Home Hindi बांग्लादेश पहली बार टूर्नामेंट जीता, 4 बार के चैम्पियन भारत को 3...

बांग्लादेश पहली बार टूर्नामेंट जीता, 4 बार के चैम्पियन भारत को 3 विकेट से हराया; टाइटल जीतने वाला 7वां देश

129
0

खेल डेस्क. बांग्लादेश ने पहली बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया।रविवार को दक्षिण अफ्रीका के पोश्चफेस्ट्रूम में उसने फाइनल मुकाबले में भारत को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 3 विकेट से हरा दिया। यह बांग्लादेश का यह दूसरा आईसीसी खिताबहै। वह सीनियर लेवल पर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, चैम्पियंस ट्रॉफी और टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है, लेकिन 1997 में केन्या को हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीता था।दूसरी ओर, भारतीय टीम तीसरी बार फाइनल हारी। इससे पहले उसे 2006 में पाकिस्तान और 2016 में वेस्टइंडीज ने हराया था।

यशस्वी जायसवाल को मैन ऑफ द सीरीज और अकबर अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 47.2 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश को बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर46 ओवर में जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य मिला। कप्तानअकबर अली के नाबाद 43 रन की बदौलत उसने 42.1 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बना लिए।

तनजिद और परवेज ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े

इससे पहले परवेज हुसैन इमॉन 47 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने आकाश सिंह के हाथों कैच कराया।तनजिद हसन (17) को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा। तनजिद ने पहले विकेट के लिए परवेज के साथ 50 रन की साझेदारी की। बिश्नोई ने महमूदुल हसन जॉय (8) और तौहिद (0)को बोल्ड कर दिया।शमीम हुसैन 7 रन बनाकर सुशांत मिश्रा की गेंद पर आउट हुए। शहादत हुसैन 1 रन पर आउट हुए। उन्हें बिश्नोई की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने स्टंप किया। अविषेक दास (5) को सुशांत मिश्रा ने आउट किया।

यशस्वी टूर्नामेंट में दूसरा शतक लगाने से चूके

इससे पहले भारत के लिएयशस्वी ने सबसे ज्यादा88 रन बनाए। वे इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक नहीं लगा सके। तिलक वर्मा ने 38 और ध्रुव जुरेल ने 22 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचा। बांग्लादेश के लिए अविषेक दास ने 3 विकेट लिए। भारत 13 पारियों के बाद ऑलआउट हुआ।

यशस्वी और तिलक वर्मा ने 94 रन की साझेदारी की

यशस्वी ने तिलक वर्माके साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की।उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना चौथाअर्धशतक लगाया। यशस्वी ने इस टूर्नामेंट में पांचवीं बार 50+ रन की पारी खेली। इससे पहलेपिछले पांच मैच में105*, 62, 57, 29* और 59 रन बनाए थे।

##

दिव्यांश और प्रियम फ्लॉप

ओपनर दिव्यांश सक्सेना 2 रन बनाकर आउट हुए। अविषेक दास की गेंद पर महमूदुल हसन ने उनका कैच लिया।कप्तान प्रियम गर्ग 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा 38 रन बनाकर आउट हुए। सिद्धेश वीर 0, रवि बिश्नोई 2, अथर्व अंकोलेकर 3 और कार्तिक त्यागी शून्यरन पर आउट हुए।

स्कोरकार्ड: भारत

खिलाड़ी रन गेंद 4s 6s
यशस्वी जायसवाल कै. तनजिद बो. शोरीफुल 88 121 8 1
दिव्यांश सक्सेना कै. महमूदुल बो. अविषेक 2 17 0 0
तिलक वर्मा कै. शोरीफुल बो. तनजिम 38 65 3 0
प्रियम गर्ग कै. तनजिम बो. रकीबुल 7 9 0 0
ध्रुव जुरेल रनआउट (शमीम/अकबर) 22 38 1 0
सिध्देश वीर एलबीडब्ल्यू बो. शोरीफुल 0 1 0 0
अथर्व अंकोलेकर बोल्ड बो. अविषेक 3 7 0 0
रवि बिश्नोई रनआउट (शोरीफुल) 2 6 0 0
सुशांत मिश्रा कै. शोरीफुल बो. तनजिम 3 8 0 0
कार्तिक त्यागी कै. अकबर बो. अविषेक 0 5 0 0
आकाश सिंह नाबाद 1 7 0 0

रन:177 ऑलआउट,ओवर:47.2,एक्स्ट्रा:11.

विकेट पतन:9/1, 103/2, 114/3, 156/4, 156/5, 168/6,170/7, 170/8,172/9, 177/10.

गेंदबाजी:शोरीफुल इस्लाम: 10-1-31-2, तनजिम हसन साकिब: 8.2-2-28-2,अविषेक दास: 9-0-40-3,शमीम हुसैन: 6-0-36-0,रकीबुल हसन: 10-1-29-1,तौहिद हृदॉय: 4-0-12-0.

स्कोरकार्ड: बांग्लादेश

खिलाड़ी रन गेंद 4s 6s
परवेज हुसैन कै. आकाश बो. जायसवाल 47 79 7 0
तनजिद हुसैन कै. त्यागी बो. बिश्नोई 17 25 2 1
महमूदुल हसन जॉय बोल्ड बो. बिश्नोई 8 12 2 0
तौहिद हृदॉय एलबीडब्ल्यू बिश्नोई 0 2 0 0
शहादत हुसैन स्टंप ध्रुव बो. बिश्नोई 1 10 0 0
अकबर अली नाबाद 43 77 4 1
शमीम हुसैन कै. जायसवाल बो. सुशांत 7 18 0 0
अविषेक दास कै. त्यागी बो. सुशांत 5 7 1 0
रकीबुल हसन नाबाद 9 25 1 0

रन:170/7,ओवर:42.1,एक्स्ट्रा:33.

विकेट पतन:50/1, 62/2, 62/3, 65/4, 85/5, 102/6,143/7.

गेंदबाजी:कार्तिक त्यागी: 10-2-33-0, सुशांत मिश्रा: 7-0-25-2,आकाश सिंह: 8-1-33-0,रवि बिश्नोई: 10-3-30-4,अथर्व अंकोलेकर: 4.1-0-22-0,यशस्वी जायसवाल: 3-0-15-1.

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


बांग्लादेश ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को 3 विकेट से हराया।


शोरिफुल इस्लाम ने 10 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए।


कप्तान अकबर अली ने नाबाद 43 रन की पारी खेली।


रवि बिश्नोई ने बांग्लादेश के शुरुआती चार बल्लेबाजों को आउट किया।


सुशांत मिश्रा ने शमीम और अविषेक को पवेलियन भेजा।


India U19 Vs Bangladesh U19 Live Score; IND Vs BAN U19 Live | India Under-19 Vs Bangladesh Final Live ICC Under-19 Cricket World Cup Cricket Score and Updates


रवि बिश्नोई ने भारत को पहली सफलता दिलाई।


यशस्वी जायसवाल ने इस टूर्नामेंट में अपना चौथा अर्धशतक लगाया।


ध्रुव जुरेल ने शहादत हुसैन को स्टंप आउट किया।


टॉस के दौरान बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली और भारत के कप्तान प्रियम गर्ग।