Home Hindi 3 दिन में 2 सुपर ओवर, दोनों भारत जीता; इस बार शार्दुल...

3 दिन में 2 सुपर ओवर, दोनों भारत जीता; इस बार शार्दुल ने आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को 7 रन नहीं बनाने दिए

190
0

खेल डेस्क.भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 की सीरीज का चौथा मैच सुपर ओवर में जीता। टीम इंडिया लगातार दूसरा मैच सुपर ओवर में जीती। इससे पहले पिछले मैच को भी उसने इसी तरह अपने नाम किया था। भारत ने मैच में पहले 165 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम भी 20 ओवर में 165 रन बना सकी। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन बनाने थे, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने सिर्फ 6 रन दिए।

सुपर ओवर में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की। उन्होंने कॉलिन मुनरो और टिम शिफर्ट को सिर्फ 13 रन ही बनाने दिया। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली और लोकेश राहुल बल्लेबाजी के लिए उतरे। राहुल एक छक्का और एक चौका लगाने के बाद आउट हो गए। इसके बाद कोहली ने सैमसन के साथ मिलकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अंतिम ओवर का रोमांच, शार्दुल ने 7 रन नहीं बनने दिए

गेंद क्या हुआ
1 टेलर कैच आउट
2 मिशेल ने चौका लगाया
3 शिफर्ट रन आउट
4 सेंटनर ने 1 रन लिया
5 मिशेल कैच आउट
6 सेंटनर रन आउट और 1 रन
मिशेल सेंटनर आखिरी गेंद पर रनआउट हो गए।

भारत के लिए बुमराह ने सुपर ओवर में गेंदबाजी की

गेंद क्या हुआ
1 शिफर्ट ने 1 रन लिया
2 शिफर्ट ने चौका मारा
3 शिफर्ट ने 2 रन लिए
4 शिफर्ट आउट
5 मुनरो ने चौका मारा
6 मुनरो आउट

न्यूजीलैंड के लिए साउदी ने ओवर किया

गेंद क्या हुआ
1 राहुल ने छक्का लगाया
2 राहुल ने चौका लगाया
3 राहुल कैच आउट
4 कोहली ने 2 रन लिए
5 कोहली ने चौका लगाया

साउदी ने छठीबार सुपर ओवर में गेंदबाजी की, 5 बार हारे
टिम साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए छठी बार सुपर ओवर में गेंदबाजी की। वे पहली बार 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम जीत दिला सके थे। इसके बाद 2012 में श्रीलंका और वेस्टइंडीज, 2019 में इंग्लैंड और 2020 में भारत के खिलाफ दो बार उनकी टीम हार गई।

मुनरो-शिफर्ट के अर्धशतक के बावजूद न्यूजीलैंड नहीं जीता

इससे पहले न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो 64 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने उन्हें रनआउट किया। मुनरो ने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया।मार्टिन गुप्टिल 4 रन बनाकर आउट हो गए। बुमराह की गेंद पर राहुल ने उनका कैच लिया। टॉम ब्रूस (0) को चहल ने बोल्ड किया। भारत के लिए मनीष पांडेय नेनाबाद 50 रन बनाए। उन्होंने 2 साल बाद टी-20 में अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर का तीसरा अर्धशतक है। लोकेश राहुल ने 39 और शार्दुल ठाकुर ने 20 रनों का योगदान दिया।

कोहली 11 और अय्यर 1 रन बनाकर आउट

विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए। बेनेट की गेंद पर सेंटनर ने उनका कैच लिया। श्रेयस अय्यर एक रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने 3 और हामिश बेनेट ने 2 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले संजू सैमसन 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्कॉट कुगलिन की गेंद पर सेंटनर ने उनका कैच लिया। उन्होंने एक छक्का लगाया। सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी को मौका दिया गया था। तब वे 6 रन बनाकर ही आउट हो गए थे।शिवम दुबे (12) को ईश सोढ़ी ने टॉम ब्रूस के हाथों कैच कराया। वॉशिंगटन सुंदर (0) को सेंटनर ने बोल्ड किया।

विलियम्सन के कंधे में चोट लगी

इससे पहलेन्यूजीलैंडकोबड़ा झटका लगा। उसके कप्तान केन विलियम्सन को चोट के कारण मैच से बाहर होना पड़ा। उनके कंधे में चोट लगी है। विलियम्सन की जगह टिम साउदी कप्तानी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने टीम में दो बदलाव किए। विलियम्सन की जगह डेरेल मिशेल और कॉलिन डी ग्रैंडहोम की जगह टॉम ब्रूस को टीम में रखा।

स्कोरकार्ड: भारत

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
लोकेश राहुल कै. सेंटनर बो. सोढ़ी 39 26 3 2
संजू सैमसन कै. सेंटनर बो. कुगलिन 8 5 0 1
विराट कोहली कै. सेंटनर बो. बेनेट 11 9 2 0
श्रेयस अय्यर कै. शिफर्ट बो. सोढ़ी 1 7 0 0
शिवम दुबे कै. ब्रूस बो. सोढ़ी 12 9 2 0
मनीष पांडे नाबाद 50 36 3 0
वॉशिंगटन सुंदर बोल्ड बो. सेंटनर 0 3 0 0
शार्दुल ठाकुर कै. साउदी बो. बेनेट 20 15 2 0
युजवेंद्र चहल कै. शिफर्ट बो. साउदी 1 2 0 0
नवदीप सैनी नाबाद 11 9 2 0

रन: 165/8, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 12.

विकेट पतन: 14/1, 48/2, 52/3, 75/4,84/5,88/6, 131/7, 143/8.

गेंदबाजी: टिम साउदी: 4-0-28-1, स्कॉट कुगलिन: 4-0-39-1,मिशेल सेंटनर: 4-0-26-1, हामिश बेनेट: 4-0-41-2, ईश सोढ़ी: 4-0-26-3.

स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मार्टिन गुप्टिल कै. राहुल बो. बुमराह 4 8 0 0
कॉलिन मुनरो रनआउट (ठाकुर/कोहली) 64 47 6 3
टिम शिफर्ट रनआउट (राहुल) 57 39 4 3
टॉम ब्रूस बोल्ड बो. चहल 0 3 0 0
रॉस टेलर कै. अय्यर बो. ठाकुर 24 18 2 0
डेरेल मिशेल रनआउट (सैमसन/राहुल) 2 2 0 0
स्कॉट कुगलिन नाबाद 0 0 0 0

रन: 165/7, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 10.

विकेट पतन: 22/1, 96/2, 97/3, 159/4, 163/5, 164/6,165/7.

गेंदबाजी: शार्दुल ठाकुर: 4-0-33-2, नवदीप सैनी: 4-0-29-0,जसप्रीत बुमराह: 4-0-20-1, युजवेंद्र चहल: 4-0-38-1, वॉशिंगटन सुंदर: 2-0-24-0, शिवम दुबे:2-0-14-0.

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


KL Rahul India Vs New Zealand Super Over | India vs New Zealand (IND vs NZ) 4th T20 Wellington (India win Super Over); Latest News and Updates On Team India Vs Blackcaps


भारत ने गुप्टिल को आउट कर पहली सफलता हासिल की।


कॉलिन मुनरो ने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया।


जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई।


मनीष पांडेय ने करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया।


लोकेश राहुल ने 26 गेंद पर 39 रन की पारी खेली।


विराट कोहली 11 रन बनाकर बेनेट की गेंद पर आउट हुए।


बेनेट ने विराट कोहली को सेंंटनर के हाथों कैच कराया।


मिशेल सेंटनर ने मैच में न्यूजीलैंड के लिए तीन कैच पकड़े।


भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 में सुपर ओवर में हराया था।