Home Hindi न्यूजीलैंड ने भारत को 204 रन का लक्ष्य दिया, टेलर ने 6...

न्यूजीलैंड ने भारत को 204 रन का लक्ष्य दिया, टेलर ने 6 साल बाद अर्धशतक लगाया

126
0

खेल डेस्क. न्यूजीलैंड ने पांच टी-20 की सीरीज के पहले मैच में भारत को 204 रन का लक्ष्य दिया।शुक्रवार कोऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत नेटॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। उसके लिए कॉलिन मुनरो ने 59, रॉस टेलर ने नाबाद 54 और केन विलियम्सन ने 51 रन की पारी खेली। टेलर ने 6 साल बाद टी-20 में अर्धशतक लगाया। उन्होंने पिछला अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2014 में लगाया था। तब 62 रन की पारी खेली।

टेलर ने विलियम्सन के साथचौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की।विलियम्सन ने 26 गेंद की पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, टेलर ने 27 गेंद की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए।

मुनरो ने 42 गेंद की पारी में6 चौके और 2 छक्के लगाए

मुनरो ने करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 42 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। शार्दुल की गेंद पर चहल ने मुनरो का कैच लिया। कॉलिन डी ग्रैंडहोम खाता खोले बगैर आउट हुए। जडेजा ने शिवम दुबे के हाथों कैच कराया।टिम शिफर्ट (1) को बुमराह ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया।

गुप्टिल और मुनरो ने अर्धशतकीय साझेदारी की

इससे पहले गुप्टिल ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने मुनरो के साथ 7.5 ओवर में 80 रन की साझेदारी की।शिवम दुबे की गेंद पर रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया। मुनरो ने चौथे ओवर में शार्दुल ठाकुर की छह गेंदों पर 18 रन बनाए।

पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया

भारतीय प्लेइंग इलेवन मेंऋषभ पंत, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन कोशामिल नहीं किया गया। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में चोटिल हुए थे। उनकी जगह लोकेश राहुल ने विकेटकीपिंग की थी। इस मैच में भी वे ही कीपिंग करेंगे। न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने डेब्यू किया। वे 10 साल पहले करियर का पहलावनडे और टेस्ट खेले थे।

दोनोंटीमें:

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह,युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड : मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियम्सन (कप्तान), टिम शिफर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनेर, हामिश बेनेट।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड में अब तक एक ही टी-20 जीती

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में अब तक 5 टी-20 खेले हैं, लेकिन जीत सिर्फ एक में ही मिली। भारत ने 8 फरवरी 2019 को ऑकलैंड में ही मेजबान को 7 विकेट से हराया था। दोनों देशों के बीच अब तक 11 टी-20 हुए। टीम इंडिया ने 3 में जीत दर्ज की, जबकि 8 मैच हारे।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड सेपिछले साल वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हारी थी

भारत-न्यूजीलैंड पिछली बार9 जुलाई 2019 को वर्ल्ड कप केसेमीफाइनल में आमने-सामने आई थीं। तब मैनचेस्टर में खेले गए वनडे में न्यूजीलैंड ने 18 रन से मैच जीता था। भारतीय टीम के पास इस हार का बदला लेने का मौका है।हालांकि, कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि वे कीवी टीम से बदला लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने करियर का 10वां अर्धशतक लगाया।


मुनरो ने 42 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।


शिवम दुबे ने गुप्टिल को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।


मार्टिन गुप्टिल ने 19 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।


मुनरो और गुप्टिल ने पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की।


शार्दुल ठाकुर के एक ओवर में कॉलिन मुनरो ने 18 रन बनाए।


भारतीय टीम न्यूजीलैंड में अब तक एक ही टी-20 जीत सकी है।