Home Hindi शाह की सिंधिया-तोमर से बैठक के बाद हलचल तेज; भाजपा के 100...

शाह की सिंधिया-तोमर से बैठक के बाद हलचल तेज; भाजपा के 100 से ज्यादा विधायक दिल्ली पहुंचे, थोड़ी देर में भोपाल रवाना होंगे

115
0

भोपाल/नई दिल्ली.मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले भाजपा और कांग्रेस तैयारियों में जुटी हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ को 16 मार्च यानी सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित करना पड़ सकताहै। जयपुर में ठहरे कांग्रेस के 85 विधायकों के रविवार को भोपाल पहुंचने पर सियासी हलचल और तेज हो गई। दिल्ली में अमित शाह ने सिंधिया और तोमर को अपने आवास पर बुलाया। यहां करीब दो घंटे तक बैठक चली। इसके बाद भाजपा में हलचल तेज हो गई। हरियाणा के मानेसर में ठहराए गए 100 से ज्यादा भाजपा विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में भोपाल रवाना होंगे।

शिवराज सिंह रविवार दोपहर इन भाजपा विधायकों से मिलने मानेसरके आईटीसी ग्रैंड होटल भी गए थे।सूत्रों के मुताबिक, भाजपा इन विधायकों को रविवार रात तक भोपाल ला सकतीहै। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल लौटने पर बेंगलुरु के रिसॉर्ट में ठहरे उनके खेमे के22 विधायक भी रविवार रात या सोमवार सुबह भोपाल पहुंच सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि विधायकों को फ्लोर टेस्ट के लिए बेंगलुरु से सीधे विधानसभा लाया जा सकता है। सिंधिया समर्थक विधायकों ने भोपाल आने से पहले जान को खतरा बताते हुए सीआरपीएफ से सुरक्षा मांगी है। दूसरी ओर, भाजपा ने फ्लोर टेस्ट से पहले अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है।

हमारे विधायक एक घंटे में ही भोपाल आ जाएंगे:नरोत्तम

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ”कुहासे और धुंध के बादल छटते जा रहे हैं। शाम तक बहुत सारे बादल जा चुके होंगे और वह सभी बातों पर तैयार हो जाएंगे। राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष दोनों संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं। दोनों सही निर्णय लेंगे। हमारे विधायक पास में ही हैं, एक घंटे में आ जाएंगे, प्रतीक्षा करिए। सिंधिया भाजपा नेता हैं और उनके समर्थक भी उनके साथ हैं।” अन्य विधायकों के इस्तीफे और विधानसभा अध्यक्ष की कार्रवाई पर मिश्रा ने कहा कि 24 घंटे में सब कुछ सामने आ जाएगा। कांग्रेस चाहे तो सुप्रीम कोर्ट चली जाए। उनके मंत्रियों के प्रति मेरी संवेदना है, अब तो चला चली की बेला है।

10 मार्च को भाजपा विधायकों को हरियाणाभेजा गया था

भाजपा के पास 107 विधायक हैं। इनमें से 105 विधायकों को भाजपा ने 10 मार्च की रात ही भोपाल में पार्टी मुख्यालय से बसों में बैठाकर दिल्ली रवाना कर दिया था। इन्हें गुड़गांव के होटल में ठहराया गया है। बाकी 2 विधायकों में शिवराज सिंह अभी दिल्ली और नारायण त्रिपाठी मां के निधन के चलते मध्य प्रदेश मेंहैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


मानेसर के आईटीसी ग्रैंड होटल से भाजपा के विधायकों को बसों से दिल्ली रवाना किया गया।