नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संक्रमण से अब तक 45मौतेंहो चुकी हैं। चंडीगढ़ में मंगलवार को संक्रमण से मौत का पहला मामला सामने आया। यहां 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। वे पंजाब पुलिस से रिटायर हुए थे। इसके अलावाकेरल के तिरुवनंतपुरम में कोरोना पॉजिटिव 68 साल के व्यक्ति की मौत हो गई।मेडिकल कॉलेज केअफसर के मुताबिक, उसकीकिडनी फेल हो चुकी थी। मध्यप्रदेश के इंदौर में49 साल की महिला जरीन बीने सोमवार देररातदम तोड़ दिया। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, वह डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर की भीमरीज थी।
उधर, मुंबई में अभिनेता सलमान खान के 38 साल के भतीजे अब्दुल्लाखान उर्फ अबा का सोमवार रात इंतकाल हो गया। वह इंदौर के खान कम्पाउंड में रहते थे। अब्दुल्लाको रविवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया था। सांलस लेने में परेशानी होने पर शाम को वेंटिलेटर पर रखा था। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
30 मार्च को 11 मौतें हुईं
- सोमवार को संक्रमण से मौतों के 11मामले सामने आए। तेलंगाना में5 लोगों की मौत हुई। वहीं,महाराष्ट्र में पुणे में 52 वर्षीय व्यक्तिऔर मुंबई में 80 साल के बुजुर्ग की जान गई। राज्य में अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं। गुजरात के भावनगर में 45 वर्षीय महिला की जान गई। उसके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि सोमवार को हुई। यहां अब तक 6 लोगों मौत इस वायरस से हो चुकी है।
- मध्यप्रदेश के इंदौर में 41 वर्षीय मरीज ने दम तोड़ा।इसके साथ राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 5 होगया है। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रहने वाली 54 वर्षीय महिला की मौत संक्रमण से हो गई। वह हाल ही में चेन्नई से इलाज करवाकर लौटी थी। राज्य में कोरोना से यह दूसरी मौत है। इसके अलावा, पंजाब में 55 वर्षीय महिला की मौत संक्रमण से मौत हुई। राज्य में कोरोना से यह तीसरी मौत है।
तेलंगाना: संक्रमण से जान गंवाने वाले सभी लोग मरकज से लौटे थे
13-15 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके के मरकज से लौटे तेलंगाना के पांच और लोगों की सोमवार को कोरोनावायरस से मौत हो गई। इससे पहले भी एक 74 वर्षीय व्यक्ति की 28 मार्च को जान गई थी। वह भी 17 मार्च को मरकज से लौटा था। इसके साथ ही राज्य में अब तक छह लोग जान गंवा चुके हैं।
किस राज्य में कब हुई संक्रमण से मौत
तारीख |
मौतें | राज्य | उम्र |
11 मार्च |
पहली मौत |
कर्नाटक |
76 साल |
13मार्च | दूसरी मौत | दिल्ली | 68साल (महिला) |
17मार्च |
तीसरी मौत |
महाराष्ट्र | 63साल(महिला) |
18मार्च | चौथी मौत |
पंजाब |
70साल |
21मार्च | 5वीं मौत |
महाराष्ट्र |
63साल |
21मार्च |
6वीं मौत |
बिहार | 38साल |
22मार्च | 7वीं मौत | गुजरात | 67साल |
23मार्च |
8वीं मौत |
बंगाल |
57साल |
23मार्च |
9वीं मौत |
हिमाचल | 68साल |
24मार्च | 10वीं मौत | महाराष्ट्र | 65साल |
25मार्च | 11वीं मौत | तमिलनाडु | 54साल |
25मार्च | 12वीं मौत | मध्यप्रदेश | 65साल(महिला) |
25मार्च | 13वीं मौत | गुजरात | 85साल(महिला) |
26मार्च | 14वीं मौत |
कश्मीर |
65साल |
26मार्च | 15वीं मौत | महाराष्ट्र |
65साल |
26मार्च | 16वीं मौत |
कर्नाटक |
75साल(महिला) |
26मार्च | 17वीं मौत | राजस्थान |
73साल |
26मार्च | 18वीं मौत |
गुजरात |
70साल |
26मार्च | 19वीं मौत | राजस्थान | 60साल |
26मार्च | 20वीं मौत | मध्यप्रदेश |
65साल |
27मार्च | 21वीं मौत |
कर्नाटक |
65साल |
27मार्च | 22वीं मौत | महाराष्ट्र | 65साल(महिला) |
28मार्च | 23वीं मौत |
केरल |
69 साल |
28 मार्च | 24वीं मौत | गुजरात | 46 साल |
28 मार्च | 25वीं मौत | महाराष्ट्र | 85 साल |
28 मार्च | 26वीं मौत | तेलंगाना | 75 साल |
29 मार्च |
27वीं मौत |
जम्मू-कश्मीर | 62 साल |
29 मार्च | 28वीं मौत | गुजरात | 45 साल |
29 मार्च | 29वीं मौत |
महाराष्ट्र |
40 साल (महिला) |
29 मार्च | 30वीं मौत | महाराष्ट्र |
45 साल |
29 मार्च | 31वीं मौत |
पंजाब |
62 साल |
30 मार्च | 32वीं मौत | बंगाल | 54 साल (महिला) |
30 मार्च | 33वीं मौत | गुजरात | 45 साल (महिला) |
30 मार्च | 34वीं मौत | महाराष्ट्र | 52 साल |
30 मार्च | 35वीं मौत | मध्य प्रदेश | 41 साल |
30 मार्च | 36वीं मौत | महाराष्ट्र | 80 साल |
30 मार्च | 37वीं मौत | पंजाब | 55 साल (महिला) |
30 मार्च | 38-42वीं मौत | तेलंगाना | – |
31 मार्च | 43वीं मौत | मध्यप्रदेश | 49 साल (महिला) |
31 मार्च | 44वीं मौत | केरल | 68 साल |
31 मार्च | 45वीं मौत | चंडीगढ़ | 65 साल |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें