Home Hindi अब तक 933 मामले: देशभर में डॉक्टरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा...

अब तक 933 मामले: देशभर में डॉक्टरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही, एम्स के विशेषज्ञों से वीडियो कॉल पर अन्य डॉक्टर कभी भी सलाह ले सकेंगे

97
0

नई दिल्ली. कोरोनावायरस संक्रमण हर दिन तेजी से फैलता जा रहा है। देशभर में अभी तक933 मामले सामने आ चुके हैं।शनिवार को 47 नए मामले सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा 10 पॉजिटिव कर्नाटक में मिले हैं। जम्मू-कश्मीर और गुजरात में 7-7, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में 6-6, मध्यप्रदेश-राजस्थान में 4-4, तमिलनाडु में 2 और उत्तराखंड में 1 संक्रमित पाया गया। यह आंकड़ेcovid19india.org वेबसाइट के अनुसार है। सरकार के आंकड़ों में अभी873 मामले सामने आए हैं। शनिवार को दो लोगों की (केरल और गुजरात में) मौत हुई है। मौत का आंकड़ा अब 24 हो गया है।एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 151 मामले शुक्रवार को ही सामने आए, 3 लोगों की मौत हुई थीऔर 25 लोग ठीक हुए थे। इससे पहले 23 मार्च को एक दिन में 102 लोग संक्रमित हुए थे।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोनावायरस के इलाज के लिए देशभर में डॉक्टरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे जुड़ा कोई भी डॉक्टर जरूरत पड़ने पर एम्स के डॉक्टर से किसी भी समय वीडियो कॉल करके मदद ले सकता है। एम्स में इसके लिए एक सेंटर बनाया जा रहा है।

बेघरों के लिए रहने-खाने और दवा का इंतजाम करने का निर्देश

गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान बेघरों और दूसरे राज्यों के मजदूरों के लिए रहने की अस्थायी व्यवस्था और खाने, कपड़े और दवा का इंतजाम करें। इसके लिए राज्य आपदा कोष की राशिका उपयोग किया जाए।

ट्रेन के डिब्बों को आइसोलेशन कोच बनाने की तैयारी

इस संक्रमणसे मुकाबले के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। ट्रेन के डिब्बेको ही आइसोलेशन कोच के रूप मेंबदलने की तैयारी है। दिल्ली डिपो में एक प्रोटोटाइप तैयार किया गया है।इसमें 6 बर्थ वाले हिस्से में से एक तरफ की मिडिल बर्थ और सामने वाली तीनों बर्थ निकाल दी गई हैं। इस हिस्से में एक मरीज को रखा जाएगा। इससे हर मरीज के बीच पर्याप्त दूरी रहेगी। सीढ़ियां भी हटा दी गई हैं। बाथरूम वाले हिस्से में भी बदलाव किया गया है। विभाग का कहना है किमंजूरी मिलते ही रेलवे के हर जोन में हर हफ्ते 10 डिब्बों को आइसोलेशन कोच में बदला जाएगा।

दिल्ली के रेलवे डिपो में आइसोलेशन कोच का प्रोटोटाइप तैयार किया गया है।

12 राज्यों के हाल

  • मध्यप्रदेश;कुल संक्रमित- 33: राज्य में शनिवार को 4 नए मामले सामने आए। इससे पहले शुक्रवार कोजबलपुर मेंदो लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों नए मरीज पहले से संक्रमित सराफा व्यापारी के यहां काम करते हैं। अब इंदौर में 16, जबलपुर में 8, भोपाल-उज्जैन में 3-3, शिवपुरी में 2 औरग्वालियर में एक पॉजिटिव है।
  • राजस्थान; कुल संक्रमित- 54: आज4 नए मामले सामने आए।अजमेर में 23 साल का युवक संक्रमित मिला है। वह हाल ही में पंजाब से लौटा था। 21 साल की एक युवती भीलवाड़ा में संक्रमित पाई गई है। भीलवाड़ा में ही बांगड़ हॉस्पिटल केनर्सिंग स्टाफ के दो लोग संक्रमित मिले हैं।राज्य में शुक्रवार कोकोरोना के सात नए मामले सामने आए थे। राज्य में भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा 20 मरीज हैं। भीलवाड़ा कलेक्टर आर भट्‌ट का कहना है कि जरूरत पड़ी तो हम 15 हजार लोगों को क्वारैंटाइन करने की व्यवस्था करने को तैयार हैं।
  • उत्तरप्रदेश;कुल संक्रमित- 50: राज्य में सबसे ज्यादा 9 संक्रमित आगरा में हैं। इसके बाद 8 केस लखनऊ में सामने आए हैं। लॉकडाउन के बादगाजियाबाद में बाहरी मजदूरों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपने राज्योंघर तक पहुचंने के लिए वाहन नहीं मिल रहे। ऐसे मेंसीमावर्ती राज्यों से उत्तरप्रदेश के कामगारों को लाने के लिए एक हजार बसों की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में राज्य सरकार ने ट्रांसपोर्टेशन ऑफिसरों, बस ड्राइवरों और कंडक्टरों की शुक्रवार रात बैठक बुलाई।
गाजियाबाद से मजदूर पलायन कर रहे हैं। कुछ समाजसेवी और वॉलेंटियर्स इन्हें खाना-पानी मुहैया करा रहे हैं।
  • महाराष्ट्र;कुल संक्रमित- 162: नवी मुंबई इलाके में शुक्रवार कोएक बच्चा कोरोना संक्रमितपाया गया। शुक्रवार को पॉजिटिव मिले 29 मरीजों में से 15 केवल सांगली के थे।सांगली के मरीज पहले पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए थे। राज्य में मुंबई, पुणे और नागपुर समेत कई शहरों सेमजदूरअपने राज्यों कोपैदल ही लौट रहे हैं। कुछ लोगों को 200-300 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इनसे अपील की है कि वे कहीं न जाएं महाराष्ट्र में उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा।
लॉकडाउन के बावजूद मुंबई में शनिवार को सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

लोग घरों में हैं। हर जगह शांति है, ऐसे में शहरों में परिंदे खूब नजर आने लगे हैं। यह तस्वीर मुंबई की गिरगांव चौपाटी की है।

  • छत्तीसगढ़;कुल संक्रमित- 8:इनमें से 5 मामलेबुधवार से गुरुवार के बीच सामने आए। यहां रायपुर में 3 और बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में 1-1 संक्रमित हैं।इस बीच,राज्य के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान किसानों को मंडी सेखाली वाहन लेकर लौटने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिया है कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
  • पंजाब; कुल संक्रमित- 38:शनिवार को यहां कोई मामला सामने नहीं आया। शुक्रवार को 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। राज्य के 38 संक्रमितों में से 27 लोग पिछले हफ्ते जान गंवाने वाले 70 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग के परिजन और मिलने वाले हैं।
  • बिहार; कुल संक्रमित- 9:इनमें से 8 का इलाज चल रहा है। जबकि 38 साल के मरीज की पटना में 21 मार्च को मौत हो गई थी। राज्य के 9 संक्रमितों में से 6 की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।यानी, इन लोगों ने देश में या देश से बाहर कहीं यात्रा नहीं की है। राज्य में शुक्रवार कोदो संक्रमित पाए गए थे। इनमें से एक सिवान का रहने वाला है, जो हाल ही में दुबई से लौटा था। दूसरा नालंदा का है वह भी विदेश से आया था।
  • उत्तराखंड; कुल संक्रमित- 5: राज्य में तीन दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। बुधवार को एक व्यक्ति संक्रमित मिला था, जो स्पेन से लौटा था। राज्य में संक्रमण को रोकने की हर संभव कोशिश की जा रही है। शनिवार को यहां चमोली की पुरसादी जिला जेल से 15 उन कैदियों को 6 महीने की पैरोल पर रिहा कर दिया गया, जिन्हें 7 साल से कम सजा हुई है। फिलहाल जेल में 89 कैदी हैं।
  • केरल; कुल संक्रमित- 176:सबसे ज्यादा 82केस कासरगोड़ जिले में सामने आए।लॉकडाउन के बीच यहां जरूरी सामानों की कमी हो रही है।मुख्यमंत्री पी विजयन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नेशनल हाईवे 30 खुलवाने की अपील की है। उनका कहना है कि कर्नाटक पुलिस वहां से जरूरी सामानों के वाहन नहीं आने दे रही।
  • तमिलनाडु; कुल संक्रमित- 40: शनिवार को यहां 2 नए पॉजिटिव मिले।कुम्बकोणम में 42 साल का व्यक्तिसंक्रमित मिला, जो वेस्टइंडीज से लौटा था। वहीं, काटपड़ी में 49 साल का व्यक्तिसंक्रमित मिला। वह ब्रिटेन से लौटा था। दोनों को वेल्लोर में भर्ती किया गया है। इस बीच,चेन्नई में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन मरीजों की शनिवार को मौत हो गई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे कोरोना पॉजिटिव थे। उनकी टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। मृतकों में एक की उम्र 66 साल थी। उन्हें किडनी की गंभीर समस्या थी। 24 साल के दूसरे मृतक को गंभीर रूप से निमोनिया की शिकायत थी। तीसरा मृतक दो साल का बच्चा है, जो ऑस्टियोपेट्रेसिस (हडि्डयों की बीमारी)से पीड़ित था।
चेन्नई पुलिस कोरोना वायरस जैसा हेलमेट पहनकर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दे रही है।
  • आंध्रप्रदेश; कुल संक्रमित-13: आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम और गुंटूर में शुक्रवार को 2 पॉजिटिव मिले।दोनों कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। इससे पहले एक और संक्रमित मिला था, वह 17 मार्च को ब्रिटेन से लौटे एक व्यक्ति के संपर्क में आया था।
  • दिल्ली; कुल संक्रमित- 40:दिल्ली में अभी तक सिर्फ एक मौत हुई है। जबकि छहलोग ठीक हुए हैं। वहीं, लॉकडाउन के बाद शहर से मजदूरों का पलायन नहीं थम रहा। उन्हें तमाम मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली में कोरोना संदिग्ध व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ पुलिस से गुहार लगाते हुए कि उन्हें वहां तक जाने दें, जहां खाना बांटा जा रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण में जबर्दस्त कमी

लॉकडाउन के बीच दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया है। यहां अक्सर धुंध छाई रहती है, लेकिनशुक्रवार को आसमान नीला नजर आया।प्रदूषण स्तर में भी जबर्दस्तसुधार हुआ है। शुक्रवार को यहांपीएम 2.5 का स्तर 20 रहा, वहीं प्रदूषण का स्तर 69 था। यह दिसंबर के आसपास 500 तक पहुंच गया था।

सुधा मूर्ति 20 लाख के चिकित्सा उपकरण दान करेंगी
इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति कोरोनावायरस से लड़ाई में योगदान के लिए 28 लाख रुपए के चिकित्सा उपकरण दान करेंगी। मेंगलुरु पुलिस कमिश्नर हर्षा ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट करके उनसे अपील की थी। सुधा मूर्ति ने36 घंटे बाद ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए दान देने की घोषणा की।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में लॉकडाउन का पालन करने की गुजारिश करती ट्रैफिक पुलिस।