Home Hindi न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, भारत ने बिना विकेट...

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, भारत ने बिना विकेट खोए 50 रन बनाए

109
0

खेल डेस्क. भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेल रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बिना विकेट खोए पचास से ज्यादा रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना क्रीज पर मौजूद हैं।भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 मेंतीन बदलाव किए हैं। जापान के खिलाफ उतरे कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत और विद्याधर पाटिल को टीम से बाहर किया गया है। इन तीनों के स्थान परदिव्यांश सक्सेना, अथर्व अंकोलेकर और सुशांत मिश्रा को मौका मिला।

भारत के दो मैच से 4 अंक हैं और ग्रुप-ए में पहले स्थान पर है।वहीं, न्यूजीलैंड ने दो मैच खेले हैं और उसके तीन अंक हैं। उसका जापान के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे।

दोनों टीमें
भारत : यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, प्रियम गर्ग(कप्तान), ध्रुव जोरेल(विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, अथर्व अंकोलेकर, रवि बिश्वनोई, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह

न्यूजीलैंड : ओली व्हाइट, राइस मारियू, फर्गुस लैलमैन, निकोलस लिडस्टोन, जेसी तैशकॉफ(कप्तान), बेकहम व्हीलर, बेन पोमारे(विकेटकीपर), हेडन डिक्सन, आदित्य अशोक, डेविड हैंककॉक, विलियम ओरुरके।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग टॉस करते हुए।