Home Hindi दिल्ली-यूपी से लौटे लोगों को बॉर्डर पर रोका जा रहा, राज्य में...

दिल्ली-यूपी से लौटे लोगों को बॉर्डर पर रोका जा रहा, राज्य में अब तक 2376 कोरोना संदिग्ध निगरानी में

74
0

पटना.बिहार में कोरोना महामारी के संदग्धों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां अब तक 2376 लोग निगरानी में हैं, सबसे ज्यादा 648 सीवान के हैं। इसके आलावा 15 मार्च के बाद विदेश से बिहार आए 3500 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है। देश में 21 दिन के लॉकडाउन का सोमवार कोछठा दिन है। कल 5 पॉजिटिव मिलने से बिहार मेंकोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 15 हो गया। दूसरी ओर, नीतीश सरकार ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश से लौटे मजदूरों को बॉर्डर पर ही रोक दिया है। यहां उनके लिए राहत शिविरों में रहने-खाने का इंतजाम किया गया है।

दिल्ली-यूपी से लौटे लोगों को बिहार के बॉर्डर पर ही रोका गया है।

गया: लॉकडाउन तोड़ने पर 8 के खिलाफ केस दर्ज, 5 वाहन जब्त
शहर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। बेवजह बाहर निकले 5 लोगों की गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस इलाके में सुबह-शाम गश्त कर रही है। शाम के 6 बजते ही सभी प्रमुख इलाके छावनी में तब्दील हो जाते हैं। सुबह 6 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद इमरजेंसी छोड़कर किसी भी स्थिति में बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।

गया में शाम 6 बजते ही प्रमुख इलाके छावनी में तब्दील हो जाते हैं।

लखीसराय: पहलाकेस मिलने के बाद 3 किलोमीटर का इलाका सील
जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के पटेलपुर की रहने वाली एक महिला कोरोना संक्रमित मिली। इसके बाद अधिकारियोंने यहां 3 किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया। एसपी ने यहां का दौरा किया और सभी को घर में ही रहने की सख्त हिदायत दी है। लोगों को एक दूसरे से नहीं मिलने की कड़ी चेतावनी दी गई है।

भागलपुर: बिहार-झारखंड बॉर्डर पर पुलिस लोगों को खाना खिला रही
पुलिस बिहार-झारखंड बॉर्डर पर फंसे लोगों को खाना खिला रही है। लॉकडाउन की वजह से यहां सैंकड़ों लोग फंसे हैं। भागलपुर एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर फंसे ट्रक चालकों और खलासियों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे जा रहे हैं। एसएसपी ने सामाजिक संस्थाओं से भी मदद की अपील की है।

भागलपुर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बगैर लोगों को बैठाकर खाना खिलाती पुलिस।

मुजफ्फरपुर: मंडी और राशन दुकान खुलते ही लग जाती है भीड़
मुजफ्फरपुर में सुबह मंडी और राशन दुकान खुलते ही सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुट जाती है। लॉकडाउन का पालन कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। सामान खरीदने के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं। हालांकि, दोपहर के बाद शहर से सभी इलाके सूनसान हो जाते हैं।

मुजफ्फरपुर बाजार में सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जाती है।

छपरा: होम डिलीवरी के बाद भी लॉकडाउन तोड़ रहे लोग
छपरा में होम डिलिवरी की सुविधा शुरू होने के बाद भी लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। सुबह हजारों की संख्या में लोग सामान खरीदने के लिए घरों से निकलते हैं। बाहर से आ रहे लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है।

छपरा में भी लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं।

मुंगेर: उरम्बा गांव में दहशत
कोरोना के चलते मुंगेर के उरम्बा गांव में दहशत है। इसी गांव के कोरोना मरीज की मौत हुई थी। रविवार को आए चार लोगों की जो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है वे सभी युवक के संपर्क में आए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


पटना के सड़कों पर दवा का छिड़काव करते निगमकर्मी।