Home Hindi भारत 7 रन से जीता, 5 मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप...

भारत 7 रन से जीता, 5 मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाला पहला देश; कोहली 10 द्विपक्षीय सीरीज जीतने वाले पहले कप्तान

112
0

खेल डेस्क. भारत ने पांच टी-20 की सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 7 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली। भारत 5 मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाला पहला देश बना। साथ ही टीम इंडिया पहली बार लगातार 8 मैच जीतने में सफल रही। वहीं न्यूजीलैंड की टीम लगातार छठे मैच में हारी। भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी को हैमिल्टन में होगा।

विराट कोहली सबसे ज्यादा 10 द्विपक्षीय सीरीज जीतने वाले पहले कप्तान बने। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस (9 सीरीज) को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड के इयॉन मॉर्गन ने 7, वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी ने 6 और महेंद्र सिंह धोनी ने 5 द्विपक्षीय सीरीज जीते थे।

भारत ने तीसरी बार विदेश में सीरीज क्लीन स्वीप किया
भारत तीसरी बार विदेश में द्विपक्षीय सीरीज में सभी मैच जीतने में सफल रहा। उससे पहले उसने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 और 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से जीता था। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा 23 मैच हारने वाली दूसरी टीम बन गई। उसने श्रीलंका की बराबरी की। बांग्लादेश की टीम घरेलू मैदान पर 22 मैच हार चुकी है।

भारत सीरीज में दो मैच सुपर ओवर में जीता
सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में हुआ, जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर हुआ, जिसमें भारत ने 15 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत हासिल की थी। तीसरा और चौथा मैच टाई रहा, जिनका नतीजा सुपर ओवर में निकला। हैमिल्टन टी-20 में रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाकर टीम को न्यूजीलैंड में पहली बार सीरीज जिताई थी। जबकि चौथे वेलिंगटन मैच में राहुल और कोहली ने जीत दिलाई थी।

न्यूजीलैंड दोनों5 मैच की सीरीज हारा

विजेता किसके खिलाफ सीरीज में टी-20 अंतर कब
मलावी मोजाम्बिक 7 5-1 2019
वनुअतु मलेशिया 5 3-2 2019
इंग्लैंड न्यूजीलैंड 5 3-2 2019
भारत न्यूजीलैंड 5 5-0 2020

टेलर-शिफर्ट ने मिलकरशिवम दुबे के ओवर में 34 रन बनाए

रॉस टेलर का यह 100वां टी-20 था। वे 53 रन पर आउट हुए।टिम शिफर्ट 50 रन बनाकर नवदीप सैनी की गेंद पर आउट हुए।टेलर-शिफर्ट ने मिलकर शिवम दुबे के एक ओवर में 34 रन बनाए। दुबे टी-20 में भारत की ओर से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी को पीछे छोड़ दिया। बिन्नी ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लाउडरहिल, अमेरिका में 32 रन दिए थे।

रोहित और राहुल ने 88 रन की साझेदारी की

रोहित शर्मा ने 60 और लोकेश राहुल ने 45 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 33 और मनीष पांडेय ने 11 रन की नाबाद पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए स्कॉट कुगलिन ने 2 विकेट लिए। रोहित 41 गेंद की पारी खेलने के बाद चोट के कारणरिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने अपने करियर का 21वां अर्धशतक लगाया। अब राहुल कप्तानी कर रहे हैं। रोहित और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। शिवम दुबे 5 रन बनाकर कुगलिन की गेंद परआउट हुए।

संजू सैमसन फिर फ्लॉप

संजू सैमसन 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुगलिन की गेंद पर सेंटनर ने उनका कैच लिया। सैमसन वापसी के बाद लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप हुए। वे चौथे टी-20 में 8रन ही बना सके थे। उससे पहले जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ 6 रन बनाए थे।

स्कोरकार्ड: भारत

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
लोकेश राहुल कै. सेंटनर बो. बेनेट 45 33 4 2
संजू सैमसन कै. सेंटनर बो. कुगलिन 2 5 0 0
रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट 60 41 3 3
श्रेयस अय्यर नाबाद 33 31 1 2
शिवम दुबे कै. ब्रूस बो. कुगलिन 5 6 1 0
मनीष पांडे नाबाद 11 4 1 1

रन: 163/3, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 7.

विकेट पतन: 8/1, 96/2, 148/3.

गेंदबाजी: टिम साउदी: 4-0-52-0, स्कॉट कुगलिन: 4-0-25-2,हामिश बेनेट: 4-0-21-1, ईश सोढ़ी: 4-0-28-0,मिशेल सेंटनर: 4-0-36-0.

स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मार्टिन गुप्टिल एलबीडब्ल्यू बो. बुमराह 2 6 0 0
कॉलिन मुनरो बोल्ड बो. सुंदर 15 6 2 1
टिम शिफर्ट कै. सैमसन बो. सैनी 50 30 5 3
टॉम ब्रूस रनआउट (सैमसन/राहुल) 0 3 0 0
रॉस टेलर कै. राहुल बो. सैनी 53 47 5 2
डेरेल मिशेल बोल्ड बो. बुमराह 2 4 0 0
मिशेल सेंटनरकै. पांडे बो. ठाकुर 6 7 0 0
स्कॉट कुगलिन कै. सुंदर बो. ठाकुर 0 1 0 0
टिम साउदी बोल्ड बो. बुमराह 6 5 1 0
ईश सोढ़ी नाबाद 16 10 0 2
हामिश बेनेट नाबाद 1 2 0 0

रन: 156/9, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 5.

विकेट पतन: 7/1, 17/2, 17/3, 116/4, 119/5, 131/6,132/7,133/8, 141/9.

गेंदबाजी: वॉशिंगटन सुंदर: 3-0-20-1,जसप्रीत बुमराह: 4-1-12-3, नवदीप सैनी: 4-0-23-2,शार्दुल ठाकुर: 4-0-38-2, युजवेंद्र चहल: 4-0-28-1, शिवम दुबे: 1-0-34-0.

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


India vs New Zealand Mount Maunganui T20 Live | India vs New Zealand (IND vs NZ) 5th T20 Live Cricket Score Today, Latest News and Updates On Team India Vs Blackcaps Results


रोहित ने करियर का 21वां अर्धशतक लगाया।


बल्लेबाजी के दौरान रॉस टेलर।


मार्टिन गुप्टिल को जसप्रीत बुमराह ने एलबीडब्यू किया।


रोहित शर्मा ने 41 गेंद की पारी में 3 छक्के और 3 चौके लगाए।


लोकेश राहुल 45 रन बनाकर बेनेट की गेंद पर आउट हुए।


श्रेयस अय्यर 31 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे।


मैच के दौरान भारतीय दर्शक।