Home Hindi मंदिर आंदोलन का नेतृत्व कर चुके नृत्य गोपाल दास राम जन्मभूमि ट्रस्ट...

मंदिर आंदोलन का नेतृत्व कर चुके नृत्य गोपाल दास राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष, विहिप के चंपत राय महासचिव होंगे

121
0

नई दिल्ली. राम जन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख के पाराशरण के घर पर बुधवार को ट्रस्ट की पहली बैठक हुई।राम जन्मभूमि न्यास महंत नृत्य गोपाल दास ट्रस्ट के अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद के चंपत राय महासचिव होंगे। गुरू पांडुरंगअठावले के शिष्य स्वामी गोविंद देव गिरिकोषाध्यक्ष बनाए गए। मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्रहोंगे।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी पदेन सदस्य बनाए गए हैं। वे लोकगायिका मालिनी अवस्थी के पति हैं। अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पदेन सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

15 को ट्रस्ट की बैठक, इसमें निर्माण की तारीख तय होगी
15 दिन बाद अयोध्या में ट्रस्ट की बैठक होनी है। मंदिर निर्माण समिति इस बैठक में अपनी रिपोर्ट रखेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर निर्माण की तारीख तय की जाएगी। अयोध्या के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में ट्रस्ट का बैंक अकाउंट खोला जाएगा। जिसका संचालन गोविंद देव गिरी, चंपत राय, डॉ. अनिल कुमार मिश्र में से किन्हीं दो के संयुक्त हस्ताक्षरों से होगा। दिल्ली की फर्म वी. शंकर अय्यर एंड कंपनी को ट्रस्ट के चार्टर्ड एकाउंटेंट के लिए नियुक्त किया गया है, जो ट्रस्ट का लेखा-जोखा देखेगी।

नृत्य गोपाल दास ने कहा कि लोगों की भावनाओं का आदर किया जाएगा। जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण होगा।

ट्रस्ट की पहली बैठक में यह लोग शामिल
ट्रस्ट की पहली बैठक में केंद्र के प्रतिनिधि के तौर पर अतिरिक्त सचिव गृह विभाग ज्ञानेश कुमार, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि अवनीश अवस्थी और अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा, स्वामी नृत्य गोपाल दास, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी परमानंद महाराज, स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ महाराज, गोविंद देवगिरि, महंत दिनेंद्र दास, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, अनिल मिश्र और कामेश्वर चौपाल मौजूद थे।

किसी सदस्य के हटने की स्थिति में क्या होगा?
अगर सरकारी पदेन सदस्य (जैसे कलेक्टर) का तबादला होता है, तो उसकी जगह तैनात किया जाने वाले अफसर को सदस्य बना दिया जाएगा। स्थाई सदस्य के हटने की स्थिति में ट्रस्ट के बाकी सदस्य मिलकर उसकी जगह किसी और को नियुक्त कर सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि मंदिर निर्माण की तारीख जल्द तय की जाएगी।


श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज दिल्ली में बैठक हुई।