Home Hindi भारत-न्यूजीलैंड मैच बारिश के कारण रुका, यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक

भारत-न्यूजीलैंड मैच बारिश के कारण रुका, यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक

129
0

खेल डेस्क. भारत-न्यूजीलैंड के बीच ब्लोमफॉनटेन में चल रहामैच बारिश के कारण अब 27-27 ओवरों का ही रहेगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 21 ओवर में बिना किसी नुकसान के 103 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 53 और दिव्यांश सक्सेना 44 रन पर खेल रहे हैं। फिलहाल बारिश रूक गई है। मैदानसे कवर्सहटा दिए गए हैं। आधे घंटे के भीतर मैच शुरू होने की संभावना है।इससे पहले न्यूजीलैंड नेटॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बिना विकेट खोए 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 मेंतीन बदलाव किए। जापान के खिलाफ उतरे कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत और विद्याधर पाटिल को टीम से बाहर किया गया है। इन तीनों के स्थान परदिव्यांश सक्सेना, अथर्व अंकोलेकर और सुशांत मिश्रा को मौका मिला।

भारत ग्रुप-ए में 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर

भारतीय टीमके दो मैच से 4 अंक हैं और ग्रुप-ए में पहले स्थान पर है।वहीं, न्यूजीलैंड ने दो मैच खेले हैं और उसके तीन अंक हैं। उसका जापान के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसी वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे।

दोनों टीमें
भारत : यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, प्रियम गर्ग(कप्तान), ध्रुव जोरेल(विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, अथर्व अंकोलेकर, रवि बिश्वनोई, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह

न्यूजीलैंड : ओली व्हाइट, राइस मारियू, फर्गुस लैलमैन, निकोलस लिडस्टोन, जेसी तैशकॉफ(कप्तान), बेकहम व्हीलर, बेन पोमारे(विकेटकीपर), हेडन डिक्सन, आदित्य अशोक, डेविड हैंककॉक, विलियम ओरुरके।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


ग्राउंड्समैन मैदान से पानी निकालते हुए।


यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना।


भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग टॉस करते हुए।