Home Hindi अब तक 2.53 करोड़ संक्रमित मिले, इनमें 1.76 करोड़ लोग ठीक हुए,...

अब तक 2.53 करोड़ संक्रमित मिले, इनमें 1.76 करोड़ लोग ठीक हुए, 68.33 लाख मरीजों का अभी इलाज जारी, 8.48 लाख से ज्यादा मौतें हुईं

61
0

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 53 लाख 22 हजार 300 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 76 लाख 40 हजार 78 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 48 हजार 989 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 68 लाख 33 हजार 233 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

दुनिया में 1% मरीजों की हालत गंभीर, 99% में हल्के लक्षण
दुनिया में अभी 68 लाख 33 हजार 233 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 1% यानी 61 हजार 325 मरीजों की हालत गंभीर है जबकि बाकी 99% मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। इनकी संख्या 67 लाख 71 हजार 908 है। दुनिया में सबसे ज्यादा 16 हजार 21 मरीज अमेरिका के हैं जो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। भारत में ऐसे मरीजों की संख्या 9 हजार के करीब है।

इंडोनेशिया में कोरोना का म्यूटेटेड वर्जन सामने आया

इंडोनेशिया में कोरोनावायरस का म्यूटेटेड वर्जन सामने आया है। जकार्ता के एजकमैन इंस्टीट्यूट फॉर मॉलिक्युलर बायोलॉजी ने इसकी जानकारी दी है। वायरस का यह वर्जन ज्यादा घातक तो नहीं, लेकिन 10 गुना ज्यादा संक्रामक है।

इंस्टीट्यूट की डिप्टी डायरेक्टर हेरावती सुडो ने बताया कि कलेक्ट किए गए सैंपल में कोरोना का डी614जी म्यूटेशन पाया गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं, इसकी वजह जानने के लिए और अध्ययनों की जरूरत है।

इंडोनेशिया में 24 घंटे में 2858 मामले

इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को संक्रमण के 2858 नए मामले सामने आए। शनिवार को रिकॉर्ड 3308 मामले आए थे। यहां अब तक एक लाख 72 हजार 53 मामले सामने आए हैं और 7343 लोगों की मौत हुई है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोनावायरस के इस म्यूटेटेड वर्जन की फरवरी में पहचान की थी। तब यह यूरोप और अमेरिका में फैल रहा था। यह सिंगापुर और मलेशिया में भी पाया गया है।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 6,162,290 187,087 3,415,932
ब्राजील 3,847,739 120,546 3,006,812
भारत 3,619,169 64,617 2,772,928
रूस 990,326 17,093 806,982
पेरू 639,435 28,607 4,46,675
साउथ अफ्रीका 6,22,551 13,981 5,36,694
कोलंबिया 5,99,914 19,064 4,40,574
मैक्सिको 5,91,712 63,819 4,09,127
स्पेन 4,55,621 29,011 उपलब्ध नहीं
चिली 4,08,009 11,181 3,81,183

ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 1.20 लाख के पार

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 41 हजार 350 नए मामले सामने आए हैं और 758 मौतें हुई हैं। इसी के साथ यहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख 20 हजार 262 हो गया है। यहां साओ पाउलो में राज्य में 24 घंटे में 250 लोगों की जान गई। यहां अब तक 29 हजार 944 मौतें हुईं।

देश में अब तक 38 लाख 46 हजार 945 मामले सामने आए हैं। वायरस देश के आदिवासी बहुल इलाके जावेरी वैली तक पहुंच गया है। यहा इलाका देश के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है। यहां मारुओ और तिकुना समुदाय के एक-एक आदिवासी की संक्रमण से मौत हुई है।

ब्राजील के बेलो होरिजोंट शहर के एक बाजार को डिसइन्फेक्ट करते हेल्थ वर्कर। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 38 लाख के पार हो गया है।

न्यूजीलैंड: ऑकलैंड से लॉकडाउन हटाया गया
न्यूजीलैंड ने रविवार से ऑकलैंड से लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया। यहां दोबारा मामले सामने आने के बाद 17 अगस्त को लॉकडाउन लगाया गया था। बीते 24 घंटे में ऑकलैंड में सिर्फ दो नए मामले आए हैं। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम अच्छा है, क्योंकि हमारे लोग समझदार हैं। फिलहाल देश में 136 मरीज हैं, इनमें से 10 अस्पताल में भर्ती है।

जर्मनी में संसद के सामने प्रदर्शन
जर्मनी में संसद के सामने लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी मास्क लगाने और महामारी के चलते लगाई गई दूसरी पाबंदियां हटाई जाएं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी भी की। इसके बाद 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया। देश में अब तक 2 लाख 42 हजार 825 मामले सामने आए हैं और 9363 लोगों की मौत हुई है।

जर्मनी के बर्लिन में शनिवार को महामारी से जुड़ी पाबंदियों को हटाने की मांग करते हुए संसद के सामने प्रदर्शन करते लोग।

थाइलैंड: तंबाकू से वैक्सीन तैयार करने का दावा
थाइलैंड के चुलालोंगकोर्न यूनिवर्सिटी ने तंबाकू के पत्तों की प्रोटीन से वायरस के डीएनए को मिलाकर वैक्सीन तैयार करने का दावा किया है। थाइ रेड क्रॉस इमर्जिंग इनफेक्शियस डिजीज हेल्थ साइंस सेंटर के हेड डॉ. तिरावट हेमाशुदा ने बताया कि फिलहाल इस वायरस का चूहों और बंदर पर टेस्ट किया गया। दूसरे चरण में इसका इंसानो पर ट्रायल होगा। इसे दो तरह के तंबाकू के पत्तों की प्रोटीन की मदद से तैयार किया गया है।

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को मास्क पहनकर इलेक्ट्रिक कीबाेर्ड बजाती एक बच्ची के सामने से गुजरते लोग।

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया में पाबंदियों में छूट नहीं
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में फिलहाल पाबंदियों में राहत नहीं दी जाएगी। यहां बीते 24 घंटे में 114 नए मामले आए और 11 मौतें हुईं। ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा मौतें विक्टोरिया में ही हुई हैं। राज्य में अब तक 524 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक 25 हजार 670 मामले आ चुके हैं और 611 मौतें हुई हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक जिम को डिसइन्फेक्ट करता लोकल एडमिनिस्ट्रेशन का स्टाफ।

साउथ कोरिया: पांच दिन बाद 300 से कम मामले
बीते 24 घंटे में साउथ कोरिया में 299 मामले आए। इनमें 283 घरेलू संक्रमण के हैं। पांच दिन के बाद यह पहली बार है जब देश में 300 से कम मामले आए हैं। बीते हफ्ते देश में नए मामलों की संख्या बढ़ी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नियम सख्त करने की वजह से ही संक्रमण के मामले कम हुए हैं। देश में अब तक 19 हजार 699 मामले आए हैं। अब तक 323 मौतें हुई हैं।

तुर्की: इस्तांबुल में बड़े कार्यक्रमों पर रोक
तुर्की ने देश के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में शादी-समारोह समेत सभी तरह के बड़े आयोजनों पर रोक लगा दी है। यहां संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। नए नियमों के मुताबिक, बच्चों और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर के बाहर होने वाले किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। देश में अब तक 2 लाख 67 हजार 64 मामले सामने आए हैं और 6284 मौतें हुई हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


फोटो इराक की है। यहां करबला जुलूस में निकले शिया मुस्लिमों पर डिसइंफेक्टेंट छिड़कता कर्मचारी। यहां अब तक 2 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।