Home Hindi सेंसेक्स में 830 अंक का उछाल, निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपए...

सेंसेक्स में 830 अंक का उछाल, निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपए का फायदा

143
0

मुंबई.शेयर बाजार में बजट की सुस्ती खत्म हो गई है। मंगलवार को सेंसेक्स 830 अंक चढ़कर 40,702.22 पर पहुंच गया। निफ्टी में 246 प्वाइंट की तेजी आई। इसने 11,954.05 का उच्च स्तर छुआ।इस तेजी से निवेशकों को डेढ़ घंटे में 2 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ। आज की तेजी से बाजार में बजट के दिन हुए नुकसान की करीब-करीब भरपाई हो गई है। शनिवार को बजट घोषणाओं का बाजार पर नकारात्मक असर हुआ था। उस दिन सेंसेक्स 988 और निफ्टी 300 अंक के नुकसान में रहा था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.7% तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 26 और निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक के शेयर में 2.7% तेजी आई। हीरो मोटोकॉर्प 2% चढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.7% और अल्ट्राटेक सीमेंट 1.6% ऊपर आ गया। इंडसइंड बैंक में 1.5% और आईटीसी में 1.4% बढ़त देखी गई। दूसरी ओर बजाज ऑटो के शेयर में 1.2% गिरावट आ गई। भारती एयरटेल 1% और एशियन पेंट्स 0.5% नीचे आ गया। टाटा स्टील में भी 0.5% नुकसान देखा गया।

बाजार में तेजी की 3 वजह
इकोनॉमी में सुधार के संकेत: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियां पिछले 8 साल में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने से इकोनॉमी को लेकर निवेशकों की चिंताएं कम हुई हैं। जनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) 55.30 दर्ज हुआ है। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार से मांग बढ़ने का अहम योगदान रहा। नए ऑर्डर मिलने की रफ्तार में भी तेजी देखने को मिली। सोमवार को पीएमआई के आंकड़े आए थे।
क्रूड ऑयल में गिरावट: ब्रेंट क्रूड केरेट में सोमवार को 3.8% गिरावट आई। यह 2.17 डॉलर गिरकर 54.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह पिछले साल जनवरी के बाद सबसे निचला स्तर है। कोरोनावायरस के असर की वजह से चीन से मांग घटने और ओपेक की ओर से प्रोडक्शन घटाने की आशंका के चलते क्रूड सस्ता हुआ। हालांकि, मंगलवार के कारोबार में 0.4% बढ़त के साथ 54.66 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़त: विश्लेषकों के मुताबिक एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार होने से भी भारतीय बाजार में सेंटीमेंट बेहतर हुए। चीन के बाजार में भी स्थिरता देखी जा रही है, सोमवार को 8% गिरावट आ गई थी। जापान के इंडेक्स निक्केई में मंगलवार को 0.1% बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी शेयर बाजार भी सोमवार को फायदे में रहे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: february 04 – Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates