Home Hindi केजरीवाल का दावा- प्रधानमंत्री लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला ले चुके हैं; मोदी...

केजरीवाल का दावा- प्रधानमंत्री लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला ले चुके हैं; मोदी ने बैठक में मुख्यमंत्रियों से कहा- जान है तो जहान है

86
0

सरकार देशभर में लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ाने जा रही है। बस औपचारिक घोषणा का इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करीब 4 घंटे चली बैठक के बाद इसके संकेत मिले। बैठक के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- ‘‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला ले लिया है।’’ हालांकि, लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कब होगी, यह अभी साफ नहीं है। केजरीवाल के ट्वीट के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाने लगा कि प्रधानमंत्री खुद इसका ऐलान करेंगे, लेकिन सरकार के सूत्रों ने थोड़ी ही देर में साफ कर दिया कि शनिवार रात को मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन नहीं होगा।

दिल्ली की तरह 12 राज्य सरकारें लॉकडाउन बढ़ाना चाहती हैं। पंजाब की कांग्रेस सरकार और ओडिशा की बीजद सरकार तो 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला कर चुकी है। बाकी राज्यों ने भी मोदी सरकार को कम से कम दो हफ्ते तक लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है। प्रधानमंत्री ने शनिवार जब मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 21 दिन में तीसरी बैठक की तो भी इसी तरह के विचार सामने आए। इस बैठक में मोदी गमछे को ही मास्क जैसे लगाए नजर आए। इससे पहले मोदी ने 20 मार्च और 2 अप्रैल को भी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की थी।

प्रधानमंत्री ने कहा- जान है तो जहान है
बैठक में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा- ‘‘मैं 24 घंटे, सातों दिन फोन पर उपलब्ध हूं। कोई भी मुख्यमंत्री कभी भी मुझे सुझाव दे सकता है।’’ उन्होंने कहा- ‘‘जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो शुरुआत में इस पर जोर दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी है। देश के ज्यादातर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया। अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा, तो कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।’’

केजरीवाल ने कहा- लॉकडाउन खत्म हुआ तो हम सब कुछ खो देंगे
भारत की स्थिति दुनिया के कई विकसित देशों से बेहतर है, क्योंकि हमने लॉकडाउन काफी पहले ही कर दिया था। लॉकडाउन अभी खत्म हो गया तो हम सब कुछ खो देंगे।

12 राज्य लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में

राज्य आबादी संक्रमितों की संख्या
दिल्ली 1 करोड़ 67 लाख 87 हजार 941 903
महाराष्ट्र 11 करोड़ 23 लाख 74 हजार 333 1574
पंजाब 2 करोड़ 77 लाख 43 हजार 338

151

ओडिशा 4 करोड़ 19 लाख 74 हजार 218 50
कर्नाटक 6 करोड़ 10 लाख 95 हजार 297 214
उत्तर प्रदेश 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 433
तेलंगाना 3 करोड़ 50 लाख 03 हजार 674 487
राजस्थान 6 करोड़ 85 लाख 48 हजार 437 579
असम 3 करोड़ 12 लाख 05हजार 576 29
मध्य प्रदेश 7 करोड़ 26 लाख 26 हजार 809 451
छत्तीसगढ़ 2 करोड़ 55 लाख 45 हजार 198 18
पुड्डुचेरी 12 लाख 47 हजार 953 7

केजरीवाल और अमरिंदर सिंह ने केंद्र को सुझाव दिया

  • मोदी ने मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन के दौरान दी जा रही जरूरी सेवाओं की श्रेणी बढ़ाने और इसमें कुछ अन्य सेवाओं के लोगों को छूट देने पर सुझाव मांगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस महामारी से निपटने के लिए कंधे से कंधे मिलाकर काम करना है। अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री से लॉकडाउन 30 अप्रैल तकबढ़ाने की मांग की।
  • केजरीवाल ने दोसुझाव दिए। पहला– लॉकडाउन जारी रखने का फैसला राष्ट्रीय स्तर पर लिया जाए।राज्य अगर अपने स्तर पर लॉकडाउन बढ़ाने काफैसला लेंगे तो यह प्रभावी नहीं होगा। दूसरा– अगर किसी वजह से लॉकडाउन हटाया जाता है तो परिवहन सेवाएं बहाल न हों।
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह नेउद्योगों और कृषि क्षेत्र को लॉकडाउन से छूट देने का सुझाव दिया। उन्होंने अपने राज्य के लिए अतिरिक्त जांच किट उपलब्ध करवाने की भी मांग की।

केंद्र सरकार लॉकडाउन में कुछ बदलाव कर सकती है

लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था को खासा नुकसान हो रहा है, ऐसे में कुछ सेक्टरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की शर्त पर लॉकडाउन से छूट दी जा सकती है। वहीं, आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कोरोना संकट के बीच अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार की संभावना जताई है। लॉकडाउन से सबसे ज्यादा असर एविएशन सेक्टर पर पड़ा है। ऐसे में सरकार एयरलाइंस कपंनियों को उड़ानें शुरू करने की छूट दे सकती है, लेकिन उन्हें सभी क्लास में बीच की सीट खाली रखनीहोगी।

काॅन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

कोरोना पर अब तक मोदी के 3 संबोधन

  • पहला:प्रधानमंत्री ने 19 मार्च को देश को संबोधित किया औरजनता कर्फ्यू लगाने की बात कही थी। 22 मार्च को देशभर में सबकुछ बंद रहा। शाम को लोगों ने घरों के अंदर से ही कोरोना फाइटर्स का ताली और थाली बजाकर आभार जताया था।
  • दूसरा:मोदी ने 24 मार्च को संबोधित किया औरकोरोना संक्रमण रोकने के लिए 25 मार्च से 14 अप्रैल तक देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लोग घरों में रहने की लक्ष्मण रेखा का पालन करें।
  • तीसरा:प्रधानमंत्री मोदी ने 3 अप्रैल को एक वीडियो संदेश जारी किया। इस दौरान लोगों से 5 अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों की लाइट बंद कर घरों में दीये, मोमबत्ती और मोबाइल की लाइट जलाकर एकजुटता दिखाने की अपील की थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ 21 दिन में तीसरी बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। शनिवार को हुई इस बातचीत में वे गमछे को ही मास्क जैसे लगाए नजर आए।