खेल डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शामको वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कटक के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने कहा- पहली बार यह गेम्सओडिशा में हो रहेहैं। यह भारतीय खेलों के इतिहास के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। स्कूल लेवल प्रतियोगिता में इस साल 80 रिकॉर्ड टूटे, जिसमें से 56 लड़कियों ने बनाए। गरीब परिवारों, छोटे शहरों के खिलाड़ी इन खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा किखिलाड़ी अपना ध्यान सिर्फ श्रेष्ठ प्रदर्शन पर लगाएं, बाकी की चिंता देश कर रहा है। कोशिश है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बढ़े। इसके लिए राष्ट्रीय खेल यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान बनाए जा रहे हैं।
##
इन खेलों में फेंसिंग को पहली बार शामिल किया गया है
इन खेलों में177 यूनिवर्सिटी के करीब 3340 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें1738 पुरुष और 1605 महिलाएं हैं। खिलाड़ियों के अलावा 1500 तकनीकी और सहायक स्टाफ भीशामिल होंगे। इन गेम्स में 17 खेलों के इवेंट होंगे। इसमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, तलवारबाजी, जूडो, तैराकी, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, रग्बी और कबड्डी जैसे खेल शामिल हैं। यहगेम्स एक मार्च तक चलेंगे। फेंसिंग को पहली बार शामिल किया गया है।यह भारत में यूनिवर्सिटी स्तर परसबसे बड़ी खेलप्रतियोगिता है। इस खेलों के आयोजन में केंद्र भी ओडिशा सरकार को सहयोग कर रही है।