Home Hindi तट से टकराया तूफान क्रोसा, 126 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं;...

तट से टकराया तूफान क्रोसा, 126 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं; 4.3 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

247
0

टोक्यो.पश्चिमी जापान के तटपरगुरुवार को शक्तिशाली तूफान ‘क्रोसा’ टकराया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आशंका के मद्देनजर करीब 4.3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों परजाने का आदेश जारी किया। तूफान के कारण तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की थी।

तूफान ‘क्रोसा’ चक्रवात बनने की प्रक्रिया से सिर्फ एक बिंदु ही कम था। इससे जापान के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में 126 किलोमीटर/घंटे (89 मील) की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। स्थानीय मीडिया और अधिकारियों ने बताया कि इसकी चपेट में आने सेकरीब 14 लोग घायल हो गए हैं। एक 82 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। तोकुशिमा के आपदा प्रबंधन के अधिकारी ताकोयाशी सुगीमोटो ने बताया, “हम लगातार अपने घरों में बने हुए हैं। दोपहर में भारी बारिश की आशंका हैं।”

18 बच्चों के ग्रुप को रेस्क्यू किया गया

अधिकारी ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ जाने से घाटी में 18 बच्चों का एक समूह फंस गया था। इन सभी को गुरुवार सुबह को रेस्क्यू कर लिया गया। पश्चिमी जापान के विभिन्न शहरों के लिए 720 से अधिक घरेलू विमानों की उड़ान को रद्द कर दिया गया। बुलेट ट्रेन की सेवाओं में कमी कर दी गई है। दक्षिणी शिकोकू द्वीप और जापान के अन्य शहरों के बीच के यातायात सेवाओं को रद्द कर दिया गया है।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


दक्षिण-पश्चिम जापान के मियाजाकी बीच पर उठतीं समुद्री लहरें


Hundreds of flights, train services cancelled as powerful storm lashes Japan