Home Hindi आम आदमी पार्टी ने पिछली बार 96% और इस बार 88% सीटें...

आम आदमी पार्टी ने पिछली बार 96% और इस बार 88% सीटें जीतीं; 100% सक्सेस का रिकॉर्ड सिक्किम की एसएसपी-एसडीएफ के नाम

181
0

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने लगातार दूसरे साल 88% से ज्यादा सीटें हासिल की हैं। अरविंद केजरीवाल की आप ऐसा करने वाली देश की पहली पार्टी बन गई है। हालांकि, देश के चुनावी इतिहास में 100% सक्सेस रेट के भी रिकॉर्ड हैं। 1989 में सिक्किम संग्राम परिषद और 2009 में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने भी विधानसभा चुनाव में 32 में 32 सीटें जीत ली थीं।

आप को 2015 में चौथी और 2020 में सातवीं सबसे बड़ी जीत मिली
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के 2015 के विधानसभा चुनाव में 96% सीटें जीती थीं। तब आप देश के चुनाव में चौथी सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली पार्टी बन गई थी। 2020 में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिलीं यानी 88% सीटें। आप की यह जीत देश की सातवीं सबसे बड़ी जीत है।

सिक्किम के वोटर्स ने तीन बार किया कमाल
विधानसभा चुनाव में किसी विजेता दल के सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकॉर्ड सिक्किम में ही बना है। यहां 1989 में नरबहादुर भंडारी की सिक्किम संग्राम पार्टी ने सभी 32 सीटें जीत लीं। भंडारी लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद पवन चामलिंग की सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 2004 के विधानसभा चुनाव में 32 में से 31 सीटें जीतीं। 2009 में फिर इसी फ्रंट ने सभी 32 सीटें जीत लीं।

तमिलनाडु में भी दो बार 90% से ज्यादा सीटें जीतने का रिकॉर्ड रहा
तमिलनाडु में 1991 में अन्नाद्रमुक ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। यहां राज्य की 234 में से 225 सीटें जीत लीं। सीटों पर सक्सेस रेट 96% रहा। इसके बाद 1996 में कांग्रेस ने द्रमुक के साथ चुनाव लड़ा। दोनों दलों ने इस बार 221 सीटें जीतीं। यानी 94% सक्सेस रेट।

बिहार में जदयू-भाजपा ने भी 85% सीटें जीती थीं
2010 में बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में जदयू और भाजपा के बीच गठबंधन हुआ था। दोनों दलों ने 243 में से 206 सीटें जीतीं। सक्सेस रेट 85% रहा।

लोकसभा चुनाव में राजीव गांधी के नाम है रिकॉर्ड
लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकॉर्ड राजीव गांधी के नाम है। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में राजीव के नेतृत्व में कांग्रेस ने 545 में से 415 सीटें जीतीं। उनका सक्सेस रेट 76% था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


The Aam Aadmi Party won 96% last time and 88% this time; Record of 100% success in the name of SSP-SDF of Sikkim