Home Hindi अब तक एक लाख आठ हजार मौतें: ब्रिटेन के पीएम जॉनसन को...

अब तक एक लाख आठ हजार मौतें: ब्रिटेन के पीएम जॉनसन को सातवें दिन अस्पताल से छुट्टी मिली, यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 10 हजार पार

78
0

कोरोनावायरस से दुनियाभर में 17 लाख 83 हजार 948 लोग संक्रमित हैं। एक लाख आठ हजार 959 की मौत हो चुकी है।चार लाख चारहजार 939 संक्रमित अब स्वस्थ हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल से रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। देश में मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया।वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, महामारी से निपटने के लिए अमेरिकीसरकार नेपहली बार सभी 50 राज्यों में आपदा घोषित कर दी है। व्योमिंग अंतिम राज्य था, जिसे शनिवार को आपदा घोषणापत्र दिया गया। यहां कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। अमेरिकी युद्ध पोत थियोडोर रूजवेल्ट (टीआर) के 4,800 सदस्यों में 550 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

ईस्टर के मौके पर रविवार को पोप फ्रांसिस ने कोरोनावायरस का भी जिक्र किया। कहा, “दुनिया को इस डर के आगे झुकनेकी जरूरत नहीं है। आज बहुत सारे ईसाई चर्च जाने के बजाए अपने घरों में ही प्रार्थना कर रहे हैं। कईचर्चों में होने वाली प्रार्थना को लोग यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं।”

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 5 लाख 33 हजार 115 20 हजार 580 30 हजार 502
स्पेन 1 लाख 63 हजार 027 16 हजार 606 59 हजार 109
इटली 1 लाख 52 हजार 271 19 हजार 468 32 हजार 534
फ्रांस 1 लाख 29 हजार 654 13 हजार 832 26 हजार 391
जर्मनी 1 लाख 25 हजार 452 2,871 57 हजार 400
चीन 82 हजार 052 3,339 77हजार 575
ब्रिटेन 84 हजार 991 10 हजार 616 344
ईरान 70 हजार 029 4,357 41 हजार 947
तुर्की 52 हजार 167 1,101 2,965
बेल्जियम 28 हजार 018 3,346 5,986

स्रोत:https://www.worldometers.info/coronavirus/

ब्रिटेन : जॉनसन को छुट्टी
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल से रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। उनके ऑफिस से जारी बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री की सेहत में सुधार जारी है। मेडिकल टीम ने उन्हें फौरन काम पर न लौटने की सलाह दी है। जॉनसन ने हॉस्पिटल के स्टाफ का शुक्रिया अदा किया है।” जॉनसन को 27 मार्च को पॉजिटिव पाया गया था। 10 दिन तक वो आईसोलेशन में रहे। सेहत में सुधार न होने के बाद उन्हें पिछले रविवार को लंदन के सबसे बड़े अस्पताल सेंट थॉमस रिसर्च सेंटर में एडमिट कराया गया था। शुक्रवार देर रात वो आईसीयू से वॉर्ड में शिफ्ट किए गए।

ब्रिटेन : अब तक 10 हजार मौतें
यहां मरने वालों का आंकड़ा रविवार रात 10 हजार के पार हो गया। इसके पहले क्वीन एलिजाबेथ ने देश को ईस्टर की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कहा, “हम जानते हैं कि कोरोनावायरस हमें हरा नहीं पाएगा। इस अंधकार के बाद रोशनी जरूर नजर आएगी और यही सच्चाई है।” बहरहाल, इसके कुछ देर बाद ही ब्रिटेन उन देशों की सूची में शामिल हो गया जहां 10 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत के शिकार बने। करीब 85 हजार संक्रमित हैं। एक चिंता की बात यह है कि ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण से उबरने वालों की तादाद महज 344 है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को पिछले रविवार हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। आज रविवार 12 अप्रैैल को उन्हें डिस्चार्ज किया गया।

अमेरिका: 24 घंटे में 1,920 लोगों की मौत

देश में मौतों का आंकड़ा 20 हजार 577 हो गया है। यह इटली (19 हजार 468) से ज्यादाहै। अमेरिका में शुक्रवार को 30 हजार से ज्यादा नए केस मिले। अब तक कुल पांच लाख 32 हजार 879 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने बताया किशनिवार को भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की खेप नेवार्क हवाई अड्डे पहुंच गई।

  • सीएनएन के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना का एपिसेंटर बने न्यूयॉर्क में 11 अप्रैल तक एक लाख 81 हजार 27केस थे। यह आंकड़ा स्पेन (एक लाख 63 हजार 27) और इटली (एक लाख 52 हजार 271) से ज्यादा है। न्यूयॉर्क में करीब आठ हजार 627 लोगों की मौत हो चुकी है। यह अमेरिका में हुए कुल मौतों का करीब 42% है।
  • अमेरिकी नौसेना ने शनिवार को कहा- विमान वाहक युद्ध पोत थियोडोर रूजवेल्ट (टीआर) के 4,800 क्रू में10% से ज्यादा सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
  • सेना के प्रवक्ता ने कहा कि टीआर के 92% क्रू का टेस्ट किया जा चुका है। इनमें 550 पॉजिटिव थे और 3,673 की रिपोर्ट निगेटिव थी।
  • कुछ दिनों पहले अमेरिका के मौजूदा नेवी चीफ थॉमस मूडली ने इस्तीफा दे दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने नेवी कैप्टन पर कार्रवाई की थी, जिसने महामारी से जूझ रहे अपने क्रू के सदस्यों की मदद की गुहार लगाई थी।
  • एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था-अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कब खोला जाए, यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला होगा। मैं भगवान ले प्रार्थना करूंगा कि यह सही हो।कोरोना की वजह से 1.6 करोड़ लोगों का रोजगार छिन गया है। देश की 33 करोड़ आबादी में से 95% घरों में कैद हैं।

दुनियाभर में 22 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 52 देशों में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे 22 हजार 73 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हैं। वे काम करने के दौरान संक्रमित हुए। स्वास्थ्यकर्मियों के बचाव के लिए निजी सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) जैसे मास्क, गॉगल्स, ग्लव्स और गाउनपर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराया जाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। उन्हें काम करने के लिए बेहतर माहौल मुहैया कराया जाना चाहिए।

अमेरिका: न्यूयॉर्क सिटी के पास स्थित जैक्सन हाइट्स शहर। कोरोना के कारणन्यूयॉर्क शहर के पब्लिक स्कूल शैक्षणिक वर्ष के अंत तक बंद रहेंगे।

ब्रिटेन: पीएमजॉनसन ने एनएचएस कर्मियों का आभार जताया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आईसीयू से निकलने के बाद पहली बार बयान जारी किया। जॉनसन ने सेंट थॉमस अस्पताल के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा – जीवनभर यह मुझ पर उपकार रहेगा। 27 मार्च को जॉनसनपॉजिटिव पाए गए। छह अप्रैल को उन्हें आईसीयू मे भर्ती कराया गया था। 9 अप्रैल को आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया।

  • बीबीसी के मुताबिक ब्रिटेन विकासशील देशों को कोराना से लड़ने के लिए 1523 करोड़ रु. (20 करोड़ डॉलर) की मदद करेगा।
  • इस फंड का इस्तेमाल हैंडवॉश स्टेशन लगाने और शरणार्थी शिविर बनाने में किया जाएगा।
  • जूलियन असांजे की पार्टनर ने कोरोना फैलने की आशंका में उन्हें जेल से रिहा करने की गुहार लगाई है।
  • असांजे की पार्टनर स्टैला मोरिस ने बताया कि उन दोनों के दो बच्चे हैं। इनमें एक तीन साल का और दूसरा एक साल का है। असांजे को महीनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है।
पूर्वी लंदन में रीजेंट कैनाल वॉक पर टहलते लोग। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण से 9 हजार 875 लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली: कुल मौतें 19 हजार 468
इटली में 24 घंटे में 619 जान गई है। पिछले पांच दिनों में शुक्रवार को मरने वालों की संख्या बढ़ी है। इससे पहले सात अप्रैल को 604 और 10 अप्रैल को 570 लोगों की जान गई थी। यहां अब तक कुल 19 हजार 468 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण के एक लाख 52 हजार 271 मामले हैं

इटली: दुनियाभर में रविवार को ईस्टर मनाया जा रहा है। शनिवार को सुपरमार्केट के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लाइन में लगे लोग।

स्पेन: शनिवार को 525 लोगों की मौत

स्पेन में 24 घंटे में 619 लोगों की मौत हुई। कुल आंकड़ा 16 हजार 972 हो गया है। संक्रमण के 4,167 नए मामलों के साथ ही कुल केस एक लाख 66 हजार 19 हो गए। स्पेन अभी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। संक्रमण के मामले में यह केवल अमेरिका सेपीछे है।

स्पेन: मैड्रिड में पुलिसकर्मियों ने ताली बजाकर स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया। स्पेन अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन गया है।

चीन: कोरोना के 99 नए मामले
चीन में रविवार को कोरोनावायरस के 99 नए मामले सामने आए। शनिवार को 46 केस की पुष्टि हुई थी। हालांकि, वहां के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आयोग ने कहा कि इन 99 मामलों में 97 विदेशी यात्री शामिल हैं। रविवार को सामने आए इन 99 मरीजों में से दो मरीज पूर्वोत्तर प्रांत हेइलोंगजियांग के स्थानीय लोग हैं।

द.कोरिया: 24 घंटे में 3 लोगों की मौत
दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में 32 नए मामले सामने आए हैं। जबकि तीन लोगों की मौत हुई है।एक दिन पहले 27 मामले सामने आए थे। यहां अब तक 10 हजार 512 मामले सामने आए हैं, जबकि 214 लोगों की मौत हुई है।

सियोल: ईस्टर के मौके पर यिडो फुल गॉस्पेल चर्च पहुंचे लोग। कोरोना की वजह से सभी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए हुए हैं। दक्षिण कोरिया में अब तक 10 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

नेपाल: भारत में स्थिति सुधरने तक लॉकडाउन जारी
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को कहा कि भारत में स्थिति सुधरने तक नेपाल में लॉकडाउन जाारी रहेगा। उन्होंने देश के सभी सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। उन्होंने कहा कि भारत ने संक्रमण के मामलों की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए लॉकडाउन में राहत देना सही नहीं होगा। यहां संक्रमण के अब तक 9 मामले सामने आए हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए तीन भारतीय नागरिक संक्रमित मिले हैं। वे राजधानी काठमांडू से 135 किलोमीटर दूर बीरगंज के एक मस्जिद में ठहरे हुए थे। यहां 15 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाहै।

नेपाल में लॉकडाउन के 18 दिन हो गए हैं। एक सैनिटाइजर यूनिट में पैकिंग पर लेबल लगाते कर्मचारी।

सऊदी अरब: किंग ने कर्फ्यू विस्तार की मंजूरी दी
सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद ने रविवार को अगले आदेश तककर्फ्यू बढ़ाने की मंजूरी दे दी। गृह मंत्रालय ने लोगों से उनकी सुरक्षा के लिए कर्फ्यू का पालन करने के लिए कहा है। कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए यहां मार्च में कर्फ्यू लगाया गया था। देश में अब तक 10 हजार 512 संक्रमित हैं।52 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान: इमरान ने माना- देश में पर्याप्त साधन की कमी
पाकिस्तान में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को यहां संक्रमितों की संख्या 5,175 हो गई है। इससे अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को पाकिस्तान सरकार ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के निलंबन को 21 अप्रैल तक बढ़ा दिया था। प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना है कि देश में कोरोना से लड़ने के लिए पर्याप्त साधन नहीं है। उन्होंने कहा कि जो देश एटम बना सकता है, क्यावह वेंटिलेटर्स औरटेस्टिंग किट नहीं बना सकता।

पाकिस्तान: कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन है। कराची में जरूरतमंद परिवारों को सरकार कुछ कैश दे रही है।

ब्राजील: संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार

ब्राजील में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहा अब तक 20 हजार 727 लोग संक्रमित हो चुके हैं। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 1,089 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, यहां एक दिन में कोरोना से 67 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1,124 हो गया है। ब्राजील में संक्रमित लोगों की मृत्यु दर 5.4% है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल से रविवार को सातवें दिन डिस्चार्ज कर दिया गया। (फाइल)