Home Hindi चीन में फैक्ट्रियां बंद होने की वजह से भारत में पैरासीटामॉल की...

चीन में फैक्ट्रियां बंद होने की वजह से भारत में पैरासीटामॉल की कीमतों में 40% बढ़ोतरी

136
0

नई दिल्ली.कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ने का असर चीन के साथ अब भारत पर भी दिखने लगा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन से सप्लाई बाधित होने की वजह से भारत में पैरासीटामॉल दवाओं की कीमत 40% बढ़ गई है। जायडस कैडिला के चेयरमैन पंकज आर पटेल का कहना है कि बैक्टीरिया इंफेक्शन के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एंटीबायोटिक एजीथ्रोमाइसीन की कीमतें 70% बढ़ गई हैं।

पटेल ने बताया कि अगले महीने के पहले सप्ताह तक चीन से सप्लाई शुरू नहीं हुई तो पूरी फार्मा इंडस्ट्री में इंग्रीडिएंट्स की कमी हो सकती है।

दुनिया में जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति में भारत सबसे बड़ा बाजार
कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से चीन में फैक्ट्रियांबंद हैं। इस वजह से दुनियाभर में सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत जैसे कई देश कच्चे माल और इंग्रीडिएंट्स के लिए चीन के ऊपर ज्यादा निर्भर हैं। पटेल का कहना है कि आने वाले समय में एक्टिव फार्मास्यूटिकल्स इंग्रीडिएंट्स की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। दुनिया में जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति के मामले में भारत सबसे बड़ा बाजार है। अमेरिकी बाजार को ड्रग्स आपूर्ति करने वाली 12% मैन्युफैक्चरिंग साइट्स भारत में हैं। भारत अपनी फार्मा इंग्रीडिएंट्स जरूरतों का करीब 80% तक चीन से आयात करता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


अमेरिकी बाजार को दवा सप्लाई करने वाली 12% मैन्युफैक्चरिंग साइट्स भारत में हैं।