खेल डेस्क. इटली की फुटबॉल लीग सीरी-ए में शनिवार देर रात युवेंटस ने एसपीएएल टीम को 2-1 से हरा दिया। इसी के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो 1000 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच में उन्होंने युवेंटस के लिए 39वें मिनट में पहला गोल किया था। इसी के साथ वे सीरी-ए में लगातार मैच में 11 गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले अर्जेंटीना के गैबरियल बतिस्तुता और इटली के फैबियो क्वागलियारेला यह कारनामा कर चुके हैं।
रोनाल्डो के अलावा मैच में अन्य एक गोल आरोन रामसे ने 60वें मिनट में किया। वहीं, एसपीएएल के लिए एकमात्र गोल एंड्री पेटाग्न ने 69वें मिनट में पेनाल्टी से किया। युवेंटस की लगातार यह दूसरी जीत है। इससे पहले 16 फरवरी को ब्रेसिया को 2-0 से शिकस्त दी थी।
रोनाल्डो ने रियाल मैड्रिड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेले
किसकी ओर से | मैच |
रियाल मैड्रिड | 438 |
मैनचेस्टर सिटी | 292 |
पुर्तगाल | 164 |
युवेंटस | 73 |
स्पोर्टिंग सीपी | 31 |
स्पोर्टिंग सीपी बी | 2 |
एर्लिंग हालंद ने मेसी और रोनाल्डो को पीछे छोड़ा
नॉर्वे के स्टार फुटबॉलर एर्लिंग ब्राउट हालंद ने इस सीजन में 40 गोल किए हैं। उन्होंने बोरूसिया डोर्टमंड क्लब के लिए अपने शुरुआती 8 मैच में 12 गोल किए हैं। इससे पहले एर्लिंगअपने शुरुआती 7 मैच में 10 गोल करने वाले दुनिया के पहले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। साथ ही उन्होंने बोरूसिया डॉर्टमंड के लिए डेब्यू मैच में ऑग्सबर्ग के खिलाफ हैट्रिक भी लगाई थी। डोर्टमंड ने शनिवार को फ्रांस की फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा में वेर्डेर को 2-0 से हराया।
मैनचेस्टर ने लिसेस्टर को 1-0 से हराया
इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी ने लिसेस्टर सिटी को 1-0 से शिकस्त दी। यूईएफए लीग में दो साल का प्रतिबंध लगने के बाद मैनचेस्टर की यह लगातार दूसरी जीत है। मैनचेस्टर के लिए गेब्रियल युशुस ने 80वें मिनट में निर्णायक गोल किया। इससे पहले मैनचेस्टर ने 19 फरवरी को वेस्ट हैम को 2-0 से हराया था।