Home Hindi छह घंटे बाद नामांकन दाखिल कर पाए केजरीवाल, आप का आरोप- 35...

छह घंटे बाद नामांकन दाखिल कर पाए केजरीवाल, आप का आरोप- 35 उम्मीदवार बिना दस्तावेजों के पहुंचे ताकि सीएम पर्चा न भर सकें

135
0

नई दिल्ली.मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को नामांकन दाखिल करनेरिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तरपहुंचे। लेकिन, छह घंटे बादनामांकन दाखिल कर पाए। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि 35 उम्मीदवार बिना दस्तावेजों के ऑफिस पहुंच गए ताकि मुख्यमंत्री पर्चा न भर सकें। इसके पीछे भाजपा है। पर्चा भरने का वक्तदोपहर 3 बजे तक का था।सोमवार को केजरीवाल रोड शो में देरी के चलते नामांकन दाखिल नहीं कर पाए थे।

भाजपा और कांग्रेस ने सोमवार देर रातनई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल केजरीवाल को चुनौती देंगे।मंगलवार सुबह सुनील यादव की जगह दूसराउम्मीदवार उतारने की खबर आई। हालांकि, सुनील ने कहा कि आलाकमान से चर्चा हो चुकीहै। मैं3 बजे से पहले पर्चा दाखिल करूंगा औरकेजरीवाल को हराऊंगा। सुनीलदिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

भाजपा ने दूसरी सूची में 10 और कांग्रेस ने दूसरी और तीसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवार तय किए हैं। केजरीवाल को चुनौती देने वाले कांग्रेस प्रत्याशी सभरवाल ने एनएसयूआई से राजनीतिक सफर शुरू किया था, वे 40 साल से कांग्रेस के साथ हैं। कांग्रेस नेदिल्ली की 70 सीटों में से 66 पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी नेपहली लिस्ट में 54 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। इनमें आप छोड़कर कांग्रेस में आईं अलका लांबा और हारून यूसुफ जैसे नेताओं के नाम थे।

सीट

कांग्रेस प्रत्याशी

तिलक नगर

रमिंद्र सिंह बमराह

राजिंदर नगर

रॉकी टूसिड

बदरपुर

प्रमोद कुमार यादव

कोंडली

अमरीश गौतम

घोंडा

भीष्म शर्मा

करावल नगर

अरविंद सिंह

नई दिल्ली

रोमेश सभरवाल

मदिपुर

जय प्रकाश पवार

विकासपुरी

मुकेश शर्मा

बिजवासन

प्रवीण राणा

महरौली

महिंदर चौधरी

ओखला

परवेज हाशमी

भाजपा 67 सीटों पर लड़ेगी, 3 जदयू-लोजपा के लिए छोड़ीं

पार्टी ने दूसरी सूची में हरि नगर से तेजिंदर पाल बग्गा और कृष्णा नगर से अनिल गोयलको मैदान में उतारा है। भाजपा अब तक 67 उम्मीदवारतय कर चुकी है। दो सीटें सहयोगी दल जदयू और एक लोजपा के लिए छोड़ी गई है। भाजपा नेपहली लिस्ट में 57 प्रत्याशियोंके नाम घोषित किए गए थे।

सीट

भाजपा प्रत्याशी

नांगलोई जाट

सुमनलता शौकीन

राजौरी गार्डन

रमेश खन्ना

हरि नगर

तेजिंदर पाल बग्गा

दिल्ली कैंट

मनीष सिंह

नई दिल्ली

सुनील यादव

कस्तूरबा नगर

रविंद्र चौधरी

महरौली

कुसुम खत्री

कालकाजी

धर्मवीर सिंह

कृष्णा नगर

अनिल गोयल

शाहदरा

संजय गोयल

8 फरवरी को वोटिंग, 11 को नतीजे

दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।दिल्ली विधानसभा की सभी70 सीटों पर आम आदमी पार्टीअपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Arvind Kejriwal Nomination Today | BJP Congress Candidate Second List, Today Latest News and Updates On BJP Sunil Yadav Vs Arvind Kejriwal Vs Conress Romesh