Home Hindi शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल ने साल भर पहले आप...

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल ने साल भर पहले आप ज्वाइन की थी, फोन में आप नेताओं के साथ तस्वीरें भी मिलीं- पुलिस

94
0

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने कहा कि शाहीन बाग में एक फरवरी को हवाई फायर करने वालेकपिल गुज्जर नेसालभर पहले आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। पुलिस ने बताया कि कपिल के मोबाइल से कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिनसे इस बात की पुष्टि होती है। कपिल खुद भी यह स्वीकार कर चुका है कि सालभर पहले उसने और उसके पिता ने आप की सदस्यता ली थी।

क्राइम ब्रांच को जो तस्वीरें कपिल के फोन से मिली हैं, इनमें वह आतिशी मार्लेना और संजय सिंह जैसे नेताओं के साथ दिखाई पड़ रहा है। पुलिस ने कपिल को दो दिन की रिमांड पर लिया है।

आप का आरोप- मतदान से पहले भाजपा की गंदी राजनीति

आप सांसद संजय सिंह ने कहा- अमित शाह देश के गृह मंत्री के ओहदे पर हैं। ऐसे में चुनाव से कुछ दिन पहले ही कुछ तस्वीरें और साजिशें सामने आती हैं। मतदान में 3-4 दिन बचे हैं। भाजपा जितनी गंदी राजनीति कर सकती है, कर रही है। किसी के साथ तस्वीर होने के क्या मायने हैं?

फायरिंग पर केजरी ने कहा था- शाहजी, दिल्ली का क्या हाल बना रखा है

शाहीन बाग में फायरिंग के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर सवाल उठाया था। केजरी ने कहा था- शाहजी, आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का? दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं। कानून-व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चुनाव आते-जाते रहेंगे। दिल्ली के लोगों की खातिर, कृपया कानून -व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दीजिए।

फायरिंग के बाद कपिल ने कहा था- केवल हिंदुओं की गोली चलेगी

बीते शनिवार शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान कपिल गुज्जर ने हवाई फायरिंग की थी। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। कपिल ने फायरिंग के बाद कहा था कि हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी। कपिल नोएडाके पास दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है।

इससे पहले सीएएके खिलाफ रैली से पहलेएक युवक ने फायरिंग की थी। इस युवक का फेसबुक प्रोफाइल में नाम रामभक्त गोपाल बताया गया। गोलीबारी में एक छात्र घायल भी हुआ था। घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


कपिल के मोबाइल से मिली तस्वीरों में वह आप नेता संजय सिंह के साथ दिखा।