कोरोना संक्रमण अब बच्चों की जान का दुश्मन भी बनता जा रहा है। जयपुर में रविवार को ईदगाह रहने वाली कोरोना पॉजिटिव 13 साल की बच्ची की मौत हो गई। उसे टाइफाइड की शिकायत थी। जानकारी के मुताबिक, बच्ची नानी के पास फरीदाबाद में थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे आगरा में भर्ती किया गया। यहां से बच्ची को8 अप्रैल को जयपुर शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी जेकेलोन अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बच्ची के पिता यहां ईदगाह में रहकर मजदूरी करते हैं। इससे पहले, गुजरात के जामनगर में कोरोना पीड़ित 14 महीने के बच्चे कीजान चली गई थी।
इससे पहले झारखंड के रांची स्थित रिम्स में 56साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। यह मरीज रांची के उसी क्षेत्र हिंदपीढ़ी का रहने वाला है, जहां से अब तक कोरोना पॉजिटिव के सबसे ज्यादा 8 मरीज मिले हैं। इसके साथ राज्य में मरने वालों की संख्या दो हो गई। अब तक 299मौतें हो चुकी हैं। देश मेंशनिवार को 36 मौतें हुईं।इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 17थीं।
11अप्रैल को हुईंसबसे ज्यादा 36मौतें
तारीख | मौतें |
5 अप्रैल | 23 मौतें |
6 अप्रैल | 21 मौतें |
7 अप्रैल | 22 मौतें |
8 अप्रैल | 27 मौतें |
9 अप्रैल | 34 मौतें |
10 अप्रैल | 29 मौतें |
11 अप्रैल | 36 मौतें |
संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
राज्य | मौतें |
महाराष्ट्र | 127 |
मध्यप्रदेश | 41 |
गुजरात | 23 |
तेलंगाना | 14 |
दिल्ली | 19 |
पंजाब | 12 |
तमिलनाडु |
10 |
राजस्थान | 09 |
पश्चिम बंगाल | 07 |
आंध्र प्रदेश | 06 |
कर्नाटक | 06 |
उत्तर प्रदेश | 05 |
जम्मू-कश्मीर | 04 |
हरियाणा |
04 |
हिमाचल | 02 |
केरल | 03 |
बिहार | 01 |
चंडीगढ़ | 02 |
असम | 01 |
झारखंड | 02 |
ओडिशा | 01 |
कुल | 299 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें