Home Hindi भोपाल के सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार और पंजाब के ‘लंगर बाबा’ को...

भोपाल के सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार और पंजाब के ‘लंगर बाबा’ को पद्म पुरस्कार

113
0

नई दिल्ली. भारत सरकार द्वारा शनिवार शाम पद्म पुरस्कार 2020 की घोषणा की गई। इस बार कुल 21 लोगों को यह सम्मान दिया जाएगा। इनमें जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, तुलसी गौड़ा और मुन्ना मास्टर का नाम शामिल है। 1984 भोपाल गैस कांड के बाद 3500 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिएसामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। 14 नवंबर 2019 को उनका देहांत हो गया था।

जगदीश लाल आहूजा: सैंकड़ों गरीब मरीजों को हर दिन मुफ्त भोजन मुहैया करवाते हैं। उन्होंने 1980 में इसकी शुरूआत की थी। बीते 15 सालों से हर दिन आहूजा जी 2 हजार लोगों को मुफ्त भोजन करवाते हैं।

जगदीश लाल आहूजा (84) पंजाब समाज सेवा (लंगर)
मोहम्मद शरीफ (80) उत्तर प्रदेश समाज सेवा (अंतिम संस्कार)
जावेद अहमद टाक (46) जम्मू-कश्मीर समाज सेवा (स्वयं दिव्यांग)
तुलसी गौड़ा (72) कर्नाटक पर्यावरण
सत्यनारायण एम (69) अरुणाचल प्रदेश शिक्षा
अब्दुल जब्बार (63) मध्य प्रदेश गैस पीड़ितों की लड़ाई
उषा चानूमार (53) राजस्थान स्वच्छता

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


जगदीश लाल आहूजा। -फाइल