Home Hindi दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हैट्रिक का अनुमान; भाजपा को अधिकतम...

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हैट्रिक का अनुमान; भाजपा को अधिकतम 26 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने के आसार

118
0

नई दिल्ली. 70 विधानसभा सीटों के लिए दिल्ली में शनिवार को शाम 6 बजे तक 57% वोट डाले गए। शाहीन बाग समेत राजधानी के कई इलाकों में दिनभर पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें देखी गईं। 6 बजे के बाद एग्जिट पोल्स आने शुरू हुए। 7एग्जिट पोल्समें अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत का अनुमान जाहिर किया जा रहा है। भाजपा फिर नंबर दो पर है, उसे अधिकतम 26 सीटें और कांग्रेस को अधिकतम 2 सीटें मिलने के अनुमान हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी आप ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं और भाजपा के खाते में केवल 3 सीटें गई थीं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020एग्जिट पोल

एग्जिट पोल आप भाजपा कांग्रेस
आजतक-एक्सिस 59-68 02-11 00
एबीपी-सी वोटर 49-63 05-19 0-4
रिपब्लिक-जन की बात 48-61 9-21 0-1
इंडिया न्यूज-नेता 53-57 11-17 0-2
टाइम्स नाउ-आईपीएसओएस 44 26 00
टीवी 9-सिसरो 54 15 1
न्यूज एक्स-पोल स्टार 50-56 10-14 0-0

मनोज तिवारी का दावा- 48 सीटें जीतेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे (70 सीट)

पार्टी सीट वोट शेयर

आप

67 54.30%
भाजपा 3 32.10%
कांग्रेस 0 9.60%

कुल वोटर :1,33,13,295
वोट पड़े :89,36,159 (67.1%)

दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे (7 सीट)

पार्टी सीट वोट शेयर
आप 0 18.10%
भाजपा 7 56.50%
कांग्रेस 0 22.50%

कुल वोटर :1,43,16,453
वोट पड़े :86,79,012 (60.6%)

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Delhi Exit Poll Result | Delhi Exit Poll Result 2020 Live Updates; BJP Aam Aadmi Party Congress Delhi Assembly Vidhan Sabha Chunav Exit poll With Latest Numbers