Home Hindi न्यूजीलैंड को 180 रन का लक्ष्य; कोहली टी-20 में बतौर कप्तान सबसे...

न्यूजीलैंड को 180 रन का लक्ष्य; कोहली टी-20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय, धोनी को पीछे छोड़ा

90
0

खेल डेस्क. भारत ने पांच टी-20 के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 180 रन का लक्ष्य दिया। बुधवार को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए। उसके रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान विराट कोहली ने 38 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने 3 विकेट लिए।

कोहली मैच में 25 रन बनाते हीकप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा।धोनी ने 72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए थे। कोहली ने उन्हें 36वें मैच में ही पीछे छोड़ दिया।तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 18 मैच में 38.35 की औसत से 652 रन बनाए।

रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा किया

रोहित शर्मा 40 गेंद पर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें बेनेट ने पवेलियन भेजा। रोहितने 23 गेंद पर ही अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर का 20वां अर्धशतक है। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित ने इस पारी के दौरान बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए।

रोहित ने तीसरी बार 23 गेंद पर अर्धशतक लगाया

गेंद किसके खिलाफ मैदान साल
22 वेस्टइंडीज लाउडरहिल 2016
23 बांग्लादेश राजकोट 2019
23 वेस्टइंडीज मुंबई 2019
23 न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2020

तीसरे नंबर पर शिवम दुबे फ्लॉप

इससे पहले लोकेश राहुल 27 रन बनाकर ग्रैंडहोम की गेंद पर आउट हुए। रोहित और राहुल नेपहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। शिवम दुबे 3 रन पर पवेलियन लौटे। उन्हें कोहली की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। दुबे को बेनेट ने पवेलियन भेजा। श्रेयस अय्यर 17 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड ने ब्लेयर टिकनेर को टीम से बाहर किया

न्यूजीलैंड ने टीम इलेवन में एक बदलाव करते हुए ब्लेयर टिकनेर की जगह स्कॉट कुगलिन को टीम में शामिल किया। दूसरी ओर, भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

दोनों टीमें:
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल,कॉलिन मुनरो,कॉलिन डी ग्रैंडहोम, रॉस टेलर, टिम शिफर्ट (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, स्कॉट कुगलिन, हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी।

टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड में पहली बार सीरीज जीतने का मौका

भारत सीरीज में 2-0 से आगे है। उसने पहला मैच 6 और दूसरा 7 विकेट से अपने नाम किया था। टीम इंडिया अगर आज मैच जीत जाती है तो वह पहली बार न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने में सफल रहेगी। उसे 2009 में 2-0 और 2019 में 2-1 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


विराट कोहली ने दो चौके और एक छक्का लगाया।


विराट कोहली ने 27 गेंद की पारी में 38 रन बनाए।


रोहित शर्मा ने करियर का 20वां अर्धशतक लगाया।


रोहित शर्मा ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा कर लिया।


भारतीय टीम 5 टी-20 की सीरीज में 2-0 से आगे है।