Home Hindi 7 लाख से ज्यादा संक्रमित और 33 हजार 509 मौतें: 24 घंटे...

7 लाख से ज्यादा संक्रमित और 33 हजार 509 मौतें: 24 घंटे में इटली में 756 और स्पेन में 821 लोगों ने जान गंवाई

94
0

बीजिंग/ जेनेवा/ नई दिल्ली. दुनियाभर के 195 देशों में फैल चुका कोरोनावायरस (कोविड 19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। इस वायरस से अब तक 33 हजार 509 लोगों की मौत हो चुकी है। सात लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। एक लाख 51 हजार से ज्यादा ठीक हुए हैं। यूरोप मेंइटली और फ्रांस सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रविवार को इटली में 756 और स्पेन में 821 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका: अब तक2484 लोगों की मौत

अमेरिका में 24 घंटे में 518 लोगों की मौत हुई है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, देश में अब तक 2,484 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 42 हजार से ज्यादा लोगसंक्रमित हैं। अमेरिका में न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां 24 घंटे में संक्रमण के 7200 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 59 हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें केवल न्यूयॉर्क सिटी में 33,768 मामले हैं।

अमेरिका के टीएफ ग्रीन एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों से फॉर्म भरवाते नेशनल गार्ड।

अमेरिका में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम 30 अप्रैल तक लागू: ट्रम्प

ट्रम्प ने सोमवार कोप्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- एक जून से अमेरिका में हालात सुधरेंगे और स्थिति बेहतर होनी शुरू होगी। उन्होंने दावा किया कि मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन कोरोना के इलाज के लिए कारगर है। सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में 1100 मरीजों को ये दवा दी जा रही है। हमें इससे कुछ अद्भूत परिणाम मिलने की उम्मीद है।वहीं, अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फौसी ने बताया कि अमेरिका में हालात और खराब हो सकते हैं। अभी देश में एक से दो लाख लोगों की मौत हो सकती है।कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि अगले दो हफ्तों में मौतों का आंकड़ा पीक पर होगा। साथ ही कहा कि देश में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम 30 अप्रैल तक बने रहेंगे।

चीन: संक्रमण के 31 नएमामले
चीन के स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को कहा- देश में कोरोनावायरस के 31 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमेंसे 30 देश से बाहर के लोग हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा किआयोग के अनुसार रविवार को हुबेई प्रांत में चार मौतें हुईं। वहीं, वुहान शहर में 8 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा रहेगा।चीन में अभी तक कोरोना से 3304 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81470 पहुंच गई है।

फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर चीन जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने आए यात्री।

इटली: लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है

इटली की नेशनल सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 756 लोगों की मौत हुई है। इसके सआथ ही मौतों का आंकड़ा 10,779 हो गया है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 97 हजार से ज्यादा हो गए हैं। कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार देश में लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा सकती है। इटली में 9 मार्च से 3 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था।

इटली के क्रेमोना में स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने देशों के नाम के पोस्टर के साथ।

स्पेन: मृतकोंकी संख्या6803

स्पेन में एक दिन में 821 लोगों की मौत हो गई। देशमें कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6803हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,110 हो गई है। 26 मार्च को स्पेन की 86 वर्षीय राजकुमारी मारिया टेरेसा की भी संक्रमण से मौत हो गई थी।

स्पेन के आर्गुनेग्युन पोर्ट पर रेड क्रॉस के सदस्यों ने प्रवासियों के तापमान की जांच की।

फ्रांस: रविवार को 292 लोगों की मौत
फ्रांस के नेशनल हेल्थ सर्विस ने रविवार को बताया कि देश में एक दिन में 292 लोगों की मौत हुई है। मौतों का आंकड़ा 2,606 हो गया है। इससे पहले शनिवार को 319 लोगों की मौत हुई थी। यहां 40 हजार 174 लोग संक्रमित हैं।

फ्रांस में लॉकडाउन के बीच अपने-अपने घर की बालकनी में एक्सरसाइज करते लोग।

ईरान: मौतों का आंकड़ा 2901
न्यायपालिका के प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए रविवार को ईरान के जेलों से कुल एक लाख कैदियों को अस्थायी रूप से रिहा किया गया। मार्च की शुरुआत में करीब 54 हजार लोगों को रिहा किया गया था। यहां वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2901हो गई है, जबकि 38,309 लोग संक्रमित हुए हैं।

जापान: अमेरिका और यूरोपीय देशों के लोगों पर पूरी तरह से रोक
जापान में सरकार कोरोनावायरस के मद्देनजर अमेरिका, चीन, दक्षिण कोरिया और ज्यादातर यूरोपीय देशों से आने वाले लोगोंपर पूरी तरह से रोक लगाने पर विचार कर रही है। क्योडो न्यूज एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पहले जापान ने 21 यूरोपीय देशों और ईरान की पिछले दो सप्ताह के दौरान यात्रा करने वाले विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा की थी। जापान ने चीन के हुबेई प्रांत और द. कोरिया के डाएगू की यात्रा करने वाले लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। जापान में संक्रमण के अब तक 1866 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, 54 लोगों की मौत हुई है।

टोक्यो के गवर्नर यूरिको कोइको की घर में रहने की अपील के बाद भी लोग सड़कों पर नजर आए।

रूस: 1534 संक्रमित

रूस में तीन ऐसी एंटीवायरल दवाएं बनाई गई हैं जो कोरोना के इलाज में मददगार हो सकती हैं। इन्हें रशियन एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है। इनके नाम ट्राइजैविरिन, फैविपिराविर और फोर्टेप्रेन हैं। ट्राइजैविरिन और फैविपिराविर की टेस्ट पूरी हो चुकी है। फोर्टेप्रेन की टेस्टिंग जारी है। एकेडमी की बायोमेडिकल साइंसेज यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट व्लादिमीर चेकहोनिन ने इसकी जानकारी दी। ट्राइजैविरिन को कुछ साल पहले ही तैयार कर लिया गया था, अभी चीन के वैज्ञानिक कोरोना पर इसके असर की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही एकेडमी ने एक स्पेशल इन्हैलेंट भी तैयार किया है। रूस में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है और 1534 लोग संक्रमित हैं।

रूस के एक अस्पताल में फ्रांस के चेस प्लेयर।

बोलिविया: कोरोना से पहली मौत
कोरोनावायरस से बोलिविया में रविवार को 78 साल की एक महिला की मौत हो गई। देश में वायरस से यह पहली मौत है। यहां अब तक 81 केस सामने आए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


स्पेन में लोगों ने ताली बजाकर डॉक्टरों का आभार जताया।