Home Hindi 36 अंक नीचे खुला सेंसेक्स ट्रेडिंग के दौरान 1000 अंक तक फिसला,...

36 अंक नीचे खुला सेंसेक्स ट्रेडिंग के दौरान 1000 अंक तक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट; यूएन ने कहा सभी देश राजनीति भूलकर साथ आएं

76
0

बुधवार को भारतीय बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 36 अंक नीचे और निफ्टी 13 पॉइंट की गिरावटके साथ खुले।बाजार खुलने के करीब 1:45 घंटे बाद सेंसेक्स 1000 अंक नीचे पहुंच गया। अभी सेंसेक्स 1164.49 अंक नीचे 28,304.00 पर और निफ्टी 329.60 पॉइंट नीचे 8,268.15 पर कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को बाजारों में भारी बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 1028.17 अंक या 3.62% ऊपर 29,468.49 पर और निफ्टी 316.65 पॉइंट या 3.82% ऊपर 8,597.75 पर कारोबार खत्म किया था।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही
मंगलवार कोअमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजारों में गिवारट देखने को मिली। डाउ जोंस 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 410.32 अंक नीचे 21,917.20 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.95 फीसदी गिरावट के साथ 74.05 अंक नीचे 7,700.10 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.60 फीसदी गिरावट के साथ 42.06 पॉइंट नीचे गिरकर 2,584.59 पर बंद हुए। हालांकि, फ्रांस के CAC 40 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 4,396.12 अंको पर बंद हुआ। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट 19.74 अंको की तेजी के साथ 2,770.04 अंको पर बंद हुआ।

ट्रेडिंग के दौरान बीएसई बैंकिंग सेक्टर में 9% तक की गिरावट

बैंक गिरावट (%)
फेडरल बैंक 0.49%
RBL बैंक 1.07%
एक्सिस बैंक 1.81%
ICICI बैंक 2.62%
SBI बैंक 3.73%
HDFC बैंक 3.39%
सिटी यूनियन 4.40%
कोटक बैंक 9.06%

संयुक्त राष्ट्र ने कहा- ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी आएगी
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को इस साल मंदी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि, कोरोनावायरस की वजह से बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है। इससे विकासशील देशों को ज्यादा मुश्किलें होंगी। हालांकि, यूएन ने कहा है कि इससे भारत और चीन पर पर असर न पड़ने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र की ट्रेड रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की दो तिहाई आबादी विकासशील देशों में रहती है। इन देशों को कोरोनावायरस के संकट की वजह से बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इनके लिए 187.50 लाख करोड़ रुपए के रेस्क्यू पैकेज की जरूरत है।

सभी देश साथ आएं :संयुक्तराष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोरोना से मजबूती और असरकारी ढंग से निपटने की जरूरत है। ऐसा तब संभव होगा जब सभी देश राजनीति भूलकर एक साथ आएं और यह समझें कि इससे मानवता को खतरा है।एकमत यही है कि पूरी दुनियाएक साथ इस बीमारी की चपेट में हैं और हमें साथ मिलकर ही बाहर निकलना होगा।

अमेरिका में 24 घंटे में 770 लोगों की जान गई
दुनियाभर में कोरोनावायरस से आठ लाख 58 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अब तक 42 हजार 140 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 77 हजार 141 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। उधर, अमेरिका में एक दिन में 770 लोगों की जान गई है। यहां अब तक तीन हजार 889 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकियों के लिए अगले दो हफ्ते बेहद दर्दभरे रहने वाले हैं। इसके बाद यहां स्थिति बेहतर होगी।

01:13 PM गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम43047 रुपए है। इसमें 0.21% की बढ़त दिख रही है।

01:05 PM सेंसेक्स 1164.49 अंक नीचे 28,304.00 पर और निफ्टी 329.60 पॉइंट नीचे 8,268.15 पर कारोबार कर रहे हैं।

12:37 PM बीएसई ऑटो सेक्टर की 16 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयरों में ही बढ़त है, हीरो मोटो कॉर्प के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.58% बढ़त है।

यूएन की अपील : कोरोना दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ा संकट, सभी देश आपसी राजनीति भूलकर साथ आएं

12:25 PM सेंसेक्स 993.26 अंक नीचे 28,475.23 पर और निफ्टी 285.65 पॉइंट नीचे 8,312.10 पर कारोबार कर रहे हैं।

सभी को मिलेगा EMI पर छूट का लाभ, इसके लिए बैंक को नहीं देनी होगी कोई सूचना

12:00 PM सेंसेक्स 1066.31 अंक नीचे 28,402.18 पर और निफ्टी 308.70 पॉइंट नीचे 8,289.05 पर कारोबार कर रहे हैं।

11:43 AM सेंसेक्स 1003.09 अंक नीचे 28,465.40 पर और निफ्टी 293.00 पॉइंट नीचे 8,304.75 पर कारोबार कर रहे हैं।

11:28AM बीएसई बैंक सेक्टर के सभी शेयरों में गिरावट आई

11:10 AM मंगलवार की तुलना में सेंसेक्स 36 पॉइंट नीचे खुला। अभी ये 1035.96 पॉइंट नीचे 28,432.53 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 3.65% की गिरावट है।

11:00 AM सेंसेक्स 1020.94 अंक नीचे 28,447.55 पर और निफ्टी 292.50 पॉइंट नीचे 8,305.25 पर कारोबार कर रहे हैं।

बाजार खुलने के 1:45 घंटे बाद 1000 अंक नीचे गिरा।

10:56 AM बीएसई हेल्थकेयर की 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 10 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

10:51 AM मंगलवार की तुलना में निफ्टी 13.65 पॉइंट नीचे खुला। अभी ये 257.50 पॉइंट नीचे 8,340.25 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 2.99% की गिरावट है।

10:45 AM सेंसेक्स 880.26 अंक नीचे 28,588.23 पर और निफ्टी 257.50 पॉइंट नीचे 8,340.25 पर कारोबार कर रहे हैं।

10:35 AM बीएसई बैंक सेक्टर के लगभग सभी शेयरों में गिरावट; इंडसइंड, फेडरल और आरबीएल के शेयरों में बढ़त

10:20 AMसेंसेक्स 732.73 अंक नीचे 28,735.76 पर और निफ्टी 207.65 पॉइंट नीचे 8,390.10 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:58 AMबाजार खुलने के 45 मिनट में हीबीएसई सेंसेक्स 30 के सभी शेयरों में गिरावट आई, सिर्फ इंडसइंड बैंक के शेयरों में बढ़त

आज से 10 बैंकों की जगह काम करेंगे 4 बड़े बैंक, सवाल-जवाब में समझें खाताधारकों पर क्या होगा असर

09:52 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 लूजर और गेनर स्टॉक्स

09:49 AM सेंसेक्स 738.51 अंक नीचे 28,729.98 पर और निफ्टी 207.45 पॉइंट नीचे 8,390.30 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:42 AM सेंसेक्स 610.66 अंक नीचे 28,857.83 पर और निफ्टी 175.95 पॉइंट नीचे 8,421.80 पर कारोबार कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा- ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी आएगी, लेकिन भारत और चीन पर असर पड़ने की आशंका नहीं

09:37 AM सेंसेक्स 575.42 अंक नीचे 28,893.07 पर और निफ्टी 166.05 पॉइंट नीचे 8,431.70 पर कारोबार कर रहे हैं।

लॉकडाउन के बीच आम आदमी के लिए बड़ी राहत, 61 रु/सिलेंडर सस्ती हुई रसोई गैस

प्राकृतिक गैस की कीमतों में भी 26 फीसदी की कटौती की गई है।

09:32 AM सेंसेक्स 486.20 अंक नीचे 28,982.29 पर और निफ्टी 155.35 पॉइंट नीचे 8,442.40 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:27 AM बीएसई सेंसेक्स 30 के ज्यादातर शेयरों में गिरावट, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में बढ़त

09:15 AM सेंसेक्स 259.73 अंक नीचे 29,208.76 पर और निफ्टी 61.20 पॉइंट नीचे 8,536.55 पर कारोबार कर रहे हैं।

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजारों में गिवारट देखने को मिली। डाउ जोंस 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 410.32 अंक नीचे 21,917.20 पर बंद हुआ।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: April 1, Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates