Home Hindi दो बसों में विधानसभा के लिए रवाना हुए भाजपा विधायक, शिवराज ने...

दो बसों में विधानसभा के लिए रवाना हुए भाजपा विधायक, शिवराज ने विक्ट्री साइन दिखाया

81
0

भोपाल के होटल आमेर ग्रीन से, जहां भाजपा के 100 विधायक रुके हैं. रविवार रात 2 बजे हरियाणा के मानेसर से भाजपा के 100 से ज्यादा विधायकभोपाल पहुंच गए।इन्हें होशंगाबाद रोड स्थितआमेर ग्रीन होटल में ठहराया गया।फ्लोर टेस्ट से पहले सुबह करीब 8.30 बजे शिवराज सिंह विधायकों से मिलने के लिए होटल पहुंचे। इसके बाद गोपाल भार्गव और फिर नरोत्तम मिश्रा पहुंचे हैं। तीनों नेताओं नेहोटल में विधायकों के साथ विधानसभा में होने वाले संभावित फ्लोर टेस्ट को लेकर रणनीति बनाई।

लाइव अपडेट्स:

  • सुबह 10 बजे: होटल से दोबसों में भाजपा विधायक निकले हैं। इनमें से एक में नरोत्तम मिश्रा विधायकों के साथ बैठेहैं। वहीं, दूसरी बस में शिवराज सिंह विधायकों के साथहैं। इन नेताओं ने रवाना होते समय मीडिया से बात नहीं की, लेकिन शिवराज ने विक्ट्री साइन बनाया।
  • बस के निकलने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसों परफूल बरसाए। भाजपा कार्यकर्ताओं नेजय श्रीराम के नारे भी लगाए हैं। भोपाल के पूर्वमहापौर आलोक शर्मा बसों को निकालने और विधायकों को विधानसभा पहुंचाने का पूरा इंतजाम देख रहेहैं।
  • सुबह करीब 9.40 बजे राज्य के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह होटल से बाहर निकले। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार अल्पमत में है। फ्लोर टेस्ट करवाने से बच रही है। राज्यपाल का निर्देश है।

फ्लोर टेस्ट नहीं हुआ तो रणनीति तैयार
भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने बताया कि अगर सरकार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट नहीं कराती है तो पार्टी के पास इसकी भी रणनीति तैयार है। आप विधानसभा की कार्रवाई शुरु होने का इंतजार कीजिए। जितने भी विधायक हैं, वह लौटकर आमेर ग्रीन होटल में ही आएंगे। वहीं बसों पर फूल बरसाए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि यह भारतीय परंपरा है। जब भी कोईशुभ काम होता है तब फूलों से स्वागत किया जाता है।

कागज पर विधायकों के लिए गए सिग्नेचर

विधायकों के होटल से जाने के बाद भास्कर ने वहां पड़ताल की। इस दौरान पता चला किरविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे विधायक होटल आमेर ग्रीन आए थे। होटल में आने के बाद सभी विधायक सो गए और सुबह 8 बजे उठ गए थे। शिवराज सिंह ने आने के बाद एक कागज पर विधायकों के सिग्नेचर करवाए। इसमें टिकट लगा था और विधायकों के एड्रेस व अन्य जानकारी थी। हालांकि, यह कागज क्या था। इस बारे में पता नहीं चल पाया है। इसके बारे मेंशिवराज नेमीटिंग में ब्रीफ किया है। भाजपा नेताओंके मुताबिक, दोपहरडेढ़ बजे तक विधायकों के वापस आने काकार्यक्रम है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


शिवराज बस में विधायकों के साथ बैठकर निकले। उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया।


होटल आमेर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस पर फूल भी बरसाए।