Home Hindi भारत अब दुनिया का तीसरा देश हुआ जहां संक्रमण ने सबसे ज्यादा...

भारत अब दुनिया का तीसरा देश हुआ जहां संक्रमण ने सबसे ज्यादा लोगों की जान ली, मैक्सिको चौथे नंबर पर

66
0

देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 62 हजार 713 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 1018 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ भारत अब दुनिया का तीसरा देश हो गया है, जहां कोरोना ने सबसे ज्यादा लोगों की जान ली है।
अभी इस तीसरे नंबर पर मैक्सिको था, जहां अब तक 62 हजार 594 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में अब तक सबसे ज्यादा 1 लाख 85 हजार 175 मौतें अमेरिका और 1 लाख 18 हजार 988 मौतें ब्राजील में हुई हैं। भारत में अब हर 10 लाख की आबादी में 45 मरीजों की मौत हो रही है। अमेरिका और ब्राजील में इतनी ही आबादी में 559 लोग जान गंवा रहे हैं।

देश में अभी 9 हजार गंभीर मरीज
कोरोना के गंभीर मामलों के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यहां अभी 9 हजार मरीज ऐसे हैं जिनकी हालत गंभीर है। अमेरिका में 16 हजार से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

24 घंटे के अंदर इन राज्यों में मरीजों ने जान गंवाई
24 घंटे के अंदर देश में 1018 मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 331 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां मरने वालों की संख्या अब 23,775 हो गई है। उधर, कर्नाटक में 136, तमिलनाडु में 102, आंध्र प्रदेश में 81, उत्तर प्रदेश में 77, पश्चिम बंगाल में 56, पंजाब में 51, दिल्ली में 20, मध्य प्रदेश में 17, हरियाणा में 15, गुजरात में 14, राजस्थान और बिहार में 12-12, तेलंगाना में 11, पुडुचेरी में 9, असम और ओडिशा में 8-8, केरल और जम्मू-कश्मीर में 7-7, छत्तीसगढ़ में 6, गोवा और त्रिपुरा में 4-4, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में 2-2, झारखंड और लद्दाख में 1-1 मरीजों ने जान गंवाई।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 23,775
तमिलनाडु 7,050
दिल्ली 4,389
कर्नाटक 5,368
आंध्र प्रदेश 3,714
गुजरात 2,976
उत्तर प्रदेश 3,294
पश्चिम बंगाल 3,073
मध्यप्रदेश 1,323
राजस्थान 1,017
तेलंगाना 799
हरियाणा 661
पंजाब 1,307
जम्मू-कश्मीर 678
बिहार 674
ओडिशा 509
उत्तराखंड 228
केरल 275
झारखंड 378
छत्तीसगढ़ 251
असम 286
हिमाचल प्रदेश 32
चंडीगढ़ 45
पुडुचेरी 199
मेघालय 09
लद्दाख 28
त्रिपुरा 89
गोवा 175
अरुणाचल प्रदेश 07
दादरा एंड नागर हवेली 02
नगालैंड 08
सिक्किम

03

अंडमान और निकोबार समूह 42
मणिपुर 27
कुल 62,713

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना मरीज के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। यहां अब तक 335 मरीजों की मौत हो चुकी है।