Home Hindi अब तक 878 मामले: कर्नाटक में दस महीने के बच्चे में कोरोना...

अब तक 878 मामले: कर्नाटक में दस महीने के बच्चे में कोरोना पॉजिटिव मिला, केरल में 39 नए केस के साथ संक्रमितों की संख्या 176 हुई

90
0

नई दिल्ली. कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में एक दस महीने के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्चे को बुखार था और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसे 23 मार्च को मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे के स्वाब के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिसमें कोरोनावायरस की पुष्टि हुई। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है।देश में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 878मामले सामने आ चुके हैं। ये आंकड़ेकोविड19 इंडिया डॉट ओआरजी के मुताबिक हैं। हालांकि, सरकार ने देश में अभी 743 कोरोना पॉजिटिव मिलने की हीपुष्टि की है। शुक्रवार कोसबसे ज्यादा 39 नए मामले केरल में सामने आए। इसके साथ हीराज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 176 हो गई। देश में कोरोना के 66 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

संक्रमणसे देश में शुक्रवार को 22वीं मौत मुंबई में हुई। यहां 85 साल के डॉक्टर ने दम तोड़ दिया। इससे पहले शुक्रवार को हीकर्नाटक के तुमकुर 21वीं मौतहुई थी। संक्रमित व्यक्ति की उम्र 65 साल थी। वह 5 मार्च को दिल्ली गया था और 11 मार्च को लौटा था। तुमकुर के डिप्टी कमिश्नर डॉ के राकेश कुमार ने कहा कि उसके साथ सफर करने वाले सभी यात्रियों का पता लगाया जा रहा है।

गुरुवार को देश में संक्रमण से सात मौतें हुईं

देश में गुरुवार कोएक दिन में सबसे ज्यादा सातलोगों ने दम तोड़ा।26 मार्च को मध्य प्रदेश के इंदौर में 65 वर्षीय बुजुर्ग, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 65 साल के मरीज, महाराष्ट्र के मुंबई में 65 वर्षीय बुजुर्ग, गुजरात के भावनगर में 70 साल की बुजुर्ग और राजस्थान के भीलवाड़ा में 63 और 70 साल के दो मरीजों की जान गई। इसके अलावा कर्नाटक में 75 साल की महिला की मौत हो गई।

देशभर में नीट की परीक्षा स्थगित की गई

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट स्थगित कर दी गईहै। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नीट के जरिए ही देशभर के एम्स समेत सभी चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स के लिए दाखिला मिलता है।

कोरोना के खिलाफ सेना का ऑपरेशन नमस्ते

कोरोनावायरस संक्रमण के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जा रही है। भारतीय सेना भी इसमें अपना योगदान दे रही है। आर्मी ने इस अभियान को‘ऑपरेशन नमस्ते’ नाम दिया है। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि हमपिछले अभियानों में सफल रहे हैं और आगे ‘ऑपरेशन नमस्ते’ में भी सफल होंगे।

शिर्डी के सांईबाबा ट्रस्ट ने 51 करोड़रुपए दान किए

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख रुपए दान दिया है। इससे पहले सौरव गांगुली ने गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों के लिए 50 लाख रुपए के चावल दान किए थे। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन गुजरात ने भीप्रधानमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपए दान किए हैं।वहीं,कोरानावायरस आपदा से निपटने के लिएशिरडी केश्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री राहत कोष में51 करोड़ रुपए दान किए हैं।

राज्यों के हाल

  • मध्यप्रदेश:जबलपुर में दो और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों नए मरीज पहले से संक्रमित सराफा व्यापारी के यहां काम करते हैं। अब जबलपुर में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। सराफा व्यापारीके पॉजिटिव पाए जाने के बाद 23 मार्च को इन दोनों को आइसोलेशन में सुखसागर मेडिकल कॉलेज में रखा गया था। गुरुवार को दोनों का सैम्पल लिया गया था। इन्हें मिलाकर एमपीमें कोराेना के 29 केस हो चुके हैं। राज्य में अब तक2 मौतें हुई हैं। अभीइंदौर में 15, भोपाल में 3, शिवपुरी में 2, जबलपुर 8, ग्वालियर में एक पॉजिटिव है।
  • राजस्थान:राज्य में कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।इनमें से अकेले भीलवाड़ा में ही 21 मरीज हैं।भीलवाड़ा में संक्रमणतेजी से फैल रहा है। यहां कल जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार के दो और सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, जयपुर में ओमान से लौटे व्यक्ति के संक्रमित मिलने के बाद शहर के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है।
  • छत्तीसगढ़:स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- राज्य में छह पॉजिटिवमामले सामने आए हैं।इनमें से 5 मामले बुधवार से गुरुवार के बीच सामने आए। इन मामलों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली जानकारी रायपुर और बिलासपुर से है। बिलासपुर में विदेश से लौटने के 40 दिन बाद महिला पॉजिटिव पाई गई। जबकि रायपुर में संक्रमित मिला बुजुर्गकभी शहर से बाहर ही नहीं गया है। अब तक रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और राजनांदगांव में कोरोनासंक्रमित पाए गए हैं।
  • उत्तरप्रदेश:दिल्ली स्थित उत्तरप्रदेश भवन में कोरोना कंट्रोल रूम बनाया गया। इसके नंबर 011-26110151, 26110152, 26110153, 26110154, 26110155 और 9313434088 हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तराखंड समेत 12 राज्योंके मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वहां रहने वाले उत्तरप्रदेश के लोगों के लिए रहने-खाने का इंतजाम करें। इसका खर्च उत्तरप्रदेश सरकार उठाएगी।
  • दिल्ली: यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 40 हो गए हैं। अभी तक एक मौत हुई है और पांच ठीक हो चुके हैं।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम हर दिन 20 हजार लोगों तक खाना पहुंचा रहे थे। आज से यह संख्या बढ़कर 2 लाख हो गई। वहीं, कल तक यह आंकड़ा 4 लाख हो जाएगा।
  • कर्नाटक: दक्षिण कन्नड़ जिले के साजीपनाडु में 10 महीने की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।राज्य में दो पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। इनमें दक्षिण कन्नड़ जिले का रहनेवाला दस महीने का बच्चा भी शामिल है। कुल संक्रमितों में से पांच लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि तीन की मौत हो गई। इधर,दक्षिण कन्नड़ जिले में संक्रमण की आशंका के चलते एक 56 साल के व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम सदाशिव शेट्टी है और वह मेरामजलू गांव का रहने वाला था। मृतक पेट्रोल पंप कर्मचारी था।
  • केरल:राज्यमें वायरस के 39 नए मामले सामने आए हैं। कसरगोद से 34, कन्नूर में 2 और त्रिशूर, कोल्लम और काझीकोड में एक-एक मामला सामने आया है। इनको मिलाकर राज्य में कुल 176 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 12 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।कोल्लम के सब-कलेक्टर ने क्वारैंटाइन नियमों का उल्लंघन किया है। वे 19 मार्च को विदेश से लौटे थे, लेकिन क्वारैंटाइन किए जाने के बाद कानपुर चले गए। कलेक्टर का कहना है कि इस संबध में राज्य सरकार को चिट्‌ठी लिखी गई है।
  • महाराष्ट्र: 12 और लोगों में संक्रमण पाया गयाहै।इसके साथ ही राज्य में कोरोना केसों की कुल संख्या बढ़कर 153हो गई। क्रवार को पॉजिटिव मिले 28 मरीजों में से 15 केवल सांगली के हैं।सांगली के मरीजपहले पॉजिटिवपाए गए लोगों के संपर्क में आए थे। वहीं, नागपुर में फेक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया। इस ऑडियोमेंशहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 बताई जा रही थी।राज्य के शिवसेना सांसदों ने अपना एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देने का ऐलान किया है।
  • पंजाब:शुक्रवार को पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। कुल संख्या 38 पहुंची। इनमें से 27 लोग पिछले हफ्ते जान गंवाने वाले 70 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग के परिजन और मिलने वाले हैं। इधरअमृतसर के डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लन ने बताया कियहां कोरोनावायरस संक्रमण के पहले मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें गुरुनानक देव हॉस्पिटल के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था। वे हाल ही में इटली से लौटे थे।
  • जम्मू-कश्मीर:कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक संक्रमण से ठीक हो चुका है।
  • तेलंगाना:प्रदेशमें शुक्रवार को 10 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है।
  • आंध्रप्रदेश: राज्य के परिवार कल्याण विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक और संक्रमित मिला है। वह 17 मार्च को बिटेन से लौटे एक व्यक्ति के संपर्क में आया था। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 12 हो गई है।कृष्णा जिले के म्यलावरम में क्वारैंटाइन नियमों का उल्लंघन करने पर दो एनआरआई के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दोनों 14 मार्च को अमेरिका से लौटे थे। शुक्रवार को वे घर पर नहीं मिले।
  • बिहार: राज्य में दो और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक सिवान का रहने वाला है, जो हाल ही में दुबई से लौटा था। दूसरा नालंदा का है वह भी विदेश से आया था। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है।
  • अंडमान-निकोबार: इस केंद्र शासित प्रदेश में शुक्रवार कोदूसरा कोरोना पॉजिटिव मिला। इससे पहले गुरुवार को यहां चेन्नई से लौटे एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया था।

जयपुर के हवामहल को सैनिटाइज किया गया।

फरीदाबाद में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने हिदायत दी।

जुमे की नमाज घरों में पढ़ी गई

संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन में लोग सहयोग कर रहे हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील के बाद लोग जुमे की नमाज घरों में पढ़ी गई। मस्जिदों में सिर्फ पांच लोगों को नमाज की इजाजत दी गई। लाउडस्पीकर पर अजान भी नहीं हो रही।

लॉकडाउन के दौरान गाजियाबाद से पलायन करता एक परिवार।
21 दिन के लॉकडाउन के बाद दिल्ली से अपने घर को पैदल लौटते मजदूर।

भारत की सार्क देशों से साझा इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म बनाने की पेशकश
सार्क देशों के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशकों की गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में कोरोनावायरस के मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें भारत ने एक कॉमन इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म बनाने का प्रस्ताव रखा है। इस पर कोरोनावायरस से बचाव के लिए सूचना, जानकारी, विशेषज्ञता और एकजुट प्रयासों को साझा किया जा सकेगा। बताया गया कि इस प्लेटफॉर्म को बनाने का काफीकाम पहले ही हो चुका है। भारत ने यह प्रस्ताव भी रखा कि जब तक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म चालू नहीं होता, तब तक ईमेल या व्हॉट्सऐप पर रियल टाइम में सूचना साझा की जा सकती है।

दिल्ली में बेघर लोगों को वॉलेंटियर्स खाना बांटने में जुटे हैं। पुलिस व्यवस्था बनाने में मदद कर रही है।

श्रीनगर में ट्रेवल हिस्ट्री छिपाने पर 180 से ज्यादा क्वारैंटाइन किए गए
श्रीनगर में ट्रेवल हिस्ट्री छिपाने वाले 180 लोगों की पहचान की गई है। इन्हें पिछले हफ्ते श्रीनगर में क्वारैंटाइन सेंटर में भेज दिया गया। हालांकि, मीडिया में यह जानकारी शुक्रवार को आई। श्रीनगर के जिला प्रशासन ने ट्वीट किया- उम्मीद करें, इनमें से कोई भी पॉजिटिव न हो, क्योंकि जो हालात हैं उनमें स्पष्ट रूप से कुछ भी कहना मुश्किल है।

नागपुर में काजल लॉकडाउन के दौरान कुत्तों को खाना खिला रही हैं।

नासिक से कानपुर पहुंची विशेष ट्रेन
महाराष्ट्र के नासिक से 200 लोगों को लेकर विशेष ट्रेन गुरुवार रातकानपुर पहुंची। यहां सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई और उन्हें 14 दिन क्वारैंटाइन रहने की सील लगाई गई। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वे उत्तरप्रदेश में रहने वाले बिहार के लोगों की सुरक्षित घर पहुंचाएंगे। उनकी इस संबंध में गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से फोन पर बात हुई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


लखनऊ के चारबाग बस अड्डे पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोग।


दिल्ली से दिहाड़ी मजदूरों का अलग-अलग राज्यों में पलायन जारी है।


गाजियाबाद से लॉकडाउन के कारण घर को लौटते मजदूर।