Home Hindi गगनयान मिशन से पहले अंतरिक्ष में भेजी जाने वाली ह्यूमनॉइड व्योममित्रा की...

गगनयान मिशन से पहले अंतरिक्ष में भेजी जाने वाली ह्यूमनॉइड व्योममित्रा की पहली झलक सामने आई, यह इंसानों जैसा बर्ताव करेगी

165
0

नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने बुधवार को मानवरहित अंतरिक्ष मिशन गगनयान में भेजी जाने वाली ह्यूमनॉइड व्योममित्रा का वीडियो जारी किया। इसरो के वैज्ञानिक सैम दयाल ने कहा कि यह ह्यूमनॉइड मानव की तरह व्यवहार करने का प्रयास करेगीऔर हमें रिपोर्ट वापस करेगी। हम ऐसा प्रयोग के तौर पर कर रहे हैं।

इसरो चीफ सिवन ने कहा था- गगनयान के अंतिम मिशन से पहले दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 में अंतरिक्ष में मानव जैसे रोबोट भेजे जाएंगे। यह इंसान जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट होंगे। अन्य देश ऐसे मिशन से पहले अंतरिक्ष में पशुओं को भेज चुके हैं। ह्यूमेनॉइड शरीर के तापमान और धड़कन संबंधी टेस्ट करेंगे।

गगन यान मानव मिशन में 3 क्रू मेंबर होंगे
2022 में इसरो मानव मिशन गगन यान लॉन्च करेगा। इसमें 3 क्रू मेंबर शामिल होंगे। इस मिशन में इसरो किसी महिला को नहीं भेज रहा है। ऐसे में मानव मिशन से पहले मानव रहित मिशन के लिए इसरो ने महिला की शक्ल वाला ह्यूमनॉइड तैयार किया है, जिसे व्योममित्रा नाम दिया गया है। इसरो के चेयरमैन के सिवन ने कुछ न्यूज वेबसाइट्स के चर्चा में कहा- ह्यूमनॉइड करीब-करीब पूरी तरह से तैयार है। हम चाहते हैं कि हमारी क्षमताओं को दिखाने के साथ-साथ यह मिशन अपना मकसद पूरा करे। मानव मिशन पर भेजें जाएं और उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


इसरो ने बुधवार को ह्यूमनॉइड व्योममित्रा का वीडियो जारी किया।