Home Hindi धोनी के 1 लाख रुपए दान को पत्नी साक्षी ने अफवाह बताया,...

धोनी के 1 लाख रुपए दान को पत्नी साक्षी ने अफवाह बताया, गुस्साए फैन्स ने कहा था- 800 करोड़ नेट आय होने के बावजूद कितना कंजूस है

79
0

खेल डेस्क. कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में रोज कमाने खाने वाले लोग बेरोजगार हो गए हैं। इनकी मदद के लिए दुनियाभर के बड़े लोग सामने आए हैं। इनमें से एक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी हैं। उन्होंने बेरोजगार लोगों की मदद के लिए पुणे की एक संस्था को 1 लाख रुपए दान दिए हैं। इस छोटी मदद के बाद उनके फैन्स गुस्सा हो गए और आलोचना करते हुए भारतीय क्रिकेटर को कंजूस कहने लगे। वहीं, धोनी की पत्नी साक्षी ने इसे अफवाह बताया है।

साक्षीने ट्वीट किया, ‘‘मेरा सभी मीडिया हाउस से निवेदन है कि वे इस संवेदनशील समय में इन गलत खबरों को रोकें। आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। मुझे आश्चर्य है कि जिम्मेदार पत्रकारिता गायब हो गई है।’’

दुनियाभर के 195देश में कोरोनावायरस से शनिवारसुबह तक 27हजार 365 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 5 लाख 97 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। भारत में अब तक 904 मामले सामने आए, जिसमें से 22 की मौत हो गई। देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है।देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है और यहां करीब 160से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं।

यूजर ने कहा- 100 परिवार के लिए सिर्फ 1 लाख रुपए

एक ट्विटर यूजर ने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी की नेट आय करीब 800 करोड़ रुपए है, लेकिन उन्होंने पुणे में 100 परिवारों की मदद के लिए महज एक लाख रुपए ही दिए हैं।’’

##

एक अन्य यूजर ने लिखा, “धोनी जिनकी आय 800 करोड़ है उन्होंने एक लाख रुपये की भारी मदद की पेशकश की है। किसी ने सही कहा है कि पैसा आपको कंजूस बना देता है। आज यह देखने को मिला।” धोनी के एक प्रशंसक ने लिखा, “मैं धोनी का प्रशंसक हूं लेकिन जब उन्होंने एक लाख रुपये दान दिए तो मैं वह पहला इंसान था जिसे यह सुनकर काफी दुख हुआ।’’

## ##

सचिन ने 50 लाख रुपए दान दिए
वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कोरोना से लड़ने के लिए 50 लाख रुपए दान दिए हैं। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 50 लाख रुपए के चावल डोनेट किए हैं। इनके अलावा सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने भी मदद के लिए 21 लाख रुपए दिए हैं। इनके अलावा पाकिस्तान के लाहौर में अंपायर आलीम डार बेरोजगारों को खाना खिला रहे हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता था। -फाइल फोटो