Home Hindi मजदूरों को बस से बिहार भेजने के यूपी सरकार के फैसले से...

मजदूरों को बस से बिहार भेजने के यूपी सरकार के फैसले से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज, कहा- इससे बीमारी और फैलेगी

266
0

पटना. कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का शनिवार को चौथा दिन है। बिहार में भी इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार के मजदूरों को विशेष बस से बिहार भेजने के फैसले पर ऐतरात जताया है। उन्होंने कहा कि बसों से लोगों को बिहार भेजना गलत फैसला है। इससे बीमारी और फैलेगी, इससे निपटना सबके लिए मुश्किल होगा। यह फैसला लॉकडाउन को पूरी तरह फेल कर देगा। नीतीश ने सुझाव दिया है कि स्थानीय स्तर पर ही कैंप लगाकर लोगों के रहने और खाने का इंतजाम किया जाए।

इधऱ,पटना में दूसरे जिलों या प्रदेशों से पैदल चलकर पहुंचे मजदूरों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया है। इनका हेल्थ चेकअप भी किया जा रहा है। फुटपाथ या रैन बसेरों में रहने वालों को फूड पैकेट दिए जा रहे हैं। बिहार में 21 मार्च को एक संक्रमित की मौत हो गई थी। 8 का इलाज चल रहा है।

बखरियापुर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके खाने के पैकेट लेते लोग।

नहीं निकलेगा जुलूस
लॉकडाउन के चलते रामनवमी और हनुमान जयंती पर जुलूस नहीं निकलेगा। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ आज नहाय-खाय से शुरू हुआ। हालांकि, लॉकडाउन के चलते लोग गंगा या दूसरी नदी पर छठ नहीं कर पाएंगे। सभी घाट बंद कर दिए गए हैं।

पुलिस की पिटाई से भड़के सफाईकर्मी
लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख्ती जारी है। सफाईकर्मियों से पुलिस की बदसलूकी की खबरें आईं।समस्तीपुर में सफाईकर्मियों ने काम बंद कर दिया है। अब इन्हें निकलने के लिए पास दिए जा रहे हैं।

सीवान: शुक्रवार को अंगौता गांव का एक युवक पॉजिटिव मिला था। गांव के चारों ओर तीन किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया है। गांव के लोगों की जांच की जा रही है।
नालंदा: यहां सब्जी मंडी में शनिवार को भी भीड़ जुटी। पुलिस भी नजर नहीं आई।

आरा: शहरी इलाके में लॉकडाउन का असर है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग घरों से निकल रहे हैं।जगदीशपुर नगर पंजायत के बाजार में शनिवार को काफी भीड़ थी।
बक्सर: बाजार में लॉकडाउन का असर दिख रहा है। गांवों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। समाजसेवी संगठनों की मदद भी ली गई है।

हाजीपुर में सड़क पर घूम रहे बाइक सवार को पुलिस ने समझाइश दी।

वैशाली:लॉकडाउन का पालन न करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। बेवजह घूम रहे कई लोगों से सड़क पर उठक-बैठक कराई गई।
गया: मध्य प्रदेश के 105 पिंडदानी गया में फंस गए थे। प्रशासन ने इन्हें खाना पहुंचाया। इन्हें बस से मध्य प्रदेश भेजा जाएगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


गाजियाबाद में मजदूर विशेष बसों में बैठने के लिए इंतजार करते हुए।


पटना में सफाईकर्मियों को पास दिए गए हैं।


पटना में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को खाना बांटा गया।


पटना में पीडीएसदुकान पर राशन लेते लोग।