Home Hindi कोरोना से आज 5 की जान गई: मध्यप्रदेश में एक महिला समेत...

कोरोना से आज 5 की जान गई: मध्यप्रदेश में एक महिला समेत तीन मरीजों ने दम तोड़ा, महाराष्ट्र और केरल में एक-एक मौत

87
0

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 266हो गई। शनिवारको मध्यप्रदेश के इंदौर में 75, 66 और 52 साल के तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ शहर में अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है। ये तीनों कोरोना पॉजिटिव शहर के अलग-अलग अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इनमें से दो को डायबिटीज समेत अन्य बीमारियां भी थीं। उधर, केरल में भी एक मौत हुई। यहां के कुन्नुर में 71 साल के व्यक्ति ने आखिरी सांस ली। इसे भी हार्ट और हाइपरटेंशन से जुड़ी बीमारियां थीं।

एक अन्य मौत महाराष्ट्र में हुई।मुंबई के धारावी के रहने वाले एक 80 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वह मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती था। उसकी किडनी खराब थी। इसके साथ हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज भी थी। वहीं, शुक्रवार को देश में कोरोना की वजह से 29 लोगों की जान गई थी।वहीं,शुक्रवार को देश में कोरोना की वजह से 29 लोगों की जान गई थी।

देश में 9 अप्रैल को हुईसबसे ज्यादा 34 मौतें

तारीख मौतों की संख्या
5 अप्रैल 23 मौतें
6 अप्रैल 21 मौतें
7 अप्रैल 22 मौतें
8 अप्रैल 27 मौतें
9 अप्रैल 34 मौतें
10 अप्रैल 29 मौतें

संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

राज्य मौतें
महाराष्ट्र 111
मध्यप्रदेश 40
गुजरात 19
तेलंगाना 12
दिल्ली 14
पंजाब 11
तमिलनाडु 09
राजस्थान 08
पश्चिम बंगाल 07
आंध्र प्रदेश 06
कर्नाटक 06
उत्तर प्रदेश 04
जम्मू-कश्मीर 04
हरियाणा

04

हिमाचल 02
केरल 03
बिहार 01
चंडीगढ़ 02
असम 01
झारखंड 01
ओडिशा 01
कुल 266

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Coronavirus India Death Toll | Novel Coronavirus Cases Deaths in Mumbai Pune Delhi Haryana Odisha Madhya Pradesh Uttar Pradesh Indore Today Latest Update: Corona Virus (COVID 19) India Death Toll Day Wise Details and Information