Home Hindi नामांकन में 6 घंटे की देरी पर केजरीवाल ने कहा- मेरा टोकन...

नामांकन में 6 घंटे की देरी पर केजरीवाल ने कहा- मेरा टोकन नंबर 45 है, लोकतंत्र में इतने सारे लोगों की हिस्सेदारी पर खुश हूं

136
0

नई दिल्ली.मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को छह घंटे की देरी के बादनामांकन दाखिल कर पाए।केजरीवाल ने ट्वीट किया- मेरा टोकन नंबर 45 है। कई लोग हैं जो नामांकन दाखिल करने के लिए आए हैं। मैं बहुत खुश हूं कि इतने सारे लोग लोकतंत्र में हिस्सेदारी दिखा रहे हैं। इससे पहले, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि35 उम्मीदवार बिना दस्तावेजों के ऑफिस पहुंच गए ताकि मुख्यमंत्री पर्चा न भर सकें। दरअसल, सोमवार को केजरीवाल रोड शो में देरी के चलते नामांकन दाखिल नहीं कर पाए थे।

दो समूहों के लोग केजरीवाल का विरोध करने पहुंचे

नामांकन प्रक्रिया काअंतिम दिन बेहद नाटकीय रहा। दो समूहों 1857 दोबारा और डीटीसी कर्मचारियों की यूनियन ने अपने-अपने उम्मीदवारों को केजरीवाल का विरोध करने के लिए भेजा। इन समूहों के लोगों ने 1857दोबारा के बैनर तले 150 निर्दलीय उम्मीदवार केजरीवाल के खिलाफ उतारे।

भाजपा-कांग्रेस ने अपनेउम्मीदवारों का ऐलान किया

भाजपा और कांग्रेस ने सोमवार देर रातनई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया। भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल केजरीवाल को चुनौती देंगे।मंगलवार सुबह सुनील की जगह दूसराउम्मीदवार उतारने की खबर आई। हालांकि, सुनील ने कहा कि आलाकमान से चर्चा हो चुकीहै। मैं3 बजे से पहले पर्चा दाखिल करूंगा औरकेजरीवाल को हराऊंगा। सुनीलदिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं। भाजपा ने दूसरी सूची में 10 और कांग्रेस ने दूसरी और तीसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवार तय किए हैं।

केजरीवाल को चुनौती देने वाले कांग्रेस प्रत्याशी सभरवाल ने एनएसयूआई से राजनीतिक सफर शुरू किया था, वे 40 साल से कांग्रेस के साथ हैं। कांग्रेस नेदिल्ली की 70 सीटों में से 66 पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी नेपहली लिस्ट में 54 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। इनमें आप छोड़कर कांग्रेस में आईं अलका लांबा और हारून यूसुफ जैसे नेताओं के नाम थे।

सीट

कांग्रेस प्रत्याशी

तिलक नगर

रमिंद्र सिंह बमराह

राजिंदर नगर

रॉकी टूसिड

बदरपुर

प्रमोद कुमार यादव

कोंडली

अमरीश गौतम

घोंडा

भीष्म शर्मा

करावल नगर

अरविंद सिंह

नई दिल्ली

रोमेश सभरवाल

मदिपुर

जय प्रकाश पवार

विकासपुरी

मुकेश शर्मा

बिजवासन

प्रवीण राणा

महरौली

महिंदर चौधरी

ओखला

परवेज हाशमी

भाजपा 67 सीटों पर लड़ेगी, 3 जदयू-लोजपा के लिए छोड़ीं

पार्टी ने दूसरी सूची में हरि नगर से तेजिंदर पाल बग्गा और कृष्णा नगर से अनिल गोयलको मैदान में उतारा है। भाजपा अब तक 67 उम्मीदवारतय कर चुकी है। दो सीटें सहयोगी दल जदयू और एक लोजपा के लिए छोड़ी गई है। भाजपा नेपहली लिस्ट में 57 प्रत्याशियोंके नाम घोषित किए गए थे।

सीट

भाजपा प्रत्याशी

नांगलोई जाट

सुमनलता शौकीन

राजौरी गार्डन

रमेश खन्ना

हरि नगर

तेजिंदर पाल बग्गा

दिल्ली कैंट

मनीष सिंह

नई दिल्ली

सुनील यादव

कस्तूरबा नगर

रविंद्र चौधरी

महरौली

कुसुम खत्री

कालकाजी

धर्मवीर सिंह

कृष्णा नगर

अनिल गोयल

शाहदरा

संजय गोयल

8 फरवरी को वोटिंग, 11 को नतीजे

दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।दिल्ली विधानसभा की सभी70 सीटों पर आम आदमी पार्टीअपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


अरविंद केजरीवाल सोमवार को रोड शो में देरी के चलते पर्चा नहीं भर पाए थे।


Arvind Kejriwal Nomination Today | BJP Congress Candidate Second List, Today Latest News and Updates On BJP Sunil Yadav Vs Arvind Kejriwal Vs Conress Romesh