नई दिल्ली. भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के 900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। देश में अब तक 26लोगों की जान इस संक्रमण की वजह से गईहै। शनिवार को केरल के कोच्चि में 69 साल के बुजुर्ग और गुजरात में 46 वर्षीय महिला की मौत संक्रमण से हो गई। इसके अलावा तेलंगाना में संक्रमण से मौत का पहला मामला भी आज ही सामने आया।मुंबई में शनिवार को संक्रमण से छठवीं मौत की पुष्टि हुई। यहां 85 वर्षीय सर्जन की शुक्रवार को मौत हो गई थी और शनिवार को उनकी रिपोर्ट आई, जिसमें पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव थे। जिस अस्पताल में यह सर्जन काम करते थे, उसे बीएमसी ने सील कर दिया है। देश में सबसे ज्यादा 6 मौतें मुंबई में ही हुई हैं।
अहमदाबाद में जिस महिला की मौत हुई, उन्हें 26 मार्च कोहाइपरटेंशन औरडायबिटीज की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।वे वेंटिलेटर पर थीं। गुजरात में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4 पर पहुंच गया है।
10 हजार नए वेंटिलेटर खरीदने का फैसला
गुरुवार को देश के अलग-अलग राज्यों में 7 संक्रमितों की जान गई थी। इनमें से दो सिर्फ राजस्थान के भीलवाड़ा में थीं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल नेशुक्रवार कोबताया- ‘वेंटिलेटर की कमी दूर करने के लिए 10 हजार नए वेंटिलेटर खरीदने का फैसला लिया गया है। साथ ही सरकारी उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) से 30 हजार वेंटिलेटर तैयार करने को कहा गया है।
कर्नाटक में अब तक तीन मौतें हुईं
उधर,कर्नाटक में आजतीसरी मौत हुई। इससे पहलेयहां 11 और 26 मार्च को कोरोना से मौत हुई थी। शुक्रवार को जिस बुजुर्ग ने जान गंवाई वह 5 मार्च को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस6 कोच में परिवार के 13 सदस्यों के साथ दिल्ली गया था। यहां वह जामामस्जिद भी गया था। इसके बाद 11 मार्च को बुजुर्ग कोंगु एक्सप्रेस के एस9 कोच में बैठकर तुमकुर लौटा था। 18 मार्च को कफ और बुखार की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 24 मार्च को बुजुर्ग जिला अस्पताल से छुट्टी लेकर प्राइवेट इलाज कराने लगा। लेकिन बाद में फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मृतक के 24 करीबी ट्रेस किए गए
कर्नाटक केस्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक,बुजुर्ग के 24 सबसे करीबी लोगों को ट्रेस किया जा चुका है। जिसमें से 13 लोगों को आइसोलेट किया गया है। इन 13 के अलावा तीन हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और 8 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, इन 11 लोगों को घर पर क्वारैंटाइन किया गया है।
देश में अब तक 23मौत, इनमें से 22की उम्र 50 के पार
तारीख | क्रमांक | राज्य | उम्र |
11 मार्च | पहली मौत | कर्नाटक | 76 साल |
13मार्च | दूसरी मौत | दिल्ली | 68साल (महिला) |
17मार्च | तीसरी मौत | महाराष्ट्र | 63साल(महिला) |
18मार्च | चौथी मौत | पंजाब | 70साल |
21मार्च | 5वीं मौत | महाराष्ट्र | 63साल |
21मार्च | 6वीं मौत | बिहार | 38साल |
22मार्च | 7वीं मौत | गुजरात | 67साल |
23मार्च | 8वीं मौत | बंगाल | 57साल |
23मार्च | 9मीं मौत | हिमाचल | 68साल |
24मार्च | 10वीं मौत | महाराष्ट्र | 65साल |
25मार्च | 11वीं मौत | तमिलनाडु | 54साल |
25मार्च | 12वीं मौत | मध्यप्रदेश | 65साल(महिला) |
25मार्च | 13वीं मौत | गुजरात | 85साल(महिला) |
26मार्च | 14वीं मौत | कश्मीर | 65साल |
26मार्च | 15वीं मौत |
महाराष्ट्र |
65साल |
26मार्च | 16वीं मौत | कर्नाटक | 75साल(महिला) |
26मार्च | 17वीं मौत | राजस्थान | 73साल |
26मार्च | 18वीं मौत | गुजरात | 70साल |
26मार्च | 19वीं मौत | राजस्थान | 60साल |
26मार्च | 20वीं मौत | मध्यप्रदेश | 65साल |
27मार्च | 21वीं मौत | कर्नाटक | 65साल |
27मार्च | 22वीं मौत | महाराष्ट्र | 65साल(महिला) |
28मार्च | 23वीं मौत | केरल | 69 साल |
28 मार्च | 24वीं मौत | गुजरात | 46 साल |
28 मार्च | 25वीं मौत | महाराष्ट्र | 85 साल |
28 मार्च | 26वीं मौत | तेलंगाना | 75 साल |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें