Home Hindi कोहली की ब्रांड वैल्यू शाहरुख-सलमान से 4 गुना ज्यादा, पत्नी अनुष्का 170...

कोहली की ब्रांड वैल्यू शाहरुख-सलमान से 4 गुना ज्यादा, पत्नी अनुष्का 170 करोड़ के साथ 18वें स्थान पर

104
0

खेल डेस्क. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ब्रांड वैल्यू की लिस्ट में लगातार तीसरे साल टॉप पर बरकरार हैं। उनकीब्रांड वैल्यू 2019 में 39 फीसदी बढ़कर 1691 करोड़ रुपए पहुंच गई। यह रिपोर्ट बुधवार को ग्लोबल एडवाइजरी फर्म, डफ एंड फेल्प्स ने जारी की। कोहली की ब्रांड वैल्यू रोहित शर्मा से करीब 10 गुना ज्यादा है। कोहली ने इस मामले मेंमहेंद्र सिंह धोनी, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है।

खेलों मेंकोहली के बाद दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 293 करोड़ रुपए है। तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर (179 करोड़ रुपए) और चौथे पर रोहित शर्मा (164 करोड़ रुपए) हैं। ओवरऑल लिस्ट में धोनी 9वें, सचिन 15वें और रोहित 20वें नंबर पर हैं।

अक्षय की ब्रांड वैल्यू 55.3 प्रतिशत बढ़ी
अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू में 55.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वे 744 करोड़ रुपए वैल्यू के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, दीपिका और रणबीर संयुक्त रूप सेतीसरे नंबर पर हैं। महिलाओं में दीपिका लगातार दूसरे साल टॉप पर रहीं। इस लिस्ट में नए शामिल हुए आयुष्मान खुराना 287 करोड़ रुपए के साथ 10वें नंबर पर हैं।

भारत के टॉप-20 ब्रांड वैल्यू वाले स्टार

रैंक सेलेब्रिटी 2019 में वैल्यू (करोड़ रु. में)
1 विराट कोहली 1691
2 अक्षय कुमार 744
3 दीपिका पादुकोण 665
4 रणवीर सिंह 665
5 शाहरुख खान 470
6 सलमान खान 397
7 आलिया भट्ट 326
8 अमिताभ बच्चन 300
9 महेंद्र सिंह धोनी 293
10 आयुष्मान खुराना 287
11 ऋतिक रोशन 277
12 वरुण धवन 251
13 प्रियंका चोपड़ा 230
14 रनबीर कपूर 193
15 सचिन तेंदुलकर 179
16 आमिर खान 178
17 टाइगर श्रॉफ 172
18 अनुष्का शर्मा 170
19 करीना कपूर 169
20 रोहित शर्मा 164

कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 70 शतक लगाए

विराट कोहली ने अब तक देश के लिए 84 टेस्ट, 246 वनडे और 82 टी-20 खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 54.97 की औसत से 7202, वनडे में 59.81 की औसत से 11843 और टी-20 में 50.80 की औसत से 2794 रन बनाए हैं। कोहली ने टेस्ट में 27 और वनडे में 43 शतक भी लगाए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Virat Kohli brand valuation list MS Dhoni Sachin Tendulkar Rohit Sharma brand valuation