों की भीड़ थी।

कर्नाटक: कोरोनावायरस के मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों के साथ गलत व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने सभी जिलों के कमिश्नरों और पुलिस को निर्देश दिया है। कुछ जगहों पर मकान मालिक इन्हें घर खाली करने को कह रहे हैं।
तेलंगाना: जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में एक करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपए की राशि दान करने का ऐलान किया।

आंध्र प्रदेश में लॉकडान के बावजूद सब्जी की दुकानों पर लोग भीड़ लगा रहे हैं।

सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में

अब तक कोरोना केसबसे ज्यादा 116मामले महाराष्ट्र में सामने आए, जबकि केरल (109) दूसरे नंबर पर है। कर्नाटक सरकार ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 नए मामलों को मिलाकर संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। इनमें से तीन लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि एक की मौत हो गई। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए देशभर में लॉकडाउन घोषित कर दियाथा। गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफकानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमेंएक से दो साल की जेल के अलावा कुछ मामलों में जुर्माने का प्रावधान है।

गांगुली 50 लाख का चावल दान करेंगे

इस बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि वे गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों के लिए 50 लाख रुपए मूल्य का चावल दान करेंगे।

दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाले दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


दिल्ली में पुलिसवाले लॉकडाउन के दौरान रिक्शा चलाने वालों को खाना बांट रहे हैं।


दिल्ली में शरणार्थी कैंप में रह रहे दिहाड़ी मजदूर भी बाहर नहीं निकल पा रहे। इन लोगों को रोज खाना पहुंचाया जाता है।