Home Hindi कोहली ने गांगुली को पीछे छोड़ा, बतौर कप्तान विराट ने 5,123 रन...

कोहली ने गांगुली को पीछे छोड़ा, बतौर कप्तान विराट ने 5,123 रन पूरे किए

117
0

खेल डेस्क. विराट कोहली ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन वनडे में बुधवार को हासिल की। कोहली ने अब तक बतौर कप्तान 87 मैच में 76.46 की औसत से 5123 रन बनाए हैं। जबकि गांगुली के 148 वनडे में 5082 रन हैं। कोहली ने हैमिल्टन वनडे में 63 गेंद पर 51 रन की पारी खेली।

भारतीय कप्तान कोहली ने अब तक 21 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी 6641 रन के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं कोहली तीसरे नंबर पर हैं। वे दूसरे नंबर पर काबिज मोहम्मद अजहरुद्दीन (5239 रन) से थोड़ा ही पीछे हैं।

विश्व स्तर पर पोंटिंग के बाद धोनी दूसरे कप्तान
बतौर कप्तान वर्ल्ड रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है। उन्होंने 230 वनडे में 8497 रन बनाए थे। इनके बाद धोनी दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग और तीसरे पर श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा हैं। फ्लेमिंग ने 218 वनडे में 6295 और रणतुंगा ने 193 मैच में 5608 रन बनाए थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


विराट कोहली ने हैमिल्टन वनडे में 63 गेंद पर 51 रन की पारी खेली।