Home Hindi फ्लोर टेस्ट से पहले दिल्ली में बैठक: शिवराज सिंह पार्टी विधायकों से...

फ्लोर टेस्ट से पहले दिल्ली में बैठक: शिवराज सिंह पार्टी विधायकों से मिलने गुड़गांव पहुंचे, सॉलिसिटर जनरल से भी चर्चा की

106
0

भोपाल/नई दिल्ली.मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार केफ्लोर टेस्ट से पहले भाजपा और कांग्रेस तैयारियों में जुटीहैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ को 16 मार्च यानी सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। इससे पहले रविवार को जयपुर में ठहरे कांग्रेस के 85 विधायकों के भोपाल पहुंचने परसियासी हलचल और तेज हो गई। दिल्ली में भाजपा नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है। सुबह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह और धर्मेंद्र प्रधान ने फ्लोर टेस्ट की रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद चारों नेता सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से मिलने पहुंचे।

उधर, शिवराज सिंह 105 भाजपा विधायकों से मिलने गुड़गांव के आईटीसी ग्रैंड होटल भी गए।सूत्रों के मुताबिक, भाजपा इन विधायकों को रविवार रात तक भोपाल ला सकतीहै। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल लौटने पर रविवार रात या सोमवार सुबह बेंगलुरु के रिसॉर्ट में ठहरे उनके खेमे के22 विधायक भोपाल पहुंच सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि विधायकों को फ्लोर टेस्ट के लिए बेंगलुरु से सीधे विधानसभा लाया जा सकता है। सिंधिया समर्थक विधायकों ने भोपाल आने से पहले जान को खतरा बताते हुए सीआरपीएफ से सुरक्षा मांगी है। दूसरी ओर, भाजपा ने फ्लोर टेस्ट से पहले अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है।

हमारे विधायक एक घंटे में ही भोपाल आ जाएंगे:नरोत्तम

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ”कुहासे और धुंध के बादल छटते जा रहे हैं। शाम तक बहुत सारे बादल जा चुके होंगे और वह सभी बातों पर तैयार हो जाएंगे। राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष दोनों संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं। दोनों सही निर्णय लेंगे। हमारे विधायक पास में ही हैं, एक घंटे में आ जाएंगे, प्रतीक्षा करिए। सिंधिया भाजपा नेता हैं और उनके समर्थक भी उनके साथ हैं।” अन्य विधायकों के इस्तीफे और विधानसभा अध्यक्ष की कार्रवाई पर मिश्रा ने कहा कि 24 घंटे में सब कुछ सामने आ जाएगा। कांग्रेस चाहे तो सुप्रीम कोर्ट चली जाए। उनके मंत्रियों के प्रति मेरी संवेदना है, अब तो चला चली की बेला है।

10 मार्च को भाजपा विधायकों को हरियाणाभेजा गया था

भाजपा के पास 107 विधायक हैं। इनमें से 105 विधायकों को भाजपा ने 10 मार्च की रात ही भोपाल में पार्टी मुख्यालय से बसों में बैठाकर दिल्ली रवाना कर दिया था। इन्हें गुड़गांव के होटल में ठहराया गया है। बाकी 2 विधायकों में शिवराज सिंह अभी दिल्ली और नारायण त्रिपाठी मां के निधन के चलते मध्य प्रदेश मेंहैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


दिल्ली में नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक।


भाजपा नेता सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता के मिलने पहुंचे। (फाइल)