Home Hindi वुहान से लौटे 406 भारतीयों का टेस्ट निगेटिव, कल से घर लौटने...

वुहान से लौटे 406 भारतीयों का टेस्ट निगेटिव, कल से घर लौटने की इजाजत; जापान की शिप पर फंसे दो और भारतीय पॉजिटिव

99
0

नई दिल्ली/बीजिंग.दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी के सेंटर में रखे गएवुहान से लाए गए 406 मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। आईटीबीपी के प्रवक्ता ने रविवार को कहा- सभी लोगों के खून के ताजा नमूनों की जांच के बाद यह पुष्टि हुई है। डॉक्टरों की टीम ने 14 फरवरी को इन मरीजों के खून के नमूने लिए थे। अब सभी मरीजों को चरणबद्ध तरीके से घर लाैटने की इजाजत दी जाएगी। आईटीबीपी ने कहा- स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के आधार पर मेडिकल प्रोटोकॉल और प्रकियाओं के मुताबिक मरीजों को डिस्चार्ज किया जाएगा।

जापान के शिप पर फंसे दो और भारतीय पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले तीन और भारतीय संक्रमित पाए गए थे, जिनका इलाज किया जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि नए मरीजों को हर सहायता मुहैया कराई जा रही है। इन लोगों का फाइनल टेस्ट सोमवार से शुरू किया जाएगा। शिप पर 138 भारतीय हैं। इनमें 132 क्रू मेंबर्स और 6 यात्री हैं।

हुबेई में एक दिन में 1843 नए मामले सामने आए

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग नेरविवार कोबताया कि हुबेई में एक दिन में 1843 नए मामले सामने आए हैं। हुबेई प्रांत में कोरोनावायरस के नए मामलों में लगातार तीसरेदिन कमी दर्ज की गई है।चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या शनिवार तक1667 दर्ज की गई। इनमेंवायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत में हुई मौतें भी शामिल हैं। वहां 139 लोगों की मौत हुईं।

कोरोनावायरस का पहला मामला दिसंबर में सामने आया

कोरोनावायरस का मामला सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में हुबेई प्रांत में सामने आया था। अब तक यहां सबसे ज्यादा 1596 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडहोनम ग्रेबिसिएस ने कहा कि हमने चीन से इस बारे में जानकारी मांगी है कि महामारी का निदान कैसे किया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कोरोनावायरस का आधिकारिक नाम कोविड-19 रखा है।

वायरस के कारण चीन से बाहर 3 मौतें दर्ज

कोरोनावायरस की चपेट में आकर एशिया के बाहर पहली मौत फ्रांस में हुई है। एक चीनी पर्यटक की शुक्रवार को मौत हो गई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुजिन ने शनिवार को कहा-पीड़ित एक 80 साल का पर्यटक था, जो चीन के हुबेई प्रांत से आया था। इससे पहले वायरस के कारण चीन से बाहर केवल तीन मौतें दर्ज की गई हैं, जो कि हॉन्गकॉन्ग, जापान और फिलीपींस में हुई थीं। फ्रांस में अब तक कोरोनावायरस के कुल 11 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


आईटीबीपी कैंप में निगरानी में रखे गए वुहान से लौटे भारतीय।


शिविर में मौजूद छात्रों के खून के नमूने 14 फरवरी को लिए गए थे।


सभी मरीजों को क्रमबद्ध तरीके से शिविर से छुट्टी दे दी जाएगी।


आईटीबीपी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के आधार पर मरीजों को भेजेंगे।