Home Hindi इटली में 24 घंटे में 969 लोगों की मौत, यहां अब तक...

इटली में 24 घंटे में 969 लोगों की मौत, यहां अब तक 51 डॉक्टरों ने भी जान गंवाई; अमेरिका में 24 घंटे में 18 हजार नए मामले

82
0

वॉशिंगटन. दुनिया के सभी195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। 5 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 26 हजार826 लोगों की मौत हो चुकी है। एक लाख 31 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शुक्रवार को कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। कुछ देर बाद ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्रीमैट हैन्कॉक ने भी खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी।इससे पहले, गुरुवार को प्रिंस चार्ल्स में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इटली मेंगुरुवार से शुक्रवार के बीच 969 लोगों की मौत हुई।51 डॉक्टर भी जान गंवा चुके हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका में बीते 24 घंटे मेंकोरोनावायरस के 18 हजार नए मामले सामने आए हैं।

इटली : 51 डॉक्टरों की भी मौत

इटली के डॉक्टर एसोसिएशन ने शुक्रवार शाम बताया कि कोरोना संक्रमण से अब तक 51 डॉक्टरों की भी मौत हुई है। सीएनएन के मुताबिक, गुरुवार से शुक्रवार के बीच यहां 969 लोगों की मौत हुई। कुल मौतों का आंकड़ा 9,134 हो चुका है। सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार को 4,401 नए मामले सामने आए।

इटली में शुक्रवार तक 51 डॉक्टरों की भी संक्रमण से मौत हो चुकी। (फाइल फोटो)

सेनेगल : डाइग्नोस्टिक किट उम्मीद की किरण
अफ्रीकी देश सेनेगल और ब्रिटेन के मेडिकल एक्सपर्ट एक नई डाइग्नोस्टिक किट का परीक्षण कर रहे हैं। इससे सिर्फ 10 मिनट में कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आ जाएगी। कीमत भी सिर्फ 1 डॉलर होगी। सेनेगल की राजधानी डकार में पास्टर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एमेदेऊ सेल ने अल-जजीरा टीवी चैनल से कहा, “अगर यह किट तय मानकों पर खरी उतरती है तो इससे गरीब देशों के अलावा अफ्रीकी देशों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।”

चीन के कुछ प्रांतों में मेट्रो रेल सेवा फिर शुरू कर दी गई है।

न्यूयॉर्क : 512 पुलिसकर्मी संक्रमित
न्यूयॉर्क पुलिस के एक सीनियर अफसर ने सीएनएन को बताया कि 512 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ये संख्या 161 ही बताई गई है।

वुहान में कुछ रेस्टोरेंट्स फिर खुल गए हैं। फिलहाल सिर्फ होम डिलिवरी की जा रही है।

मोदी ने जॉनसनसेकहा- आप योद्धा, इस चुनौती को भी मात देंगे
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट किया। ब्रिटिश पीएम को टैग करते हुए मोदी ने लिखा, “डियर पीएम जॉनसन, आप एक योद्धा हैं। आप इस चुनौती पर भी जीत दर्ज करेंगे। इस मुश्किल से बाहर निकलेंगे।” प्रधानमंत्री ने जॉनसन के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। इसके लिए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।ब्रिटेन के अलावा स्पेन में भी संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां 64 हजार 59 लोग संक्रमित हैं और 4 हजार 900 मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से 769 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका: हर दिन बढ़ता संक्रमण

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अमेरिका में कोरोनावायरस के 18 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 345 लोगों की संक्रमण से मौत हुई।देश में शुक्रवार रात 12 बजे तक कुल96,968 केस सामने आए। वहीं, 1,477 लोगों की मौत हुई।

न्यूयॉर्क में अब टूूरिस्ट पर भी सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। (फाइल)

चीन : स्पेन को 9 हजार घटिया टेस्ट किट भेजीं
चीनी कंपनी ‘शेनझेन बायोईजी बायोटेक्नोलॉजी’ ने सरकार की इजाजत से स्पेन को 9 हजार टेस्ट किट बेचीं। इनकी क्वॅलिटी और रिजल्ट्स से स्पेनिश हेल्थ डिपार्टमेंट बिल्कुल संतुष्ट नहीं है। उसने कंपनी की शिकायत चीन सरकार से की। अब शी जिनपिंग सरकार ने टेस्ट किट वापस लेने और कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ, कंपनी ने सफाई में कहा- रिजल्ट्स पर असर इसलिए पड़ा होगा क्योंकि स्पेन के मेडिकल स्टाफ ने सैम्पल कलेक्शन सही तरीके से नहीं किया होगा।

अमेरिका के सेंटा मोनिका स्थित रेडक्रॉस ऑफिस में ब्लड डोनेट करती महिला।

चीन : अमेरिका कोमदद की पेशकश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार कोअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात की। उन्होंने अमेरिका को मदद की पेशकश की। अमेरिका ने चीन के प्रस्ताव पर जवाब नहीं दिया। दोनों देशों में कोरोना संक्रमण पर पहले ही बयानबाजी हो चुकी है। ट्रम्प ने कहा था- चीन ने वक्त पर जानकारी नहीं दी। जवाब में चीन ने राजनीति से बाज आने की सलाह दी थी।

अमेरिका:25 नौसैनिक संक्रमित

अमेरिकी जंगी जहाज थियोडोर रूजवेल्ट पर शुक्रवार को 25 नौसैनिक संक्रमित पाए गए। दो दिनपहले भी इस पोत पर तीन पॉजिटिव मामले सामने आए थे। पोत पर संक्रमण के बावजूद चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशन्स माइक गिल्ड ने कहा- हमारा रुख आक्रामक रहेगा। हम किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार हैं।

अमेरिकी जंगी जहाज रूजवेल्ट पर मौजूद सभी 5000 नौसैनिकों की जांच कराई जाएगी। (फाइल)

दक्षिण अफ्रीका : तीन हफ्ते लॉकडाउन

दक्षिण अफ्रीकाशुक्रवार से तीन हफ्ते के लिए लॉकडाउन कर दिया गया। अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के 927 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यह अफ्रीकी देशों में सबसे ज्यादा है। हालांकि, कोई मौत नहीं हुई।

इटली के सेरियात चर्च मेंताबूत रखतेस्वास्थ्यकर्मी।

ऑस्ट्रेलिया : अब नए नियम

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना रोकथाम के लिए नए नियम बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार कहा- कम्युनिटी आउटब्रेक रोकने के लिए न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया में नए प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। विदेश से लौटने वाले लोगों को 14 दिनों तक होटलों में क्वारैंटाइन किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने इसी सप्ताह देश में दूसरे चरण के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

ऑस्ट्रेलिया: दूसरे चरण के लॉकडाउन के बाद खाली पड़ा सिडनी का ओलिंपिक पार्क स्टेशन।

तुर्की : 75 लोगों की मौत
तुर्की में गुरुवार को 16 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक कुल 75 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, संक्रमण के मामले 3,629 हो चुके हैं। देश में कम्युनिटी आउटब्रेक का खतरा बढ़ गया है।

रूस : 24 घंटे में 196 नए मामले
रूस में पिछले 24 घंटे में 196 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 1,036 पॉजिटिव केस मिले और 3 की मौत हुई है। 45 संक्रमित ठीक हुए हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- हम 2-3 महीने से भी कम समय में कोरोना से निपट लेंगे।

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कम्युनिटी आउटब्रेक का खतरा बढ़ गया है।

सिंगापुर : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 6 महीने की जेल
सिंगापुर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जो भी व्यक्ति एक-दूसरे के बीच एक मीटर की दूरी नहीं रखेंगे, उन्हें करीब 5 लाख10,000 सिंगापुर डॉलर (20 हजार रु.) जुर्माना और छह महीने की जेल हो सकती है। यहां संक्रमण के 683 मामलों की पुष्टि हुई है।

न्यूजीलैंड : 24 घंटे में 76 नए मामले

शुक्रवार को न्यूजीलैंड में लॉकडाउन का दूसरा दिन रहा। देश मेंपिछले 24 घंटे मेंकोविड-19 के76 नए मामले सामने आए। इसके साथ हीदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 368 हो गई है। जांच के लिए नई सुविधाएं तैयार की जा रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


गुरुवार को इटली के एक अस्पताल में मौजूद डॉक्टर।