Home Hindi अब तक 900 मामले: गुजरात-महाराष्ट्र में 6-6 और राजस्थान में 2 नए...

अब तक 900 मामले: गुजरात-महाराष्ट्र में 6-6 और राजस्थान में 2 नए पॉजिटिव मिले, एक दिन में सबसे ज्यादा 151 केस शुक्रवार को सामने आए थे

91
0

नई दिल्ली. कोरोनावायरस संक्रमण के गुजरात और महाराष्ट्र में आज 6-6 और राजस्थान में 2लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।देश में अब तक कुल 900 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 791 संक्रमित अभी अस्पताल में हैं और 76 ठीक हो चुके हैं। यह आंकड़ा covid19india.org वेबसाइट के अनुसार है। सरकार के आंकड़ों में अभी संक्रमितों की संख्या 775 है। 78 ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार तक इस बीमारी से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 151 मामले शुक्रवार को ही सामने आए, 3 लोगों की मौत हुई और 25 लोग ठीक हुए। इससे पहले 23 मार्च को एक दिन में 102 लोग संक्रमित हुए थे।

10 राज्यों के हाल

  • मध्यप्रदेश;कुल संक्रमित- 29:जबलपुर मेंदो और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई। दोनों नए मरीज पहले से संक्रमित सराफा व्यापारी के यहां काम करते हैं। अब जबलपुर में 8, इंदौर में 15, भोपाल में 3, शिवपुरी में 2, ग्वालियर में एक पॉजिटिव हैं।
  • राजस्थान; कुल संक्रमित- 52: शनिवार को अजमेर में 23 साल का युवक संक्रमित मिला है। वह हाल ही में पंजाब से लौटा था। 21 साल की एक युवती भीलवाड़ा में संक्रमित पाई गई है। राज्य में शुक्रवार कोकोरोना के सात नए मामले सामने आए थे। राज्य में भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा 21 मरीज हैं। भीलवाड़ा के कलेक्टर आर भट्‌ट का कहना है कि जरूरत पड़ी तो हम 15 हजार लोगों को क्वारैंटाइन करने की व्यवस्था करने को तैयार हैं।
  • उत्तरप्रदेश;कुल संक्रमित- 49: राज्य में सबसे ज्यादा 9 संक्रमित आगरा में हैं। इसके बाद 8 केस लखनऊ में सामने आए हैं। लॉकडाउन के बादगाजियाबाद में बाहरी मजदूरों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपने राज्योंघर तक पहुचंने के लिए वाहन नहीं मिल रहे। ऐसे मेंसीमावर्ती राज्यों से उत्तरप्रदेश के कामगारों को लाने के लिए एक हजार बसों की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में राज्य सरकार ने ट्रांसपोर्टेशन ऑफिसरों, बस ड्राइवरों और कंडक्टरों की शुक्रवार रात बैठक बुलाई।
गाजियाबाद से मजदूर पलायन कर रहे हैं। कुछ समाजसेवी और वॉलेंटियर्स इन्हें खाना-पानी मुहैया करा रहे हैं।
  • महाराष्ट्र;कुल संक्रमित- 162: नवी मुंबई इलाके में शुक्रवार कोएक बच्चा कोरोना संक्रमितपाया गया। शुक्रवार को पॉजिटिव मिले 29 मरीजों में से 15 केवल सांगली के थे।सांगली के मरीज पहले पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए थे। राज्य में मुंबई, पुणे और नागपुर समेत कई शहरों सेमजदूरअपने राज्यों कोपैदल ही लौट रहे हैं। कुछ लोगों को 200-300 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इनसे अपील की है कि वे कहीं न जाएं महाराष्ट्र में उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

लोग घरों में हैं। हर जगह शांति है, ऐसे में शहरों में परिंदे खूब नजर आने लगे हैं। यह तस्वीर मुंबई की गिरगांव चौपाटी की है।

  • छत्तीसगढ़;कुल संक्रमित- 6:इनमें से 5 मामलेबुधवार से गुरुवार के बीच सामने आए। इस बीच,राज्य के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान किसानों को मंडी सेखाली वाहन लेकर लौटने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिया है कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
  • पंजाब; कुल संक्रमित- 38: शुक्रवार को पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। कुल संख्या 38 पहुंची। इनमें से 27 लोग पिछले हफ्ते जान गंवाने वाले 70 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग के परिजन और मिलने वाले हैं।
  • बिहार; कुल संक्रमित- 9: राज्य में शुक्रवार कोदो संक्रमित पाए गए। इनमें से एक सिवान का रहने वाला है, जो हाल ही में दुबई से लौटा था। दूसरा नालंदा का है वह भी विदेश से आया था। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण के नौ मामले सामने आए हैं। इनमें से छह लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। यानी, इन लोगों ने देश में या देश से बाहर कहीं यात्रा नहीं की है।
  • केरल; कुल संक्रमित- 176: मुख्यमंत्री पी विजयन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नेशनल हाईवे 30 खुलवाने की अपील की है। उनका कहना है कि कर्नाटक पुलिस वहां से जरूरी सामानों के वाहन नहीं आने दे रही।
  • आंध्रप्रदेश; कुल संक्रमित-13: आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम और गुंटूर में शुक्रवार को 2 पॉजिटिव मिले।दोनों कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। इससे पहले एक और संक्रमित मिला था, वह 17 मार्च को ब्रिटेन से लौटे एक व्यक्ति के संपर्क में आया था।
आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में लॉकडाउन का पालन करने की गुजारिश करती ट्रैफिक पुलिस।
  • दिल्ली; कुल संक्रमित- 40:दिल्ली में अभी तक सिर्फ एक मौत हुई है। जबकि छहलोग ठीक हुए हैं। वहीं, लॉकडाउन के बाद शहर से मजदूरों का पलायन नहीं थम रहा। उन्हें तमाम मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। न खाने को खाना है, न पीने को पानी।
दिल्ली में कोरोनावायरस संदिग्ध पति-पत्नी पुलिस से खाना देने की गुहार लगाते हुए।

दिल्ली में प्रदूषण में जबर्दस्त कमी

लॉकडाउन के बीच दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया है। यहां अक्सर धुंध छाई रहती है, लेकिनशुक्रवार को आसमान नीला नजर आया।प्रदूषण स्तर में भी जबर्दस्तसुधार हुआ है। शुक्रवार को यहांपीएम 2.5 का स्तर 20 रहा, वहीं प्रदूषण का स्तर 69 था। यह दिसंबर के आसपास 500 तक पहुंच गया था।

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखकरदूसरे प्रदेशों केमजदूरों की दुर्दशा पर चिंता जताई है। सोनिया ने कहा है कि इन मजदूरों के लिएसावर्जनिक वाहनों की व्यवस्था की जाए,ताकि वे सुरक्षित अपने गांवों तक पहुंच सकें।

देशभर में नीट की परीक्षा स्थगित की गई
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट स्थगित कर दी गईहै। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नीट के जरिए ही देशभर के एम्स समेत सभी चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स के लिए दाखिला मिलता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


दिल्ली के गाजीपुर इलाके में उत्तरप्रदेश की सीमा पर शनिवार को पुलिस ने लोगों को रोक दिया। ये लोग उत्तरप्रदेश में अपने घरों को जाना चाहते हैं।


लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से मजदूर पलायन कर रहे हैं, ऐसे में स्थानीय लोग उन्हें भोजन-पानी मुहैया करा रहे हैं।