Home Hindi न्यूयॉर्क एपिसेंटर बना, विशेषज्ञों ने कहा- यूएस में 4 महीने में 80...

न्यूयॉर्क एपिसेंटर बना, विशेषज्ञों ने कहा- यूएस में 4 महीने में 80 हजार लोग मारे जा सकते हैं

92
0

न्यूयॉर्क. कोरोनावायरस को लेकर अमेरिका से बुरी खबर है। शुक्रवार तक देश में संक्रमितों की संख्या 85,500 से ज्यादा हो गई। यह आंकड़ा चीन और इटली से भी ज्यादा है। चीन में 81,285 और इटली में 80,589 संक्रमित हैं। न्यूयॉर्ककोरोना का एपिसेंटर बनता जा रहा है। यहां अब तक 387 लोगों की मौत हो चुकी है और 37,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पूरे देश की बात करें तो गुरुवार को एक दिन में 150 जानें गईं और करीब 15 हजार नए केस सामने आए। अमेरिका में अब तक 1300 लोगों की मौतहो चुकी है।

सीएनएन ने इंस्टीटयूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवैल्युएशन के हवाले से बताया कि अगर अमेरिका में कोरोना संक्रमण फैलने की यही रफ्तार रही तो जुलाई तक 80 हजार से ज्यादा मौतें हो सकती हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह महामारी अप्रैल तक अपने चरम पर पहुंच जाएगी। तब हर दिन 2,300 मरीजों की मौत हो सकती है। यह आंकड़ा सोशल डिस्टेंसिंग और क्वारैंटाइन के नियमों का पालन होने के बाद भी होगा। ऐसी ही चेतावनीवर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने जारी की है।डब्ल्यूएचओ का कहना है कि अमेरिका कोरोना के ग्लोबल एपिसेंटर के रूप में सामने आ सकता है।

उधर,दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। 5 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 24 हजार 114 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 24 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं।

अमेरिका ने चीन और इटली को पीछे छोड़ा

संक्रमित केस मौतें
अमेरिका 85,500 1300
चीन 81,285 3,291
इटली 80,589 8,215

*सभी आंकड़े शुक्रवार सुबह तक के हैं।

अमेरिका में न्यूयॉर्क और न्यूजर्सीसबसे ज्यादा प्रभावित
अमेरिका में 50राज्य हैं। इनमें से21 राज्य में पूरी तरह लॉकडाउन है। सरकारी आंकड़ेके मुताबिक, यह महामारी हर राज्य में पहुंच चुकी हैं। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अमेरिका की जनसंख्या 33 करोड़है। उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने बताया कि देश के सभी 50 राज्यों में कोरोनावायरस टेस्ट किए जा रहे हैं। पूरे देश में 5.52 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

राज्य मामले मौतें
न्यूयॉर्क 37,269 387
न्यूजर्सी 6,876 81
कैलिफोर्निया 3,944 80
वॉशिंगटन 3,207 151
मिशिगन 2,877 62
इलिनॉय 2,538 26
फ्लोरिडा 2,477 28
मैसाच्युसेट्स 2,417 25
लुइसियाना 2,305 83
पेंसिल्वेनिया 1,690 16

* अमेरिका के सभी 50 राज्यों में कोरोना के केस मिले हैं। यहां टॉप टेन राज्यों की जानकारी दी गई है।

यह फोटो न्यूयॉर्क सिटी के 42वीं स्ट्रीट का है। गुरुवार को यहां बहुत कम ट्रैफिक देखा गया।
न्यूयॉर्क सिटी का टाइम्स स्क्वायर पर भी सन्नाटा पसरा देखा गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Coronavirus US Death Toll | Coronavirus United States (US) Death Toll Positive (COVID 19) Cases Today Latest News; Situation Update From New York, New Jersey, California, Washington